ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 217 व्यवसायिक दुकानों का बनाया जा रहा है डिमांड, लिया जाएगा यूजर्स चार्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

217 व्यवसायिक दुकानों का बनाया जा रहा है डिमांड, लिया जाएगा यूजर्स चार्ज

By @dmin
Published: December 4, 2019
Share
SHARE

होटल, मैरिज पैलेस सहित बड़े दुकानों और छोटे ठेला, खोमचा से कचरा कलेक्शन प्रारंभ कर दिया गया है  
सभी से अपील है कि अपने दुकानों का कचरा निगम की कचरा गाड़ी को ही देवें   

दुर्ग. नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर के समस्त 217 बड़े होटल, बासा, मैरिज हाल, रेस्टारेंट, मिष्ठान भंडार से यूजर्स चार्ज लेने डिमांड तैयार किया जा रहा है। नगर पालिक निगम दुर्ग शासन के दिशा निर्देश व स्वीकृत दर अनुसार सभी से मासिक चार्ज लेगा। नगर पालिक निगम दुर्ग शहर के सभी होटल, दुकान, मैरिज हाल व छोटे दुकानदारों से कचरा कलेक्शन कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। 
उल्लेखनीय है कि आयुक्त इंद्रजीत बर्मन की पहल और सक्रियता से शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने शहर के समस्त वार्ड क्षेत्रों में स्थित बड़े होटल, बासा, मैरिज हाल, रेस्टारेंट, मिष्ठान भंडार का सर्वे कराया गया। इसके साथ ही दोपहर के बाद चैक चैराहों में सड़कों के किनारे ठेला, खोमचा आदि लगाकर व्यवसाय करते हैं जिन्हें भी ताकिद कर दी गई है कि उनके व्यवसाय से निकलने वाले कचरों को एकत्र कर रखेगें, निगम की कचरा गाड़ी उनके एकत्र कचरों को लेकर जाएगें। विभाग से मिली जानकारी अनुसार चार टाटा एस गाड़ी कचरा कलेक्शन के लिए लगाया गया है। सुबह और शाम के समय दो पालियों में निर्धारित जगहों से कचरा एकत्र कर रहे हैं। रुट चार्ट के तहत् एक गाड़ी पटेल चैक से पुराना बस स्टैण्ड होते हुये स्टेशन रोड में ग्रीन चैक से रेल्वे स्टेशन के आगे तक, दूसरी गाड़ी पूरा इंदिरा मार्केट, मान होटल एरिया, फूल बाजार, गांधी चैक आदि क्षेत्र, तीसरी गाड़ी मालवीय नगर चैक के आस-पास से लेकर नया बस स्टैण्ड परिसर, उतई टेम्पो स्टैण्ड तथा चैथी गाड़ी महिला समृद्धिबाजार, जिला जेल से लेकर पद्मनाभपुर होते हुये महाराजा चैक, से पोटिया चैक, व पुलगांव चैक तक क्षेत्र में कचरा गाड़ी चलाया जा रहा है। 
विभाग से मिली जानकारी अनुसार रेल्वे स्टेशन एरिया के होटल व्यवसायियों द्वारा दुकान का वेस्ट एकत्र कर रखते थे और रेल्वे के बाउण्ड्रवाल किनारे कचरा फेक जाते थे। आयुक्त द्वारा सीधे दुकानों से कचरा लेने की व्यवस्था करने के बाद दिवारों में वाल राईटिंग कर समझाईश दी गई है कि किसी के भी द्वारा कचरा फेके जाने उनसे 5000 रु0 तक जुर्माना वसूल किया जावेगा। आज एैसे ही रेल्वे स्टेशन के समील तुलिस होटल के द्वारा सर्किट हाउस के पीछे होटल का वेस्ट सड़क किनारे डाल दिया गया था। आयुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान कचरा फेकने वाले की पता उन्हें समझाईश दी गई तथा होटल संचालक से 2000 रु0 जुर्माना लिया गया। उन्होंने बताया कि बड़े होटल, बासा, मैरिज हाल, रेस्टारेंट, मिष्ठान भंडार के अलावा दोपहर के समय ठेला, खोमचा लगाने वालों की गिनती की जा रही है पहचान किया जा रहा है जिसके बाद उनके नाम का भी डिमांड तैयार होने के बाद उनसे यूजर्स चार्ज ली जाएगी। आयुक्त ने शहर के समस्त व्यवसायियों से अनुरोध कर कहा है कि आपके शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है जिसके लिए आपको भी सहयोग करना होगा। अतः आपके दुकानों से निकलने वाले कचरों को यहाॅ-वहाॅ न फेकें, निगम की कचरा गाड़ी को ही कचरा देवें। यदि निगम की कचरा गाड़ी जो दो पालियों में चलाया जा रहा है वह नहीं आता है तो आप जिला समन्वयक अभिनंदन यादव मो0 नंबर 8076856534 से संपर्क कर भी सूचना दे सकते हैं।  

निर्वाचन उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित, आयुक्त अजय सिंह बोले- लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण
उत्कृष्ट संस्कृति के उच्च आदर्श हैं प्रभु श्रीराम, उनके आदर्शों पर चल रही भूपेश सरकार : रत्नावली
मुख्यमंत्री ने राजधानी के हृदय स्थल में बने मल्टी लेवल पार्किंग का किया लोकार्पण…. 28 करोड़ की लागत से बना है यह मल्टिलेवल पार्किंग… जाने क्या है इसकी खूबियां
सरकारी स्कीम में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, शातिर ने नौकरी लगाने के नाम भी कइयों से ठगे रुपए… अपराध दर्ज
प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर 0.2…. बीते 24 घंटो में सामने आए 109 नए मामले… तीन मरीजों की गई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टीएमसी में भगदड़: मंत्री बच्चू हंसदा समेत दो और विधायक बीजेपी में शामिल, अभिनेत्री राजश्री राजबंशी ने भी उठाया पार्टी का झंडा जया बच्चन के दुष्कर्मियों को जनता के हवाले करने के बयान से सहमत है टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती
Next Article नेहरु आर्ट गैलरी में कलाकारों की पेंटिंग्स की सामूहिक प्रदर्शनी उद्घाटित

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?