ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 200 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला: ईडी ने नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीस को भेजा समन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeaturedNational

200 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला: ईडी ने नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीस को भेजा समन

By @dmin
Published: October 14, 2021
Share
200 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला: ईडी ने नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीस को भेजा समन
200 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला: ईडी ने नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीस को भेजा समन
SHARE

एंटरटेनमेंट डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बयान दर्ज करवाने के बाद अभिनेत्री नोरा फतेही को गवाह के तौर पर प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा है। ईडी द्वारा पूछताछ के सिलसिले में आज नोरा ऑफिस पहुंच चुकी हैं। ईडी इस मामले में उन सभी लोगों पर पैनी नजर बनाए हुए है जो इस केस से सीधे या दूसरे तरीके से जुड़े हुए हो सकते हैं। नोरा के अलावा जैकलीन फर्नांडीस को भी ईडी ने समन भेजा है। जैकलीन को 15 अक्तूबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दरअसल ईडी ये जानना चाह रही है कि क्या सुकेश चंद्रशेखर की वजह से विदेशों में भी पैसे का लेन देन हुआ है? उन्होंने सुकेश च्रंदशेखर और उनकी पत्नी के घर छापा मारा था और उनका कहना है कि बॉलीवुड के कई सितारे इस मामले में भागीदार रहे हैं। 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में सुकेश चंद्रशेखर जेल में बंद है।

Actor Jacqueline Fernandez to join the investigation in connection with the Sukesh Chandrashekhar case. She will appear before Enforcement Directorate in Delhi, tomorrow: Sources

— ANI (@ANI) October 14, 2021

ये मामला दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा सुकेश और दूसरों के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और करीब 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूलो को लेकर दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है। इस मामले में अभिनेत्री जैकलीन से ईडी ने पूछताछ की थी और उनका बयान प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया था। अब 15 अक्तूबर को उन्हें पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस जाना होगा। जांच एजेंसी ये भी जानने के प्रयास में है कि नोरा और जैकलीन की तरफ से सुकेश संग किसी भी तरह का लेन-देन हुआ था या नहीं।

इस केस की शुरुआत 200 करोड़ की एक रंगदारी से हुई थी जो जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने एक बिजनेसमैन की पत्नी से वसूली थी। इस केस में सुकेश की पत्नी लीना पॉल के मिली भगत की भी जानकारी सामने आई थी जिसके बाद उनसे भी घंटों पूछ ताछ की गई थी। पुलिस की तरफ से बताया गया था कि पॉल ने कथित तौर पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिह की पत्नी अदिति के साथ धोखाधड़ी करने में सुकेश की मदद की थी।

इसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड सितारों के नाम भी सामने आने लगे। सबसे पहले जैकलीन से इस मामले में पांच घंटे पूछताछ की गई थी जिस पर उन्होंने कहा था कि वो सुकेश के जाल में फंस गईं थीं। खबर यह सामने आई थी कि सुकेश द्वारा अपनी पहचान बदलकर जैकलीन को फोन मिलाया जाता था। अब इस केस में नोरा फतेही का नाम भी सामने आ चुका है और उनसे पूछताछ की जाएगी। इस पूरे मामले में सुकेश और उनकी पत्नी के अलावा चार और लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

कोरोना का कहर जारी: बीते 24 घंटे में सामने आए 107 मामले, 33 स्कूली बच्चे भी संक्रमित
भारत-ऑस्ट्रेलिया 2nd टेस्ट : टॉस जीतकर लगातार दूसरा टेस्ट हारा ऑस्ट्रेलिया, जड़ेजा-अश्विन के आगे पस्त हुए कंगारू
गुस्ताखी माफ़: भानुप्रतापपुर में कांग्रेस की गुगली
भिलाई के उद्योगपति से 63 लाख से ज्यादा की ठगी, राजस्थान के कारोबारियों ने लगाया चूना
चखना सेंटरों पर दुर्ग पुलिस का एक्शन, दर्जनों सेंटरों पर पड़ी पुलिस की रेड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 'Bal Raksha Kit' is coming for children to fight against Corona मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती: स्वास्थ्य मंत्री ने जाना पूर्व पीएम के सेहत का हाल, मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
Next Article खतरे में छोटे और बड़े उद्योग…. एंसीलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा लगातार बढ़ रहा लोहे का दाम खतरे में छोटे और बड़े उद्योग…. एंसीलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा लगातार बढ़ रहा लोहे का दाम

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?