ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नक्सलियों से हुई मुठभेड़ के बाद अब तक 21 जवान लापता, कल 5 हुए थे शहीद, पीएम मोदी-अमित शाह ने जताया दुख
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

नक्सलियों से हुई मुठभेड़ के बाद अब तक 21 जवान लापता, कल 5 हुए थे शहीद, पीएम मोदी-अमित शाह ने जताया दुख

By @dmin
Published: April 4, 2021
Share
Bijapur Naxalite encounter: names of martyred soldiers came in front
Bijapur Naxalite encounter: names of martyred soldiers came in front
SHARE

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर नक्सलियों के साथ शनिवार को हुई मुठभेड़ के बाद से अब तक 21 जवान लापता हैं और उनकी खोज जारी है। इस मुठभेड़ में पांच जवान शहीद हुए हैं और 30 अन्य जवान घायल हुए हैं। हालांकि, समाचा एजेंसी एएनआई का दावा है कि मौके से अभी तक 14 शव बरामद हुए हैं।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर जगरगुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोनागुड़ा गांव के पास सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच शनिवार को हुई मुठभेड़ के बाद से 21 जवान लापता हैं और सुरक्षा बलों को उनकी खोज में भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लापता जवानों से अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि जवानों की सुरक्षा को लेकर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन उम्मीद है कि जवान सुरक्षित होंगे।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सीआरपीएफ डायरेक्टर जनरल कुलदीप सिंह भी रविवार सुबह हालात का जायजा लेने छत्तीसगढ़ पहुंचे। उन्होंने बताया कि 21 लापता जवानों में से 7 सीआरपीएफ के जवान हैं। हमले में शहीद हुए 5 जवानों में से भी 2 सीआरपीएफ के हैं। इसके अलावा घायल हुए जवानों में से भी 16 जवान सीआरपीएफ के हैं।

गृह मंत्री ने अमित शाह ने की छत्तीसगढ़ सीएम से बात
सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह ने कल सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षा बलों पर हुए नक्सली हमले को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से बात की। गृह मंत्री ने स्थिति का जायजा लेने के लिए सीआरपीएफ के महानिदेशक को राज्य में जाने के लिए कहा। गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री से कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर नक्सली हिंसा की लड़ाई को अवश्य जीतेंगे और केंद्र सरकार की तरफ से जो भी आवश्यक मदद होगी वो राज्य सरकार को दी जायेगी

पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवानों के शहीद होने पर शोक जताया है. पीएम मोदी ने कहा कि जवानों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा। ट्वीट कर पीएम मोदी ने लिखा है, मेरी संवेदनाएं छत्तीसगढ़ में शहीद हुए जवानों के परिजनों के साथ है. वीर शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।Ó

शनिवार को हुई थी मुठभेड़
राज्य के नक्सल विरोधी अभियान के पुलिस उप महानिरीक्षक ओपी पाल ने शनिवार को बताया था कि बीजापुर और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल के पांच जवान शहीद हो गए तथा 30 अन्य जवान घायल हुए। उन्होंने कुछ जवानों के लापता होने की जानकारी दी थी।

पाल ने बताया था कि शुक्रवार रात बीजापुर और सुकमा जिले से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोबरा बटालियन, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। इस अभियान में बीजापुर जिले के तर्रेम, उसूर और पामेड़ तथा सुकमा जिले के मिनपा और नरसापुरम के लगभग दो हजार जवान शामिल थे।
पुलिस अधिकारी ने बताया था कि शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे जोनागुड़ा गांव के पास नक्सलियों की पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) बटालियन और तर्रेम के सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ तीन घंटे से अधिक समय तक चली।
पाल ने बताया था कि मुठभेड़ में कोबरा बटालियन का एक जवान, बस्तरिया बटालियन के दो जवान तथा डीआरजी के दो जवान (कुल पांच जवान) शहीद हो गए। इस दौरान 30 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों में से सात जवानों को रायपुर के अस्पताल में तथा 23 जवानों को बीजापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया था कि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से एक महिला नक्सली का शव बरामद किया है। मुठभेड़ में नक्सलियों को भी काफी नुकसान होने की खबर है।

आयुक्त प्रकाश सर्वे ने 21 कर्मचारियों का प्रमोशन आदेश किया जारी… महापौर के निज सहायक गैंदराम सिन्हा एवं निगम सचिव जीवन वर्मा को भी मिली पदोन्नति
CG Breaking : सुकमा में हुआ चमत्कार… ग्राम सरपंच की पत्नी ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म
विश्वास नहीं हो रहा… राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने से खुद हैरान हैं राजा देवेन्द्र प्रताप
जाएगी महुआ मोइत्रा की सांसदी! लोकसभा में पैसे लेकर सवाल पूछने का आरोप, आचार समिति ने सौंपी रिपोर्ट
अन्नदान महादान: स्कूली बच्चों को ‘न्योता भोजन’ में मिलेगा पौष्टिक आहार…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Adequate stock of Corona Testing Kit in the state प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग किट का पर्याप्त स्टॉक…. 4 लाख आरटीपीसीआर टेस्ट किट अगले सप्ताह पहुंचेगा, खरीदी आदेश जारी
Next Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used भारत में फिर कोरोना विस्फोट, एक दिन में आए 93,249 नए केस, 513 की मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?