ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एमपी में मंत्रिमंडल विस्तार: 28 मंत्रियों ने ली शपथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया का दिखा दबदबा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

एमपी में मंत्रिमंडल विस्तार: 28 मंत्रियों ने ली शपथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया का दिखा दबदबा

By @dmin
Published: July 2, 2020
Share
28 ministers take oath, Jyotiraditya Scindia dominates
28 ministers take oath, Jyotiraditya Scindia dominates
SHARE

भोपाल। लंबी प्रतीक्षा के बाद गुरुवार सुबह मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट का विस्तार तो हो गया। आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 20 कैबिनेट और 8 राज्यमंत्रियों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। आज विस्तार किए गए शिवराज की कैबिनेट के 11 सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक हैं। वे सीएम से ज्यादा सिंधिया के प्रति प्रतिबद्ध हैं। इसलिए प्रदेश में राजकाज चलाने के लिए उन्हें सिंधिया को लगातार साध कर रखना होगा। नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा नहीं किया गया है।

शपथ लेने वालों में गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, बिसाहूलाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेंद्र सिंह, एंदल सिंह कंसाना और बृजेंद्र प्रताप सिंह कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। विश्वास सारंग, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, ओम प्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, प्रेम सिंह पटेल, हरदीप सिंह डंग, महेंद्र सिंह सिसोदिया, अरविंद सिंह भदौरिया, डॉ. मोहन यादव और राज्यवर्धन सिंह ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद भारत सिंह कुशवाह, इंदर सिंह परमार, रामखिलावन पटेल, रामकिशोर कांवरे, बृजेंद्र सिंह यादव, गिर्राज दंडोदिया, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

पुराने नेताओं को नहीं मिली जगह

शिवराज लाख कोशिशों के बावजूद रामपाल सिंह और गौरीशंकर बिसेन जैसे अपने पसंदीदा नेताओं को मंत्री नहीं बना सके। इससे पहले उनकी कैबिनेट का हिस्सा रहे कई सदस्यों को इस बार मंत्री पद से दूर रहना पड़ा है। कहा जा रहा है कि बीजेपी आलाकमान ने नए चेहरों को मौका देने के लिए शिवराज के पसंदीदा नामों पर कैंची चला दी। शिवराज अपने पसंदीदा पुराने बीजेपी नेताओं को तो मंत्री नहीं ही बना सके, नए चेहरों में भी उनके पसंदीदा लोग कम ही हैं। कई ऐसे लोग पहली बार मंत्री बने हैं, जो शिवराज के लिए मुसीबत बन सकते हैं।

आगामी समय में धान और गोबर दोनों की खरीदी मूल्य में होगी वृद्धि – मंत्री रविन्द्र चौबे
IND vs AUS टी-20 : रायपुर में टिकट के लिए क्रिकेट प्रेमियों की लगी लंबी लाइन, 1 दिसंबर को होना है मैच
अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नया नाम श्री विजयपुरम, गृहमंत्रालय ने बदला नाम
छत्तीसगढ़ में स्थापित होंगे 4 नए स्मार्ट औद्योगिक पार्क, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की घोषणा 
प्रधानमंत्री की परीक्षा पे चर्चा की शुरूआत, विद्यार्थियों को सीधे संवाद का अवसर, प्रतिभागी अपने प्रश्न को 11 जनवरी तक करें अपलोड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खदान में भूस्खलन से 50 लोगों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका खदान में भूस्खलन से 50 लोगों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका
Next Article Chhattisgarh on number one in the country in the collection of minor forest produce लघु वनोपजों के संग्रहण में देश में पहले नम्बर पर छत्तीसगढ़: छह माह में पूरा किया लक्ष्य
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?