ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 24 घंटे में कोरोना के करीब 11 हजार नए मामले, एक्टिव केस 53 हजार के पार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

24 घंटे में कोरोना के करीब 11 हजार नए मामले, एक्टिव केस 53 हजार के पार

By Om Prakash Verma
Published: April 15, 2023
Share
देश में मंडरा रहा कोरोना का खतरा; संक्रमण के मामले में आया उछाल, 750 नए केस आए, दिल्ली में आंकड़ा 100 के करीब
देश में मंडरा रहा कोरोना का खतरा; संक्रमण के मामले में आया उछाल, 750 नए केस आए, दिल्ली में आंकड़ा 100 के करीब
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या में इजाफा जारी है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 10 हजार 753 नए केस मिले हैं। इसी के साथ देश में अब सक्रिय केसों की संख्या 53 हजार 720 पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में इस दौरान कोरोना से 27 और मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही देश में अब तक इस वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या 5,31,091 पर पहुंच गई।

आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में संक्रमण से छह, महाराष्ट्र में चार, राजस्थान में तीन और छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश में एक-एक मौत हुई है। वहीं, केरल ने कोविड-19 से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में छह और नाम जोड़े हैं।

लगातार बढ़ रही कोरोना की दैनिक संक्रमण दर
आंकड़ों के मुताबिक, भारत में संक्रमण की दैनिक दर 6.78 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 4.49 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,48,08,022 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार, देश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.12 प्रतिशत है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.69 प्रतिशत है।

कोविड वैक्सिनेशन में आई कमी भारत में अब तक कुल 4,42,23,211 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

पानी सप्लाई में बार-बार रुकावट, 6 में से 3 पम्प खराब, विधायक वोरा ने जताई नाराजगी
Deepawali Gift:_ इस संस्था की वजह से अब नही होगी किसी जरूरतमंदों की दीवाली फीकी
चीता प्रोजेक्ट के दूसरे चरण की तैयारी कर रही सरकार, कल मनाई जाएगी पहली वर्षगांठ
59 प्रतिशत सीटों पर महिला मतदाता ज्यादा, आधी आबादी को भाजपा-कांग्रेस की ‘नकदी घोषणाओं’ ने लुभाया
बिग ब्रेकिंग: बायोपिक फिल्म: छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री के बचपन का किरदार निभाएंगे, बसपन का प्यार फेम ‘सहदेव’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ट्रांसपोर्टर के घर पर लाखों की चोरी, सोना-चांदी के जेवर व नगदी चुरा ले गए बदमाश
Next Article बिलासपुर में एमपी से आए एमआर की संदिग्ध मौत, रात में सोया और सुबह मिली लाश, परिजनों ने की जांच की मांग

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?