ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिटायर्ड बिजली कर्मी के खाते से 18 लाख पार, ठगों ने घर के लिए खरीद डाले थे सभी ऐसो आराम के सामान… अब चढ़े पुलिस के हत्थे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

रिटायर्ड बिजली कर्मी के खाते से 18 लाख पार, ठगों ने घर के लिए खरीद डाले थे सभी ऐसो आराम के सामान… अब चढ़े पुलिस के हत्थे

By Mohan Rao
Published: November 8, 2022
Share
पुलिस गिरफ्त में आरोपी और जब्त सामान
SHARE

भिलाई। पुलगांव थाना क्षेत्र में रिटायर्ड बिजली कर्मी से 18 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। रिटायर्ड बिजली कर्मी जब बीमार पड़ा तो पैसे जरूरत पड़ने पर उसके बेटे ने एटीएम से पैसा निकालना चाहा तो खाते में राशि नहीं थी। स्टेटमेंट चेक करने पर पता चला किसी ने यूपीआई के जरिए राशि ट्रांसफर कर ली थी। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में दो महिलाओं सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 6 नवंबर 2022 को रिटायर्ड बिजली कर्मी शेष कुमार साहू के बेटे ने बताया कि उनके पिता 30 नवंबर 2021 को रिटायर्ड हुए है। जिनका रिटायरमेंट का पैसा उसके भारतीय स्टेंट बैंक शाखा सेक्टर-01 भिलाई के खाता क्र.10621835599 में करीब 18 से 20 लाख रूपये जमा था। उसने बताया कि उसके पिता शेष कुमार साहू का स्वास्थ्य खराब होने से उपचार के लिए जैमिनी हास्पिकटल दुर्ग में 16 अक्टूबर 2022 में भर्ती किया। पैसे की जरूरत होने पर एटीएम से पैसे निकालने गया तो पैसे नहीं थे। इसके बाद मामले में शिकायत हुई।

पुलिस ने शिकायत के बाद टीम द्वारा प्रार्थी से सभी जानकारियाँ प्राप्त कर बैंक स्टेटमेंट का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। जिसमें प्रार्थी के खाते से अधिकांष लेन-देन यूपीआई के माध्यम से होना पता चला। प्रार्थी के खाते से अधिक से अधिक रकम एयरटेल पेमेन्ट बैंक के एक नम्बर पर ट्रांसफर होने की जानकारी हुई। जिससे उक्त एयरटेल पेमेन्ट एकाउंट का डिटेल एवं मोबाईल धारक का नाम पता किया गया जो कि काजोल नाम की किसी महिला के नाम से था।

इसके बाद पता चला कि जामुल में नौकरी के दौरान विगत 10-12 वर्षो से जवाहर नगर भिलाई निवासी विरेन्द्र गुप्ता से अच्छी जान पहचान थी और उसके घर आना जाना होता था। इसके बाद पता चला कि काजोल नाम की महिला विरेन्द्र गुप्ता की बहु है, जिसके खाते में अधिक से अधिक रकम ट्रांसफर हुआ है। जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी की पहचान हुई। इसके बाद यह भी पता चला कि विरेन्द्र गुप्ता की बेटी नेहा गुप्ता बिलासपुर में रहती है और उसकी बहु काजोल का मायका भी बिलासपुर में है जहां पर उसका लड़का चन्द्रषेखर गुप्ता भी अपने ससुराल गया हुआ है।

इसके बाद टीम ने बिलासपुर से काजोल गुप्ता से पूछताछ किया गया जिसके द्वारा एयरटेल पेमेंट बैंक में अपने नाम से पति चंद्रशेखर गुप्ता के द्वारा खाता खुलवाना एवं घर पर आने वाले शेष कुमार साहू के खाते से उसी के मोबाईल के माध्यम से ननद नेहा गुलहरे एवं पति चंद्रशेखर के द्वारा अपने खाते में पैसा ट्रांसफर करना बताया। इसके बाद चंद्रशेखर गुप्ता, नेहा गुलहरे तथा काजोल गुप्ता को पकड़कर लाया गया। पूछताछ में तीनो ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शेष कुमार साहू का विगत 10-12 सालो से अपने घर पर आना जाना, खाना पीना करना इसी दौरान मार्च 2022 से उसके मोबाईल फोन पर नेट बैंकिंग एक्टीवेट कर नेहा गुलहरे एवं उसके भाई चंद्रशेखर गुप्ता के द्वारा अलग-अलग समय पर तकरीबन 18 लाख रूपए अपनी पत्नि काजोल गुप्ता के एयरटेल पेमेंट बैंक के खाते में ट्रांसफर कर रकम को निकालकर खर्च करना बताया। उसी पैसे से स्प्लेण्डर मोटर सायकल, फ्रीज, वाशिंग मशीन, आलमारी, 02 नग सोने का मंगलसूत्र, 01 जोड़ सोने का छोटा टाप्स्, सोने की अंगुठी, चांदी का करधन, हाथ फूल व चैन, 03 नग स्मार्ट मोबाईल फोन एवं अन्य घरेलू चींजे खरीदना अपने भाई के शादी में 05-06 लाख रूपए खर्च करना शेष रकम 59 हजार रूपये घर पर रखना बताया। आरोपियों की निशानदेही पर ठगी की रकम से खरीदा गया सारा सामान व नगदी जब्त किया गया।

अधंविश्वास की हद : गाज गिरने से दो भाइयों की मौत, गोबर में गाड़कर घंटों करते रहे जिंदा होने का इंतजार
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2023: एकांकी नाट्कों में सामाजिक समस्याओं पर प्रभावी प्रस्तुति, दर्शकों से मिली खूब सराहना
छत्तीसगढ़ गौरव दिवस: विलुप्त हो रही संस्कृति को विश्व पटल पर रखा, हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं-जितेन्द्र साहू
किसान बिल का विरोध: राज भवन तक कांग्रेस नेताओं का पैदल मार्च… तुलसी साहू के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के कार्यकर्ता भी हुए शामिल
भिलाई के स्पा सेंटर में मसाज की जगह देह व्यापार, दो सेंटरों पर पुलिस की रेड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेना के अधिकारियों ने लिया अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया की तैयारियों का जायजा, एक दिसंबर से दुर्ग में होनी है भर्ती
Next Article भाजपा सुपेला मंडल की बैठक : नए अध्यक्ष ने चुनावी तैयारियों पर की चर्चा, कार्यकर्ताओं को किया चार्ज

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?