ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 20 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे पिनराई विजयन, कैबिनेट में होंगे 21 मेंबर्स
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

20 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे पिनराई विजयन, कैबिनेट में होंगे 21 मेंबर्स

By @dmin
Published: May 17, 2021
Share
20 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे पिनराई विजयन, कैबिनेट में होंगे 21 मेंबर्स
20 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे पिनराई विजयन, कैबिनेट में होंगे 21 मेंबर्स
SHARE

तिरुवनंतपुरम (एजेंसी)। पिनराई विजयन 20 मई को केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ 21 कैबिनेट के सदस्य भी मंत्रीपद की शपथ लेंगे। यह जानकारी एलडीएफ संयोजक और सीपीआई (एम) के राज्य सचिव ए विजयराघवन ने सोमवार को दी। छह अप्रैल को केरल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद दो मई को आए नतीजों में एलडीएफ को जीत मिली थी। कोरोना वायरस महामारी की वजह से लेफ्ट सरकार का यह शपथ ग्रहण समारोह काफी साधारण होने वाला है और कुछ ही लोगों को इनवाइट किया जाएगा। राघवन ने यह भी कहा कि मंत्रियों के विभागों का फैसला मुख्यमंत्री करेंगे। चूंकि एलडीएफ को विधानसभा चुनावों के दौरान हर वर्ग के लोगों का अपार समर्थन मिला है, ऐसे में हम एक ऐसी सरकार बनाना चाहते हैं जिसमें सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व हो जो सभी की उम्मीदों पर खरा उतर सके।

सीपीआई (एम) नेता ने कहा, ‘अभी 21 कैबिनेट सदस्यों के साथ सरकार बनाने का फैसला लिया गया है। इसमें से एलडीएफ के 12, सीपीआई के 4, केरल कांग्रेस (एम), जनता दल (एस) और एनसीपी के एक-एक नेता शामिल होंगे। चूंकि कैबिनेट में 21 से अधिक सदस्यों को शामिल करने पर प्रतिबंध है, एलडीएफ ने अपने चार सहयोगियों, जिनके पास एक विधायक है, को कार्यकाल के आधार पर मंत्री पद साझा करने का फैसला किया है। इसके साथ, यह स्पष्ट हो गया है कि एंटनी राजू, (जनधिपति केरल कांग्रेस), केबी गणेश कुमार (केरल कांग्रेस-बी), अहमद देवरकोविल (इंडियन नेशनल लीग) और रामचंद्रन कडनपल्ली (कांग्रेस-एस) को कैबिनेट में दो चरणों में शामिल किया जाएगा।

वहीं, सीपीआई (एम) और सीपीआई क्रमश: स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पदों पर रहेंगे, वहीं मुख्य सचेतक पद केसी-एम के उम्मीदवार के पास जाएगा। उन्होंने बताया कि एलडीएफ संसदीय दल के नेता का चुनाव मंगलवार को किया जाएगा, जिसके बाद शपथ ग्रहण समारोह के संबंध में राज्यपाल से सलाह ली जाएगी। इससे पहले, माकपा मुख्यालय एकेजी सेंटर में एलडीएफ राज्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करने वाले विजयन ने छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में अपनी ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में केक काटा।

बैठक में केरल कांग्रेस (बी) के पूर्व प्रमुख स्वर्गीय आर बालकृष्ण पिल्लई को भी श्रद्धांजलि दी गई, जिनका इस महीने की शुरुआत में निधन हो गया था। एलडीएफ ने केरल में अपने प्रतिद्वंद्वियों-कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) और एनडीए को हराकर 99 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी है। जबकि यूडीएफ केवल 41 सीटों का जीत हासिल कर सका। बीजेपी एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं हो सकी।

बाबा की बारात के लिए आमंत्रण कार्ड बांटने निकले दया सिंह, समिति की महिलाओं के साथ घूम-घूमकर दिया निमंत्रण
फार्मास्यूटिकल इकाई का शुभारंभ प्रदेश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण कदम, सीएम साय ने कहा-बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक : सीएम साय बोले- दुर्घटनाओं को रोकने सड़क सुरक्षा का कड़ाई से हो पालन
मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव : पारंपरिक लोक यंत्रों के साथ सुंदर नाचा का आयोजन
छत्तीसगढ़ में पैर पसार रहा कोरोना, आवासीय विद्यालय में 14 छात्राओं समेत 16 लोग संक्रमित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदाय करने में पूरे देश में छत्तीसगढ़ का दूसरा स्थान… अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदाय करने में सर्वश्रेष्ठ राज्यों में शामिल
Next Article उल्लंघन करने वालों पर जिला और निगम प्रशासन रखेगी नजर… कलेक्टर के निर्देश पर बाजारों में मुस्तैद निगम की टीम उल्लंघन करने वालों पर जिला और निगम प्रशासन रखेगी नजर… कलेक्टर के निर्देश पर बाजारों में मुस्तैद निगम की टीम

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?