रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना ग्राफ के बीच पिछले 24 घंटों में 2846 नए मामले सामने आए हैं और 2677 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं 14 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। प्रदेश अब तककुल 1 लाख 31 हजार 739 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 1 लाख 3 हजार 828 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 1134 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 26 हजार 777 मरीजों का उपचार जारी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार जिलेवार सामने आए नए मरीजों में राजधानी रायपुर से 391, रायगढ़ से 238, जांजगीर चांपा से 230, कोरबा से 214, दुर्ग से 192, बस्तर से 155, बिलासपुर से 155, कांकेर से 129, राजनांदगांव से 126, धमतरी से 111, बीजापुर से 84, सूरजपुर से 82, कोंडागांव से 82, कवर्धा से 72, मुंगेली से 70, दंतेवाड़ा से 64, बालोद से 60, महासमुंद से 54, सरगुजा से 51, बलौदाबाजार से 49, कोरिया से 45, गरियाबंद से 41, सुकमा से 41, बलरामपुर से 30, बेमेतरा से 29, जशपुर से 23, नारायणपुर से 18, गौरेला से पेंड्रा-मरवाही से 8, अन्य से 2 मरीज शामिल हैं।





