ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना पर यह है राहत की खबर: भारत में ऐक्टिव केसों से 3.5 गुना ज्यादा मरीज हुए रिकवर, 76 फीसदी हुआ रिकवरी रेट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना पर यह है राहत की खबर: भारत में ऐक्टिव केसों से 3.5 गुना ज्यादा मरीज हुए रिकवर, 76 फीसदी हुआ रिकवरी रेट

By @dmin
Published: August 26, 2020
Share
More than 12 hundred cases surfaced for the fourth consecutive day
More than 12 hundred cases surfaced for the fourth consecutive day
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की रिकवरी की कुल संख्या 24,67,758 हो गई है और संक्रमण के सक्रिय मामलों से यह 3.5 गुना अधिक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोरोना का रिकवरी रेट 76 प्रतिशत से अधिक है। अब तक के डेटा के मुताबिक देश में अब तक 24,67,758 मरीज ठीक हो चुके हैं जिनमें से 63,173 बीते 24 घंटे में ठीक हुए हैं। देश में ऐक्टिव केसों की तुलना में 17,60,489 अधिक लोग रिकवर हो चुके हैं। मंत्रालय ने कहा इसके साथ ही भारत में कोरोना रिकवरी रेट आज बढ़कर 76.30 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इस समय देश में कोरोना के 7,07,267 ऐक्टिव केस हैं।

बता दें कि 6,93,398 मामलों और 22,465 मौतों के साथ महाराष्ट्र वायरस से सबसे प्रभावित राज्य है जिसके बाद तमिलनाडु दूसरे पायदान पर है जहां मामलों की संख्या 3,85,352 है और 6,614 मौतें हुई हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे राज्य सूची में शामिल हैं। दिल्ली की बात करें तो राज्य में कोरोना के अबतक 1,64,071 मामले सामने आ चुके हैं, वहीं 4,330 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 1,47,743 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं, और 11,998 ऐक्टिव केस हैं।

मंत्रालय ने कहा कि केंद्र, राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारों के समन्वित प्रयासों से लगातार कोरोना पर काबू पाने की दिशा में काम हो रहा है। आपको बता दें कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस महामारी के 67,151 नए मामले सामने आए हैं जिसके साथ ही बुधवार तक संक्रमित मरीजों की संख्या 32,34,474 तक पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में 1,059 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद देश में कोरोना से कुल मौतों का आंकड़ा 59,449 तक पहुंच चुका है। मंत्रालय ने कहा कि भारत में मृत्यु दर गिरकर 1.84 फीसदी तक आ गई है।

देश में अभी रिकवरी रेट बढ़कर 75.92 फीसदी पर पहुंच चुका है और यह दर बढ़ती ही जा रही है। वहीं, 22.24त्न मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि डेथ रेट घटकर 1.84त्न पर आ गया है। सोमवार को एक दिन में कुल 66,500 कोविड-19 मरीज ठीक हुए। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ढ्ढष्टरूक्र) ने बताया कि 24 अगस्त तक कोरोना वायरस के लिए कुल 3,68,27,520 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 9,25,383 सैंपल सिर्फ कल यानी मंगलवार को टेस्ट किए गए।

दुर्ग में बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, विधायक रिकेश ने की मुख्यमंत्री से चर्चा, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
भारत इंग्लैंड मैच के पहले पकड़ाया भिलाई में सट्टेबाजों का गिरोह… सॉफ्टवेयर के जरिए ऑनलाइन आईडी के जरिए ऐसे चल रहा था कारोबार
उत्तर प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण की कोरोना से मौत, एसजीपीआई में थीं भर्ती
Bhilai Breaking : कुम्हारी के चोरहा नाले में डूबा युवक, घंटो तलाश के बाद मिला शव
बिना महिला सिपाही के दुल्हन के कमरे में पहुंची पुलिस, राबड़ी बोलीं- लोग शादी करें या तानाशाह की सनक मिटाएं, देखे वीडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीलंका समझ गया चीन की चाल, बोला- ड्रैगन संग डील गलती, लेकिन अब भारत पहले की नीति पर चलेगा श्रीलंका समझ गया चीन की चाल, बोला- ड्रैगन संग डील गलती, लेकिन अब भारत पहले की नीति पर चलेगा
Next Article नीट-जेईई पर विपक्षी दलों की बैठक, ममता सुप्रीम कोर्ट जाने के पक्ष में, सोरेन ने दिया अलग सुझाव नीट-जेईई पर विपक्षी दलों की बैठक, ममता सुप्रीम कोर्ट जाने के पक्ष में, सोरेन ने दिया अलग सुझाव

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?