ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 20 को इन्डोर स्टेडियम में सर्व मंगल आध्यात्मिक महाकुम्भ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

20 को इन्डोर स्टेडियम में सर्व मंगल आध्यात्मिक महाकुम्भ

By @dmin
Published: December 19, 2019
Share
SHARE

रायपुर,राज्य में ईश्वरीय सेवाओं के 40 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 20 दिसम्बर को शाम को 5 बजे इन्डोर स्टेडियम में सर्व मंगल आध्यात्मिक महाकुम्भ का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर अपने आशीर्वचनों से लाभान्वित करने के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान की मुख्य प्रशासिका दादी जानकी रायपुर आएंगी।

यह जानकारी माउण्ट आबू से आये ज्ञानामृत पत्रिका के प्रधान सम्पादक ब्रह्माकुमार आत्मप्रकाश ने पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि आध्यात्मिक महाकुम्भ का शुभारम्भ राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके करेगी। प्रमुख उदबोधन प्रयागराज सेवाकेन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी मनोरमा दीदी का होगा। सभा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महन्त, संस्था के कार्यकारी सचिव ब्रह्माकुमार मृत्यंजय और क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी भी सम्बोधित करेंगी। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पूरे देश भर से लोग रायपुर आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि दादी जानकी एक आध्यात्मिक व्यक्तित्व ही नहीं हैं, वरन् उनकी गणना विश्व के उन दस प्रमुख बुद्घिजीवियों में होती है, जिन्हें वर्ष 1992 में रियो-डि-जेनरियो में सम्पन्न प्रथम पृथ्वी महासम्मेलन में विश्व नेताओं का मार्गदर्शन करने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा मनोनीत किया गया था। ब्रह्माकुमारी संस्थान की संस्थापक सदस्यों में से एक 103 वर्षीय जानकी दादी वर्तमान समय विश्व की किसी भी अन्तर्राष्ट्रीय संगठन की सबसे वरिष्ठतम मुख्य प्रशासिका है।

आध्यात्मिक महाकुम्भ का 140 देशों में सीधा प्रसारण होगा-
ब्रह्माकुमार आत्मप्रकाश ने बताया कि सर्व मंगल आध्यात्मिक महाकुम्भ का सीधा प्रसारण 140 देशों में एक साथ फ्री टू एयर (डी.टी.एच.)- पीस आॅफ माइण्ड चैनल पर किया जाएगा। दादी जानकी को राज्य अतिथि का दर्जा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की मुख्य प्रशासिका दादी जानकी के रायपुर प्रवास के दौरान उनको राज्य शासन ने राज्य अतिथि (स्टेट गेस्ट) घोषित किया है।

यूक्रेन से संबंधित मुद्दों पर छत्तीसगढ़ के लोगों की मदद के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
CG में नक्सलियों पर बड़े ऑपरेशन की तैयारी, DGP ने 3 जिलों के अफसरों संग की मीटिंग… जानिए क्या है फोर्स की तैयारी
डीएमएफ से छत्तीसगढ़ में खनन प्रभावितों के जीवन में आई नई रोशनी…. प्रभावितों को मिल रहे शिक्षा, रोजगार के बेहतर अवसर
आबकारी विभाग ने जब्त की डेढ़ लाख की शराब, चुनाव में अवैध रूप से खपाने की थी तैयारी, एक आरोपी गिरफ्तार
राजधानी में दिन दहाड़े युवक से लूट, रास्ता रोककर बदमाशों ने लूट लिए 20 लाख रुपए… जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महोत्सव के लिए सजने लगा है श्याम बाबा का दरबार
Next Article कोरोना से तत्परता से लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गांधीजी ने अंग्रेजों का विरोध किया था, हम ‘काले अंग्रेजों’ का विरोध करेंगे : भूपेश बघेल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?