रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है। यही नहीं प्रदेश में रोजाना कोरोना संक्रमितों की मौत भी हो रही है। बुधवार को एक मरीज की मौत हो गई इसके साथ ही प्रदेश में मौतों का आंकड़ा 71 तक पहुंच गया है। साथ ही राहत इस बात की है कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश भर के अलग अलग कोविड अस्पतालों से 258 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।
295 नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 10497 हो गई है। इनमें से 7871 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 2555 लोगों का उपचार जारी है। प्रदेश में 71 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। नए मरीजों में रायपुर से 142, दुर्ग से 49, बस्तर से 18, राजनांदगांव से 16, महासमुंद से 19, रायगढ़ से 10, बलौदाबाजार से 14, जशपुर से 5, सरगुजा से 4, नारायणपुर से 4, जांजगीर से 2, कांकेर से 2, अन्य जिले से 2 तथा बेमेतरा, कवर्धा, गरियाबंद, बिलासपुर, सूरजपुर, कोण्डागांव, कोरबा व कोरिया से 1-1 मरीज शामिल है।




