ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 21 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों को झटका: TET का पेपर हुआ लीक, परीक्षा रद्द
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

21 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों को झटका: TET का पेपर हुआ लीक, परीक्षा रद्द

By @dmin
Published: November 28, 2021
Share
21 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों को झटका: TET का पेपर हुआ लीक, परीक्षा रद्द
21 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों को झटका: TET का पेपर हुआ लीक, परीक्षा रद्द
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में आज (रविवार) यानी 28 नंवबर को आयोजित हो रही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) का पेपर लीक हो गया है। इसकी वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई है। 

राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा निरस्त कर दी है। बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परीक्षा निरस्त करने निर्णय किया गया है। 

प्रश्नपत्र वॉट्सएप पर लीक हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पेपर लीक होने के बाद एसटीएफ ने प्रदेश भर में छापेमारी की है, प्रयागराज, मेरठ और गाजियाबाद से कई लोग हिरासत में लिए गए हैं। बाद में परीक्षा की तिथि का एलान होगा। 

बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने बताया कि प्रयागराज में प्रश्न पत्र लीक होने की एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई है
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि पेपर लीक करने वाले कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ चल रही है जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

सूबे में 2554 केंद्रों पर आज दो पाली में होनी थी परीक्षा 
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (यूपीटीईटी) आज सूबे के सभी जिलों में 2554 केंद्रों पर आयोजित होनी थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 के बीच संपन्न होनी थी। पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 1291628 अभ्यर्थी थे। दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर ढाई से पांच बजे के बीच संपन्न होनी थी। इसमें कुल 873553 अभ्यर्थी थे। पहली पाली के लिए 2554 और दूसरी पाली की परीक्षा के लिए 1747 केंद्र बनाए गए थे। 

CAA: भारत में नागरिकता कानून पर मचे बवाल के बीच आया अमेरिका का बड़ा बयान
Bhilai Breaking : नेहरू नगर के सूने मकान में लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवरात व नगदी पार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पद्मश्री डॉ. राधेश्याम बारले के अभिनंदन समारोह में कहा- पंथी नृत्य ने बनाई विश्व स्तर पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान
हर मिनट 42 हजार, डेढ़ बजे तक 1 करोड़ के पार, पीएम मोदी के बर्थडे पर टीकाकरण की बुलेट रफ्तार
छात्राओं से बस कंडक्टर वसूल रहे थे ज्यादा किराया..भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री से हुई शिकायत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना अंतर्गत राज्य के 20 जिलों में पपीते की खेती से लाभान्वित हो रहे किसान राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना अंतर्गत राज्य के 20 जिलों में पपीते की खेती से लाभान्वित हो रहे किसान
Next Article गौतम गंभीर को आईएसआईएस से फिर मिली जान से मारने की धमकी, तीसरी बार आया ईमेल गौतम गंभीर को आईएसआईएस से फिर मिली जान से मारने की धमकी, तीसरी बार आया ईमेल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?