ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 20 टीमों के साथ अब नए फॉर्मेट में होगा अगला T-20 World Cup, पहली बार यहां होगा आईसीसी टूर्नामेंट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

20 टीमों के साथ अब नए फॉर्मेट में होगा अगला T-20 World Cup, पहली बार यहां होगा आईसीसी टूर्नामेंट

By Om Prakash Verma
Published: November 22, 2022
Share
20 टीमों के साथ अब नए फॉर्मेट में होगा अगला T-20 World Cup, पहली बार यहां होगा आईसीसी टूर्नामेंट
20 टीमों के साथ अब नए फॉर्मेट में होगा अगला T-20 World Cup, पहली बार यहां होगा आईसीसी टूर्नामेंट
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क, दुबई (एजेंसी)। टी20 विश्व कप 2022 को खत्म हुए अभी कुछ ही समय हुए हैं, लेकिन आईसीसी ने 2024 टी20 विश्व कप की तैयारियां शुरू कर दी है। इस टूर्नामेंट के मेजबान देशों से लेकर फॉर्मेट और टीमों की संख्या तक सब कुछ तय हो चुका है। 2024 में होने वाला टी20 विश्व कप 2022 से काफी अलग होगा। आईसीसी ने बताया है कि टी20 विश्व कप 2024 में कुल 20 टीमें शामिल होंगी और टूर्नामेंट का फॉर्मेट भी पहले से अलग होगा। अमेरिका को पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है।

टी20 विश्व कप 2024 में नॉकआउट मैच शुरू होने से पहले दो चरण होंगे। 2021 और 2022 टी20 विश्व कप में भी सेमीफाइनल से पहले दो चरण होते थे, जिसमें क्वालिफाइंग राउंड और सुपर-12 का चरण शामिल था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

इस बार टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें होंगी, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा जाएगा। हर ग्रुप में पांच टीमें होंगे, जो आपस में खेलेंगी। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर आठ राउंड में जाएंगी। यहां आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। हर ग्रुप चार टीमें होंगी। यहां दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

हालांकि, अभी इस टूर्नामेंट के लिए सभी 20 टीमें तय नहीं की गई हैं। फिलहाल मेजबान के रूप में, वेस्ट इंडीज और अमेरिका की टीम इस विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। इसके बाद 2022 विश्व कप में अच्छे प्रदशर्न और 14 नवंबर को आईसीसी रैंकिंग के आधार पर 10 अन्य टीमें इस टूर्नामेंट में जगह बना चुकी हैं।

टी20 विश्व कप 2022 में शुरुआती आठ स्थान पर रहने वाली टीमें 2024 विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। इनमें इंग्लैंड, पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और नीदरलैंड की टीम शामिल हैं। इसके बाद 14 नवंबर को आईसीसी टी20 रैंकिंग में अच्छे स्थान के आधार पर बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने भी इस टूर्नामेंट में जगह बना ली है।

टी20 विश्व कप 2024 के लिए अभी आठ टीमों के नाम तय नहीं हुए हैं। ये टीमें हर क्षेत्र के आधार पर विश्व कप में जगह बनाएंगी। क्वालिफाइंग राउंड के मुकाबले इन दो साल में होते रहेंगे और यहां हर क्षेत्र से अच्चा प्रदर्शन करने वाली टीमें टी20 विश्व कप में जगह बनाएंगी।

महापौर परिषद की बैठक में 7 एजेंडों पर चर्चा: सभी पर बनी सहमति, इन स्थानों पर बनेंगी सड़कें
जूनियर मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में भिलाई की आदिति को मिला मिस ब्यूटीफुल स्माइल का खिताब
सीएम बघेल के जन्मदिन पर भिलाई में उत्साह: बधाई देने 50 वाहनों से रवाना हुआ जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई का काफिला
66 एमएलडी जल शुद्धिकरण प्लांट का काम पूरा, 46 हजार लोगों को मिल सकेगा शुद्धजल
डिप्टी सीएम साव ने कहा- प्रत्येक ग्रामीण परिवार को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Wonders of Science: 6 साल में बनी महिला से पुरूष, दांपत्य जीवन में किया प्रवेश, जाने क्या है मामला Wonders of Science: 6 साल में बनी महिला से पुरूष, दांपत्य जीवन में किया प्रवेश, जाने क्या है मामला
Next Article CG में फिर एक नाबालिग हुई रेप की शिकार, इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद घुमाने के बहाने दिया वारदात को अंजाम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?