ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 20 मिनट में लूटे 11 लाख रुपये और दो किलो सोना, बहू-पोती को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

20 मिनट में लूटे 11 लाख रुपये और दो किलो सोना, बहू-पोती को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम

By @dmin
Published: February 11, 2022
Share
20 मिनट में लूटे 11 लाख रुपये और दो किलो सोना, बहू-पोती को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम
20 मिनट में लूटे 11 लाख रुपये और दो किलो सोना, बहू-पोती को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम
SHARE

जयपुर (एजेंसी)। राजधानी में सांगानेर स्थित गुलाब विहार में चाकसु नगर पालिका के पूर्व पार्षद के घर तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाश दो किलो सोने के जेवर और 11 लाख रुपए लूट कर ले गए। वारदात के समय पूर्व पार्षद रामधन सैनी की बहू ढाई महीने की बच्ची के साथ घर में अकेली थी। कमरा किराए पर लेने के बहाने घर में घुसे बदमाश उसे बंधक बनाकर 20 मिनट में वारदात कर फरार हो गए।

दरअसल, गुलाब विहार में रामधन सैनी अपने परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार को रामधन उनकी पत्नी, बड़ा बेटा नवीन और छोटा बेटा बाहर गए थे। इस दौरान रामधन की बहू शिल्पा अपनी बेटी स्वर्णा के साथ घर पर अकेली थी। शिल्पा ने पुलिस को बताया कि उनकी सास पिहर गई थीं। ससुर, पति और देवर भी अपने-अपने काम पर गए हुए थे। दोपहर में काली जैकेट, टोपी और चश्मा पहने तीन लोग किराए पर कमरा लेने के लिए आए, मना करने पर वापस चले गए।

शिल्पा ने बताया कि दोपहर दो बजे ससुर रामधन कुछ काम के लिए घर आए और वापस चले गए। इससे कुछ देर बाद किराए पर कमरा पूछने के लिए आए बदमाश फिर आ गए। उन्होंने कहा कि आपके ससुर का फोन है, बात कर लो…वह बात करने के लिए आगे बड़ी तो बदमाशों ने उसका सर दीवार पर मार दिया। साथ ही बच्ची को गोली मार देने की धमकी देकर 20 मिनट में लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। बदमाशों ने शिल्पा के मुंह पर टेप लगाया और कमरे बंद कर चले गए, वह करीब दो घंटे तक कमरे में बंद रही।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
पुलिस ने बताया कि पूरे इलाके में सैनी परिवार को सोने वाले के नाम से जाने जाते है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज निकालकर बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

भाजपा विधायक बोले- पहली बार दिनदहाड़े हो रहे अपराध
दो दिन में लूट की दो वारदात सामने आने वा भाजपा विधायक रामलाल शर्मा ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध चरम पर है, अपराधी सरकार को चुनौती दे रहे हैं। बदमाशों ने दो दिन पहले चौमू सर्किल में दिनदहाड़े बैंक में डकैती और गुरुवार को सांगानेर में घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। विधायक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहते हैं कि प्रदेश सुरक्षित है, अपराध के आंकड़े कम हुए हैं, इसके बाद भी इसी तरह की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि रात में अपराधी वारदात को अंजाम देने में सफल हो सकते हैं, लेकिन दिनदहाड़े अपराध होना सरकार की विफलता है। इस तरह की वारदात भी प्रदेश में पहली बार हो रही हैं।

मुख्यमंत्री बघेल भूमिहीन कृषि मजदूरों को देंगे इस वर्ष की प्रथम किश्त… 21 मई को ट्रांसफर करेंगे 112 करोड़ से ज्यादा की राशि
अगले माह से राशन दुकानों में लाभार्थियों को मिलेगा पांच किलोग्राम चना मुफ्त
भारत में फिर बढऩे लगे कोरोना के मामले: बीते 24 घंटे में सामने आए 41831 नए केस… 541 मरीजों की हुई मौत
छत्तीसगढ़ के दूरस्त क्षेत्रों तक पहुंचेगा डिजिटल नेटवर्क, डिजिटल भारत निधि के अंतर्गत 513 नए 4G मोबाइल टावरों की स्वीकृति
मुख्यमंत्री साय व्हाइट कोट सेरेमनी में हुए शामिल, एमबीबीएस के नव प्रवेशी स्टूडेंट्स ने ली चिकित्सा आचार संहिता की शपथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बुकिंग की प्राथमिकता के आधार पर हितग्राहियों को करें आवास आबंटन: अमिताभ जैन
Next Article तेंदुआ का शिकार: शिकारियों का नहीं मिला सुराग, रेंजर, फारेस्टर और बीट गार्ड को नोटिस…

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?