ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 16 लाख 35 हजार 720 हेक्टेयर में हो चुकी रबी फसलों की बोनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

16 लाख 35 हजार 720 हेक्टेयर में हो चुकी रबी फसलों की बोनी

By @dmin
Published: February 23, 2022
Share
16 लाख 35 हजार 720 हेक्टेयर में हो चुकी रबी फसलों की बोनी
16 लाख 35 हजार 720 हेक्टेयर में हो चुकी रबी फसलों की बोनी
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में विभिन्न प्रकार की रबी फसलों की 16 लाख 35 हजार 720 हेक्टेयर में बुआई हो चुकी है, जो कि इस साल रबी सीजन के लिए निर्धारित लक्ष्य का 88 प्रतिशत है। इस साल 18 लाख 50 हजार हेक्टेयर रकबे में रबी फसल की बोनी का लक्ष्य निर्धारित है। रबी सीजन के अंतर्गत 21 फरवरी तक अनाज की बोनी 4 लाख 40 हजार 470 हेक्टेयर में, दलहन की बोनी 7 लाख 88 हजार 390 हेक्टेयर में तथा तिलहन की बोनी 2 लाख 14 हजार 20 हेक्टेयर में हो चुकी है।

कृषि विभाग के अपर संचालक एस.सी. पदम ने बताया है कि अब तक राज्य में 2 लाख 25 हजार 420 हेक्टेयर में गेहूं, 93 हजार 10 हेक्टेयर में मक्का, 8 हजार 420 हेक्टेयर में जौ-ज्वार एवं अन्य फसलें तथा 1 लाख 1 हजार 430 हेक्टेयर में मोटे अनाज की बोनी पूरी कर ली गई है।

इस तरह दलहनी फसलों की बुआई 7 लाख 88 हजार 390 हेक्टेयर में हुई है, जिसमें चना की 3 लाख 85 हजार 980 हेक्टेयर में, मटर की 47 हजार 170 हेक्टेयर में, मसूर की 31 हजार 250 हेक्टेयर में, मूंग की 17 हजार 680 हेक्टेयर में, उड़द की 12 हजार 790 हेक्टेयर में, तिवड़ा की 2 लाख 65 हजार 520 हेक्टेयर में, कुल्थी की 21 हजार 790 हेक्टेयर में तथा अन्य दलहन फसलों की 6 हजार 690 हेक्टेयर में बुआई पूरी कर ली गई है, जोकि दलहन फसलों की बोनी के लिए निर्धारित लक्ष्य का 90 प्रतिशत है।

इसी प्रकार राज्य में 21 फरवरी की स्थिति में तिलहनी फसलों की बुआई 2 लाख 14 हजार 20 हेक्टेयर में हो चुकी है, जिसके अंतर्गत अलसी की बुआई 40 हजार 110 हेक्टेयर में, राई सरसों की 1 लाख 45 हजार 300 हेक्टेयर में, तिल की 1260 हेक्टेयर में, सूरजमुखी 3130 हेक्टेयर, कुसुम की 5540, मूंगफली की 18,220 तथा अन्य तिलहनी फसल की बोनी 460 हेक्टेयर में पूरी हो चुकी है, जो कि तिलहन फसलों की बोनी के लक्ष्य का 71 प्रतिशत है। राज्य में गन्ने की बुआई 30 हजार 40 तथा साग-सब्जी की 1 लाख 62 हजार 800 हेक्टेयर में बुआई की जा चुकी है।

हर प्रयास नाकाफी, माह भर में दोगुने हो गए डेंगू के मरीज, प्रदेश में मरीजों की संख्या 27 हजार से पार
एक हफ्ते में तीन किलो वजन घटाना चाहते हैं तो अपनाएं ये टिप्स
Big Breking: Mahadev Book Id: सौ अंको के मायाजाल के 18 तांत्रिक गिरफ्तार, दिल्ली से रायपुर ले आई पुलिस
बाप की हवस का शिकार हुई मासूम, सच्चाई सामने आई तो मां ने दर्ज कराई शिकायत… आरोपी पिता फरार
नहीं थम रही ओबीसी आरक्षण पर रार, बंद हुए बाजार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विद्यार्थियों के हित के मद्देनजर गर्मी की छुट्टी में कटौती, कोरोना के चलते छात्रों के लर्निंग लॉस की हो सकेगी पूर्ति विद्यार्थियों के हित के मद्देनजर गर्मी की छुट्टी में कटौती, कोरोना के चलते छात्रों के लर्निंग लॉस की हो सकेगी पूर्ति
Next Article आईपीएल-2022: अब नए नियमों के साथ होगा आईपीएल, एक मैच में आठ डीआरएस, कैच आउट का नियम भी बदला IPL 2022: फाइनल मैच 29 मई को, मुंबई 55 और पुणे 15 मैचों की कर सकता है मेजबानी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?