ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 20 जून तक सीएसआर के प्रपोजल भेजेंगे उद्योग, उद्योगों की बैलेंसशीट देखी जाएगी और नियमानुसार दिये जाएंगे सीएसआर के लक्ष्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

20 जून तक सीएसआर के प्रपोजल भेजेंगे उद्योग, उद्योगों की बैलेंसशीट देखी जाएगी और नियमानुसार दिये जाएंगे सीएसआर के लक्ष्य

By @dmin
Published: June 10, 2022
Share
20 जून तक सीएसआर के प्रपोजल भेजेंगे उद्योग, उद्योगों की बैलेंसशीट देखी जाएगी और नियमानुसार दिये जाएंगे सीएसआर के लक्ष्य
20 जून तक सीएसआर के प्रपोजल भेजेंगे उद्योग, उद्योगों की बैलेंसशीट देखी जाएगी और नियमानुसार दिये जाएंगे सीएसआर के लक्ष्य
SHARE

कलेक्टर ने ली उद्योगपतियों की बैठक, कहा अपने परिवेश को बेहतर बनाने उद्योगों का दायित्व अहम
प्रदूषण संबंधी मानकों का रखें ध्यान, सेफ्टी में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, इसका रखें पूरा ध्यान
स्थानीय लोगों को रोजगार में रखना सुनिश्चित करें

दुर्ग। उद्योग जगत द्वारा जिले के विकास के लिए किये जा रहे सीएसआर कार्यों की मानिटरिंग कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने की। उन्होंने कहा कि इस साल के सीएसआर का प्लान उद्योग समूह 20 जून तक भेज दें। नियमानुसार जो सीएसआर में अंशदान की राशि है उसके अनुसार प्लान बनाएं। उन्होंने कहा कि उद्योगों की बैलेंसशीट भी सीएसआर शाखा द्वारा देखी जाएगी ताकि इस बात का निर्धारण किया जा सके कि उद्योग सीएसआर की निर्धारित राशि का दायित्व पूरा कर सकें। उन्होंने कहा कि इस बार स्टील इंडस्ट्री ने अच्छी ग्रोथ की है इसके मुताबिक भिलाई स्टील प्लांट जैसे उद्योग सीएसआर में अधिक राशि का सहयोग करेंगे। अन्य उद्योग भी अपने परिवेश को बेहतर बनाने सीएसआर के अपने दायित्वों को निभाएं और इसमें अधिकतम व्यय करें। उन्होंने कहा कि उद्योग अपने क्षेत्र में ही सीएसआर के लिए प्रोजेक्ट्स चुन सकते हैं। जैसे जामुल में यदि एक एकड़ में कृष्ण कुंज लगाना है तो इसकी जिम्मेदारी समीपस्थ के उद्योग ले सकते हैं।

कलेक्टर ने कहा कि उद्योगों के निकट आजीविकामूलक अवसरों को बढ़ावा देने के लिए, जलमिशन के कार्य के लिए, गौठान आदि के लिए, पौधरोपण के लिए उद्योगजगत सीएसआर के माध्यम से पहल कर सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ उद्योगों ने सीएसआर में अच्छा कार्य किया है लेकिन कुछ उद्योगों का योगदान अपेक्षित नहीं रहा है। सीएसआर शाखा के अधिकारी इस बात की मानिटरिंग कर रहे हैं। कलेक्टर ने उद्योगों की बैठक में कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार के अधिकाधिक अवसर देना अहम जिम्मेदारी हैं। सभी उद्योग इस बात की जानकारी दी कि उनके उद्योग में कितने कर्मी हैं और इनमें कितने स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर दिये गये हैं। कलेक्टर ने इंडस्ट्रियल सेफ्टी का विषय भी रखा। उन्होंने कहा कि प्लांट में सेफ्टी सबसे अहम है। इसकी निरंतर मानिटरिंग की जा रही है। सेफ्टी मानकों पर खरा नहीं उतरने वाले प्लांट पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कुछ इंडस्ट्रियल यूनिट्स से प्रदूषण की शिकायतें आई हैं जिनके जांच के निर्देश दिये गये हैं। जो भी यूनिट प्रदूषण संबंधी मानकों पर ध्यान नहीं देते, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने पर्यावरण मंडल के अधिकारी से बीते माह की गई कार्रवाइयों के संबंध में जानकारी भी ली। कलेक्टर ने कहा कि सेफ्टी औरर जनस्वास्थ्य को लेकर उद्योगों की लगातार मानिटरिंग की जा रही है। इस पर खरे नहीं उतरने वाले उद्योगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

धनबाद से आकर रहने वाली अध्ययनरत कुछ छात्राओं के पास राशन लेने के लिए नहीं थे पैसे, निगम से मिली मदद पहुंचा राशन
भिलाई में BJP पार्षद दया सिंह के साथ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का जोरदार स्वागत… सभी कार्यकर्ता से कराया परिचय, दया की थपथपाई पीठ
वैक्सीनेशन में बड़ी लापरवाही: मोबाइल पर बात करते-करते नर्स ने महिला को वैक्सीन की डबल डोज दे दी
सेंट्रल एवेन्यू में स्टंट करने वालों की आई शामत, यातायात पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई… 18 बाइक जब्त
छत्तीसगढ़ के ‘नरवा विकास’ को झारखण्ड की मनरेगा टीम ने सराहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईजी ने जताई चिंता: सड़क हादसे में हर माह 50 की मौत…
Next Article मानसून की शुरूआत के बाद पूरे प्रदेश में निर्धारित तिथि को होगा 'रोका-छेका' का आयोजन गांवों में पशुओं का ”रोका-छेका” करने ग्राम स्तर पर 20 जून तक बैठकें आयोजित करने के निर्देश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?