ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 2436 प्रतिभागियों ने संभाग स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में लिया भाग, 23 गोल्ड हासिल कर बालोद बना चैंपियन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

2436 प्रतिभागियों ने संभाग स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में लिया भाग, 23 गोल्ड हासिल कर बालोद बना चैंपियन

By Om Prakash Verma
Published: December 14, 2022
Share
2436 प्रतिभागियों ने संभाग स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में लिया भाग, 23 गोल्ड हासिल कर बालोद बना चैंपियन
2436 प्रतिभागियों ने संभाग स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में लिया भाग, 23 गोल्ड हासिल कर बालोद बना चैंपियन
SHARE

23 खेलों में गोल्ड हासिल कर बालोद बना ओव्हर ऑल चैंपियन व 19 गोल्ड के साथ दुर्ग दूसरे स्थान पर
348 प्रतिभागी राज्य स्तर पर दुर्ग संभाग का करेंगे प्रतिनिधित्व
45 मिनट लगातार चला फुगड़ी का खेल, 65 वर्षीय वृद्ध ने भी गेड़ी खेल में लिया भाग
दुर्ग। संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़ी ओलंपिक के 6 एकल और 8 दलीय खेल प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखाने वाले प्रतिभागियों को आज भिलाई विद्यालय सेक्टर 2 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि अरुण वोरा द्वारा सम्मानित किया गया। खेल कार्यक्रम में दुर्ग संभाग के सातों जिले से कुल 2436 प्रतिभागियों ने 14 खेल श्रेणियों गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, बांटी, बिल्लस, फुगड़ी, गेढ़ी दौड़, भौंरा, 100 मीटर की दौड़ और लंबी कूद में भाग लिया और अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। संभाग स्तरीय इस आयोजन में बालोद ने अलग-अलग आयु वर्ग में 23 खेलों में गोल्ड प्राप्त किया और ओव्हर ऑल चैंपियन का पद धारण किया। वहीं दुर्ग ने 19 खेलों में गोल्ड हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 15, 09, 08, 07, 03 खेलो में गोल्ड हासिल कर क्रमश: राजनांदगांव, कबीरधाम, बेमेतरा, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर ने क्रमवार तय पद प्राप्त किये। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में इसमें 348 प्रतिभागी राज्य स्तर पर दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।

संभाग स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में लॉयन जंप, बैक किक और चैन टेकल जैसे टेक्निक का उपयोग करते कबड्डी खिलाड़ी दिखाई दिए। खो-खो, रस्साकसी और संखली में भाग लेने वाले प्रतिभागी भी प्रोफेशनल लेवल के खिलाडिय़ों को टक्कर देते दिखाई दे रहे थे। रस्साकसी में भाग लेने वाली महिला प्रतिभागी कु. वीणा बारले ने बताया कि उनकी टीम ने बॉडी वेट टेक्निक का उपयोग अपने खेल में किया। जिसके कारण ही उनकी टीम संभाग स्तर पर विजेता बन सकी।

लगातार 45 मिनट चला फुगड़ी का खेल, 65 वर्षीय वृद्ध ने भी गेड़ी खेल में लिया भाग – संभाग स्तरीय ओलंपिक में कबीरधाम जिले की स्नेहा ने लगातार 45 मिनट तक फुगड़ी कर अपनी प्रतिद्वंदी नम्रता को हराया। 45 मिनट लगातार चली इस प्रतिस्पर्धा से ही खेल के रोमांच का पता लगाया जा सकता है। प्रतिद्वंदी भी जिस तरीके से डटी रही यह उसके हार न मानने के साहस का परिचय देता है। दुर्ग विकासखंड के भेड़ेसरा ग्राम पंचायत से 65 वर्षीय श्रीमती मनटोरिया निषाद ने भी गेड़ी के खेल में भाग लिया और तृतीय स्थान हासिल किया। इससे स्पष्ट होता है कि उम्र केवल एक अंक है। बच्चों और बुढ़ों सभी ने छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल को लेकर जबरदस्त उत्साह का प्रदर्शन किया और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया।

मोबाइल मेडिकल यूनिट, पानी व ग्लूकॉन डी से प्रतिभागी दिखे संतुष्ट- संभाग स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों में भाग लेने आए प्रतिभागियों के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट भी उपलब्ध कराई गई थी। ताकि मौके पर ही उनका प्राथमिक उपचार कराया जा सके। प्रतिभागियों को डी हाईड्रेशन जैसी समस्यों से न गुजरना पड़े इसके लिए समुचित मात्रा में पानी और ग्लूकॉन डी के रूप में ग्लू-कोज की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही प्रतिभागियों को सही समय पर नाश्ता व भोजन उपलब्ध हो इसके लिए उचित प्रबंधन कराया गया।

आज कार्यक्रम के समापन अवसर पर निर्मल कोसरे महापौर नगर पालिका भिलाई चरौदा, नगर निगम भिलाई आयुक्त श्री रोहित व्यास एवं अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, जिला शिक्षा अधिकारी अभय जयसवाल, विलियम लकड़ा जिला खेल अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित थे।

ग्रामीण अंचल की बेटी बनी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा
Gustakhi Maaf: विश्व परिवार दिवस और वैश्विक परिवार
दिल्ली में ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर्स कनेक्ट’ के तहत सीएम साय की वन-टू-वन मुलाक़ातें शुरू
नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह, आठ बार चुने गए लोकसभा सदस्य
दिल्ली सरकार की नई पहल: आज से खुलेगा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक, 24 घंटे में नए केस में भारी गिरावट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रामायण का महत्व: समाज की विचारधारा को करते हैं शुद्ध और दिखाते हैं आईना रामायण का महत्व: समाज की विचारधारा को करते हैं शुद्ध और दिखाते हैं आईना
Next Article छत्तीसगढ़ के हमर लैब की देश भर में तारीफ, देश के कई अस्पतालों में इस तरह का लैब नहीं-डॉ अतुल गोयल छत्तीसगढ़ के हमर लैब की देश भर में तारीफ, देश के कई अस्पतालों में इस तरह का लैब नहीं-डॉ अतुल गोयल

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?