दुर्ग/नगर निगम सीमान्तर्गत आज शहर के वार्ड नंबर 6 इमली झाड़ से लेकर गोपाल मंदिर होते हुए अग्रवाल धर्मशाला से गिरीश शर्मा के मकान तक का जल्द ही सड़क डामरीकरण का कार्य पूरा होगा। करीब 19.84 लाख रुपए की लागत से होने वाले निर्माण का विधायक विधायक अरुण वोरा ने महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव,छग राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष आर. एन. वर्मा,अब्दुल गनी,संजय कोहले व नागरिको के उपस्थिति में भूमिपूजन किया। इस मौके पर वार्ड वासियों ने विधायक वोरा एवं महापौर व सभापति को साधुवाद देते हुए स्वागत किया।

वार्ड 6 में लंबे समय से वार्ड के नागरिक सड़क डामरीकरण निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य की मांग कर रहे थे। वार्ड वासियों की समस्या को देखते हुए विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने एमआईसी सदस्य व पार्षदों के साथ पहुंचकर सड़क डामरीकरण निर्माण कार्य के लिए विधि विधान से भूमि पूजन किया। विधायक वोरा ने बताया कि लंबे समय से वार्ड नंबर 06 के भीतरी भाग में सड़क डामरीकरण निर्माण कार्य की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि शासन से कई अंदरूनी सड़कों के डामरीकरण एवं उन्नयन हेतु 3 करोड़ की स्वीकृति लाई गई है जिसके अंतर्गत लगातार भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ करें जा रहे हैं। उसी कड़ी में 19.84 लाख रुपए की लागत से जनभावनाओं के अनुरूप बहुप्रतीक्षित सड़क बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कार्य जल्द पूर्ण कराकर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। शहर के नागरिको को बिजली,पानी,सड़क नाली की व्यवस्था के लिए राशि की कोई कमी नही होगी नागरिको को मूलभूत सुविधा मिलेगी। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा जी की पहल पर राज्य शासन द्वारा 3 करोड़ की राशि से शहर के हर एक वार्ड के लिए वार्डो में खराब हुई सड़कों के नवीनीकरण हेतु प्राप्त हुए हैं जिससे वार्डो में सड़क डामरीकरण कार्य कराया जा रहा है।

इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया जी पटेल, पार्षद राजकुमार नारायणी, अमित देवांगन, बिजेंद्र भारद्वाज, एल्डरमेन श्रीमती रत्ना नारमदेव, मनीष यादव, अजय गुप्ता, कृष्णा देवांगन, देव सिन्हा, ब्लाक अध्यक्ष अलताप अहमद, विजेयन्त पटेल, ब्लाक अध्यक्ष अजय मिश्रा विकास यादव, कार्यपालन अभियंता आर.के.पांडेय, उपअभियंता स्वेता महलवार के अलावा वार्ड नागगरिक मौजूद थे।

जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे वोरा, पट्टा वितरण के प्रकरण जल्द निपटाने दिए निर्देश
राज्य शासन की महती योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगरीय प्रशासन विभाग के निर्देश पर नगर निगम द्वारा सभी 60 वार्डों में जनसमस्या समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। गुरुवार को वार्ड क्रमांक 9, 10 एवं 11 के नागरिकों के लिए शिविर लगाया गया था जहां निरीक्षण में पहुंचे विधायक वोरा ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सबसे ज्यादा शिकायत पट्टा वितरण एवं पुराने पट्टों के नवीनीकरण की प्राप्त हो रही है जिसके त्वरित निराकरण की आवश्यकता है। मूलभूत सुविधाओं में बिजली पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, राशन कार्ड के साथ ही पक्का मकान भी आवश्यक है। उन्होंने एसडीएम से चर्चा कर कहा कि जल्द से जल्द पट्टों के नवीनीकरण का काम पूरा किया जाए ताकि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप लोगों को मोर मकान मोर चिन्हारी एवं मोर जमीन मोर मकान जैसी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।




