ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पिछले 24 घंटे में सामने आए 16,752 नए मामले, 113 लोगों ने गंवाई जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पिछले 24 घंटे में सामने आए 16,752 नए मामले, 113 लोगों ने गंवाई जान

By @dmin
Published: February 28, 2021
Share
Corona in Chhattisgarh: 1034 new cases surfaced in last 24 hours
Corona in Chhattisgarh: 1034 new cases surfaced in last 24 hours
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस का कहर बढ़ रहा है। पिछले तीन-चार दिनों से कोरोना के दैनिक मामले 16,000 से ज्यादा आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 16,752 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 1.11 करोड़ के नजदीक पहुंच गया है। वहीं महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, बंगाल, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हालात बिगड़ रहे हैं। महाराष्ट्र में 15 दिनों में सक्रिय मरीजों की संख्या दोगुनी हुई और देश में एक सप्ताह के भीतर 30 हजार से अधिक सक्रिय मरीज बढ़े हैं। कैबिनेट सचिव राजीव गाबा ने शनिवार को आठों राज्यों के सचिवों के साथ समीक्षा बैठक कर इन्हें अलर्ट किया है। 

India reports 16,752 new #COVID19 cases, 11,718 discharges and 113 deaths in the last 24 hours, as per the Union Health Ministry

Total cases: 1,10,96,731
Total discharges: 1,07,75,169
Death toll: 1,57,051
Active cases: 1,64,511

Total Vaccination: 1,43,01,266 pic.twitter.com/8PrQ7bjHmG

— ANI (@ANI) February 28, 2021

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 16,752 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमित मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1,10,96,731 हो गया है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 113 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा संक्रमित मरीजों से कम है, यही वजह है कि कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में 11,718 मरीज कोरोना से ठीक होकर अपने घर वापस चले गए हैं। 
देश में पिछले 24 घंटे में 113 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद मृतकों का भी आंकड़ा बढ़कर 1,57,051 हो गया है। इसके अलावा मौजूदा समय में देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,64,511 है। ये संख्या लगातार बढ़ती जा रही है क्योंकि पिछले कुछ दिनों से दैनिक संक्रमित मामलों की संख्या ठीक हुए मरीजों से ज्यादा आ रही है। 
यही नहीं पिछले 24 घंटे में 11,718 मरीजों के ठीक होने के बाद कुल स्वस्थ हुए मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1,07,75,169 हो गया है। वहीं टीकाकरण की बात करें तो भारत में अब तक 1,43,01,266 लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है। 

दशहरा उत्सव में शामिल हुए सीएम साय, लोगों से काम, क्रोध, मद, लोभ रूपी रावण का वध करने किया आह्वान 
महासमुंद जिले में पैंगोलिन की तस्करी, 4 आरोपी गिरफ्तार
हिन्द सेना में दक्ष वैद्य को युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष की मिली कमान,पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
Crime news: वर्मा फैमिली की हत्या की कहानी; सुनिए हत्यारे की जुबानी, मरने से पहले बच्चों ने पूछा-पापा ये क्या कर रहे हो
महापौर नीरज पाल की पहल से एक नई परंपरा की शुरुआत… 20-25 वर्षों में इस प्रकार की पहली सर्वदलीय बैठक… सभी पार्षदों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh Chamber of Elections 2021: Business Integration Panel's छत्तीसगढ़ चेंबर चुनाव 2021: व्यापारी एकता पैनल का धुआंधार प्रचार… आकाश गंगा सुपेला में व्यापारियों से मांगा समर्थन
Next Article नए साल का पहला मिशन अमेजोनिया-1 लॉन्च : इसरो ने अंतरिक्ष में भेजी भगवत गीता और पीएम मोदी की तस्वीर नए साल का पहला मिशन अमेजोनिया-1 लॉन्च : इसरो ने अंतरिक्ष में भेजी भगवत गीता और पीएम मोदी की तस्वीर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?