ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुकमा में 20 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 9 महिला व 11 पुरुष नक्सली शामल, 33 लाख था का इनाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedSukma

सुकमा में 20 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 9 महिला व 11 पुरुष नक्सली शामल, 33 लाख था का इनाम

By Mohan Rao
Published: September 3, 2025
Share
सुकमा में 20 नक्सलियों ने किया सरेंडर
SHARE

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 20 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 9 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में एक हाईकोर महिला नक्सली भी है। इन नक्सलियों पर कुल 33 लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली अलग-अलग संगठनों और पदों से जुड़े थे। इनमें पार्टी सदस्य, संगठन के सक्रिय सदस्य और अन्य सहयोगी शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार 3 सितंबर 2025 को जिला मुख्यालय सुकमा में पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण, डीआईजी ऑफिस के द्वितीय कमान अधिकारी सुरेश सिंह पायल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, डीएसपी (नक्सल ऑप्स) मनीष रात्रे और 218वीं वाहिनी सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट आशीष सिंह की मौजूदगी में सभी नक्सलियों ने बिना हथियार आत्मसमर्पण किया। सरकार की नई नीति ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति – 2025’ के तहत सभी नक्सलियों को 50-50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि और अन्य सुविधाएं दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ के सुकमा में 20 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन नक्सलियों पर 33 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इनमें 2 नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपए, 1 नक्सली पर 5 लाख रुपए, 4 नक्सलियों पर 2-2 लाख रुपए और 4 अन्य नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस के लगातार कैंप स्थापित करने से अंदरूनी इलाकों में सुरक्षा बलों का प्रभाव बढ़ा है। वहीं नक्सलियों की अमानवीय और आधारहीन विचारधारा, शोषण, बाहरी कैडरों का भेदभाव और स्थानीय आदिवासियों पर हो रही हिंसा से तंग आकर इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण का निर्णय लिया।

इन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

  1. शर्मिला उर्फ उईका भीमे (25 वर्ष)- मिस्सीगुड़ा, थाना जगरगुंडा, पीएलजीए बटालियन सदस्य, इनाम 8 लाख
  2. ताती कोसी उर्फ परमिला (20 वर्ष)- गंगराजपाड़, थाना कोंटा, प्लाटून-01 पार्टी सदस्य, इनाम 8 लाख
  3. मुचाकी हिड़मा उर्फ बुयूर (54 वर्ष)- भण्डारपदर, थाना भेजी, टीडी टीम कमांडर/एसीएम, इनाम 5 लाख
  4. मड़कम/ताती देवे (25 वर्ष)- गंगराजपाड़, थाना कोंटा, केएएमएस अध्यक्ष, इनाम 2 लाख
  5. मड़कम कोसी (निवासी कोमलपाड़)- प्लाटून 08 पार्टी सदस्य, इनाम 2 लाख
  6. माड़वी गंगा (25 वर्ष)- सल्लातोंग, थाना किस्टाराम, प्लाटून 08 सदस्य, इनाम 2 लाख
  7. माड़वी गंगा (25 वर्ष)- पेद्दायोड़केल, थाना चिंतलनार, प्लाटून 08 सदस्य, इनाम 2 लाख
  8. दुर्रो देवे- किस्टाराम एलओएस पार्टी सदस्य, इनाम 1 लाख
  9. कवासी हुर्रे (29 वर्ष)- जियाकोड़ता, दंतेवाड़ा, सीएनएम सदस्य, इनाम 1 लाख
  10. हेमला जोगा (28 वर्ष)- वैयमपल्ली, थाना जगरगुंडा, एलओएस सदस्य, इनाम 1 लाख
  11. रव्वा मुया उर्फ चांदू (25 वर्ष)- सिंघनपारा, थाना फुलबगड़ी, प्लाटून 04 सदस्य, इनाम 1 लाख
  12. पदाम पायकी (55 वर्ष)- मिस्सीगुड़ा, थाना जगरगुंडा, केएएमएस सदस्य
  13. हेमला- पेद्दा बोड़केल आरपीसी मिलिशिया सदस्य
  14. कड़ती जोगा (31 वर्ष)- गोमपाड़, थाना कोंटा, प्लाटून 04 सदस्य, इनाम 1 लाख
  15. माड़वी गंगी (45 वर्ष)- गोमपाड़, थाना कोंटा, केएएमएस उपाध्यक्ष
  16. मड़कम हड़मा (31 वर्ष)- गोमपाड़, थाना कोंटा, मिलिशिया सदस्य
  17. मड़कम देवा (30 वर्ष)- कोतापाड़, थाना कोंटा, प्लाटून 04 सदस्य, इनाम 1 लाख
  18. सोड़ी बुधरी (25 वर्ष)- बटेर, थाना कोंटा, मिलिशिया सदस्य
  19. कवासी हिड़मा (27 वर्ष)- गंगराजपाड़, थाना कोंटा, मिलिशिया सदस्य
  20. मुचाकी देवा (48 वर्ष)- किंडरेलपाड़, थाना कोंटा, गोमपाड़ आरपीसी पंच कमेटी अध्यक्ष
जशपुर में नर्स से हॉस्टल गेट के पास बदमाश ने छीना मोबाइल, सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाया आरोपी
Gustakhi Maaf: विश्व स्वास्थ्य दिवस हुआ और भी प्रासंगिक
हेड कॉन्स्टेबल​​​​​ की पत्नी व बेटी की हत्या के बाद बवाल, सूरजपुर में लोगों ने फूंका कुलदीप साहू का घर, एसडीएम को दौड़ाया
हटरी बाजार में पहली बार बना मल्टी डिलक्स प्रसाधन…. महापौर ने किया मल्टी डिलक्स प्रसाधन का लोकार्पण
बिगड़े बोल: दिनदाहाड़े डॉक्टर दंपती की हत्या पर बोले मंत्री, जो किया, उसी की मिली सजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ज़ोरा मॉल में नए ब्यूटी कलेक्शन के साथ, रायपुर में पहली बार अपैरल ग्रुप का विक्टोरिया सीक्रेट सिग्नेचर ग्लैमर स्टोर लॉन्च ज़ोरा मॉल में नए ब्यूटी कलेक्शन के साथ, रायपुर में पहली बार अपैरल ग्रुप का विक्टोरिया सीक्रेट सिग्नेचर ग्लैमर स्टोर लॉन्च
Next Article shreekanchanpath 321 # 03 September 2025

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?