ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 20 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होगी प्रभास की यह फिल्म, 400 करोड़ तक पहुंचा मेकिंग बजट…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

20 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होगी प्रभास की यह फिल्म, 400 करोड़ तक पहुंचा मेकिंग बजट…

By @dmin
Published: January 29, 2022
Share
SHARE

हिंदी में कमाई करने वाली सबसे बड़ी फिल्म ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन के बाद क्या अभिनेता प्रभास की फिल्म इसके रिकॉर्ड को भी तोड़ देगी? शनिवार को मुंबई फिल्म जगत में दिन भर चली चर्चाओं पर गौर करें तो प्रभास की निर्देशक ओम राउत के साथ बन रही फिल्म ‘आदिपुरुष दुनिया में अब तक सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली भारतीय फिल्म बन सकती हैं। चर्चाओं के मुताबिक प्रभास की ये फिल्म प्रमुख भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी के अलावा इंडोनेशिया, श्रीलंका, जापान और चीन में वहां की अलग अलग भाषाओं में भी रिलीज करने की तैयारी चल रही है। फिल्म ‘आदिपुरुषÓ को करीब 20 हजार स्क्रीन्स पर दुनिया भर में रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म ‘आदिपुरुष 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म में प्रभास भगवान राम के रूप में दिखेंगे। उनके साथ कृति सैनन को सीता के रोल में और सैफ अली खान को रावण के किरदार में लिया गया है।

अभिनेत्री कृति सैनन ने फिल्म ‘आदिपुरुषÓ के बारे में कहा, ‘मेरे लिए एक बहुत ही खास फिल्म है और इसमें सीता का किरदार बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे ऐसा किरदार निभाने का मौका मिल रहा है। मैंने फिल्म में प्रभास और सैफ अली खान के साथ काम किया है। मैंने इन दोनों के साथ पहले कभी काम नहीं किया तो बहुत ही ताजगी भरा एहसास इसकी शूटिंग पर होता है। दोनों का स्वभाव बहुत अच्छा है, दोनों का मिज़ाज भी बहुत अच्छा है और दोनों बहुत मददगार रहे हैं।

फिल्म में लक्ष्मण का किरदार सनी सिंह कर रहे हैं। वह ‘प्यार का पंचनामा 2 और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी में कार्तिक आर्यन के पार्टनर रहे हैं। टी सीरीज की फिल्मों ‘दे दे प्यार दे और ‘पति पत्नी और वो में भी उन्होंने अपनी विशेष झलकियां दिखाई हैं। उनकी पिछली तीनों फिल्में सोलो हीरो फिल्में रहीं और इनमें शामिल हैं, ‘झूठा कहीं का ‘उजड़ा चमन और ‘जय मम्मी दी।

फिल्म ‘आदिपुरुष के निर्देशक ओम राउत इससे पहले अजय देवगन के साथ फिल्म ‘तानाजीÓ बना चुके हैं। ये फिल्म साल 2020 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही। स्पेशल इफेक्ट्स के जानकार ओम राउत इस फिल्म को मोशन कैप्चर तकनीक से बना रहे हैं। फिल्म के लिए बने स्टोरी बोड्र्स जिन लोगों ने देखे हैं, उनके मुताबिक ये फिल्म बहुत ही विशाल स्तर पर बन रही है। फिल्म का मेकिंग बजट ही करीब 400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

महामारी से मौतें सिर्फ संख्या नहीं… हमने अजीजों को खोया, जिनसे हम प्यार करते थे
आबकारी विभाग की समीक्षा : सचिव आर शंगीता ने अफसरों को दिए राजस्व लक्ष्य प्राप्ति व मदिरा दुकानों की सतत् जांच के निर्देश
छत्तीसगढ़ के पांच रेलवे स्टेशनों का पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधायें
सीनीयर वुमेंस वनडे क्रिकेट : सेमीफाइनल में रेलवे से हारी छत्तीसगढ़ की महिला ब्रिगेड, 27 रनों से जीता
मन की बात: पीएम ने किया जनता कर्फ्यू का जिक्र, कहा- ‘ दवाई भी, कड़ाई ‘ भी मंत्र को जीना जरूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जगदलपुर में आकार लेने लगी है राज्यस्तरीय शहीद गुण्डाधुर तीरंदाजी अकादमी… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर की थी घोषणा
Next Article सड़कों में स्टंट पड़ा भारी: पता खोज कर घर पहुंच गई पुलिस…

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?