ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 17 करोड़ से होगा कोसानाला का विकास व सौंदर्यीकरण: महापौर व आयुक्त ने निरीक्षण कर जानी कार्ययोजना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

17 करोड़ से होगा कोसानाला का विकास व सौंदर्यीकरण: महापौर व आयुक्त ने निरीक्षण कर जानी कार्ययोजना

By @dmin
Published: July 3, 2020
Share
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत शहर के सबसे बड़े नालों में से आने वाले कोसानाला का विकास एवं सौंदर्यीकरण शीघ्र ही होने वाला है। जोन क्रमांक 1 के कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रियदर्शनी परिसर से लेकर मॉडल टाउन स्कूल के समीप पुल तक कोसानाला में रिटेनिंग वॉल एवं नाला का पक्कीकरण कार्य किया जाएगा। महापौर देवेन्द्र यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल कोसानाला का विकास एवं सौंदर्यीकरण बहुत जल्द ही किया जाएगा, इसके लिए विभागीय प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।

महापौर यादव ने राज्य शासन से कोसानाला के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए 17 करोड़ की स्वीकृति कराई है। निगम के कार्यपालन अभियंता ने कोसानाला के होने वाले विकास को मैप के माध्यम से बताया। महापौर ने पैदल चलकर नाला के किनारे का निरीक्षण करते हुए जायजा लिया। महापौर देवेंद्र यादव ने कहा कि कोसानाला एक महत्वपूर्ण नाला है इसके विकास होने से निचली बस्तियों में पानी भरने की संभावना समाप्त हो जाएगी, आसपास के निवासियों के घरों में एवं क्षेत्र में जलभराव की नौबत नाला की वजह से नहीं आएगी और शहर का यह नाला सुंदर भी प्रतीत होगा! श्री यादव ने इसके विकास के लिए जल्द ही विभागीय कार्य करने के निर्देश निरीक्षण के दौरान दिए हैं ताकि समय पर लोगों को इसका लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी, अधीक्षण अभियंता आरके साहू, उपायुक्त तरुण पाल लहरें, सहायक अभियंता सुनील दुबे एवं आलोक पसीने, एल्डरमैन नरसिंहनाथ आदि मौजूद रहे।

नेहरू नगर के बीएसबीके स्थित उद्यान में महापौर ने किया पौधारोपण

महापौर एवं भिलाई नगर विधायक श्री देवेंद्र यादव ने बीएसबीके स्थित उद्यान में कॉलोनी वासियों के साथ में मिलकर नीम के 30 पौधे रोपित किए। पौधे रोपित करने के दौरान कॉलोनी के कनिका जैन मौजूद रही। महापौर ने पौधे रोपित करते हुए कहा कि भिलाई में हरियाली लाने 6 जुलाई को हर घर कम से कम 1 पौधे जरूर रोपित करें और रोपित करने उपरांत सुरक्षित एवं संरक्षित रखने का संकल्प लेते हुए उचित उपाय जरूर अपनाएं। पौधरोपण के दौरान एल्डरमैन शमशेर बहादुर कांचा नरसिंह नाथ, छाया पार्षद अतुल श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

बगीचा में वेदांश राइस मिल सील,  जांच में 9700 क्विंटल धान कम मिला, कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
गोठान ने बदली हमारी जीवनशैली, अब बाजार जाने के लिए नहीं मांगने पड़ते घरवाले से पैसे
नक्सलियों के सरेंडर पर बोले सीएम साय… नक्सलवाद की रात ढल रही है, बस्तर में हो रही है विकास की नई सुबह
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया इस्तीफा, कल नए नेता का फैसला
मुख्यमंत्री बघेल 20 अगस्त को विभिन्न योजनाओं के तहत 2055.60 करोड़ रुपए करेंगे जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article robber of 13 lakh shot at driver and guard of ATM cash van सनसनीखेज वारदात: एटीएम कैश वैन के चालक व गार्ड को गोली मारकर 13 लाख की लूट, चालक की मौके पर ही मौत
Next Article Guidelines for treatment and monitoring of corona infects in home isolation कोरोना: छत्तीसगढ़ में कोविड-19 की रिकवरी अन्य राज्यों से बेहतर, मृत्यु दर भी सबसे कम

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?