ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य में ढाई हजार करोड़ की लागत से 243 सड़कों और पुलों का होगा निर्माण…. छत्तीसगढ़ रोड एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड की संचालक मंडल ने दी स्वीकृति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्य में ढाई हजार करोड़ की लागत से 243 सड़कों और पुलों का होगा निर्माण…. छत्तीसगढ़ रोड एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड की संचालक मंडल ने दी स्वीकृति

By @dmin
Published: June 30, 2021
Share
Minister Tamradhwaj Sahu reviewed the works in the district in-charge
Minister Tamradhwaj Sahu reviewed the works in the district in-charge
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में आवागमन की सुविधा को बेहतर एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ रोड एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा लगभग ढाई हजार करोड़ रूपए की लागत से 243 कार्य कराए जाएंगे। जिनमें पुल-पुलिया सहित सड़कों का उन्नयन, चौड़ीकरण, नवीनीकरण एवं उच्च स्तरीय पुलों का निर्माण शामिल है। सड़क एवं पुलों के निर्माण से संबंधित उक्त कार्यों की निविदा दर एवं प्रशासकीय स्वीकृति आज 29 जून को मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आयोजित छत्तीसगढ़ रोड एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड की 20वीं संचालक मंडल की वर्चुअल बैठक में दी गई।
बैठक में प्रमुख अभियंता कार्यालय द्वारा प्रस्तुत 43 पैकेजों के 86 कार्यों की निविदाओं की दर स्वीकृति के प्रस्तावों में से 42 पैकेज के 82 कार्यों की दर, कुल लागत 1332.52 करोड़ को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव पंचायत, प्रमुख सचिव वन, वित्त, लोक निर्माण, राजस्व, खनिज तथा नगरीय प्रशासन विभागों के सचिव वर्चुअल रूप से शामिल हुए। बैठक में संचालक मंडल स्वीकृत 42 पैकेज के 82 निर्माण कार्यों को तेजी से शुरू कराए जाने के लिए चयनित ठेकेदारों के साथ अनुबंध व कार्यादेश जारी करने की कार्यवाही शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्ति बैठक में संचालक मंडल द्वारा 813.34 किमी लंबाई व 1118.79 करोड़ रूपए की लागत वाले, 161 कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति भी प्रदान की गई। उक्त 161 निर्माण कार्यों का निर्माण राज्य के 24 जिलों के अंतर्गत किया जाएगा, जिसका वित्त पोषण ऋण के माध्यम से होगा। निगम के प्रबंध संचालक श्री हिम शिखर गुप्ता ने बताया कि इन 161 निर्माण कार्यों में पुल-पुलियों सहित मार्गों का उन्नयन, चौड़ीकरण, नवीनीकरण एवं उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य शामिल हैं। सभी कार्यों की निविदा की कार्यवाही शीघ्र की जाएगी। उन्होंने कहा कि उक्त 161 मार्गों को शामिल कर छत्तीसगढ़ रोड एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा अब तक 2313.52 किमी लंबाई, कुल लागत 4015.16 करोड़ के 390 कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

छत्तीसगढ़ में 12 लाख संग्राहकों द्वारा 630 करोड़ रूपए का तेन्दूपत्ता संग्रहित
अमित शाह की मीटिंग का असर, घाटी से 177 कश्मीरी पंडित शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर
हरियाणा को आज मिलेगी आठ सुपर हाईवे की सौगात, नितिन गडकरी करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास
भाजपा पार्षद के भाई ने आधी रात युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला, फिल्मी स्टाइल में साथियों के साथ दिखाया दबंगई
आकस्मिक हृदयाघात पर 23 मार्च को कला मंदिर में परिचर्चा, डॉ सुलभ चन्द्राकर व डॉ गौरव त्रिपाठी होंगे वक्ता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना के अल्फा-डेल्टा वेरिएंट्स पर असरदार है कोवैक्सीन, भारत की बनाई वैक्सीन का अमेरिका ने माना लोहा कोरोना के अल्फा-डेल्टा वेरिएंट्स पर असरदार है कोवैक्सीन, भारत की बनाई वैक्सीन का अमेरिका ने माना लोहा
Next Article कोरोना से मौत पर परिजनों को मिलेगा मुआवजा, एससी का आदेश- राशि तय करे सरकार

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?