ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 15 साल से निगम व मंडलों में जमे सरकारी अधिवक्ताओं को हटाने की मांग, विधि मंत्री को दिया ज्ञापन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

15 साल से निगम व मंडलों में जमे सरकारी अधिवक्ताओं को हटाने की मांग, विधि मंत्री को दिया ज्ञापन

By @dmin
Published: January 3, 2020
Share
SHARE

बिलासपुर । प्रदेश कांग्रेस कमिटी के लीगल, मानवाधिकार व आरटीआई आयोग ने 15 साल से निगम अधिकरण व मंडलों में जमे पैनल लॉयरों को हटाने की मांग करते हुए विधि मंत्री मो. अकबर को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में कहा गया है कि कांग्रेस के सत्ता में आए एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इन पदों पर भाजपा शासनकाल में नियुक्त किए गए पैनल लॉयर अभी भी पद पर काबिज हैं। यहां तक कि बिलासपुर के शासकीय अभिभाषक की नियुक्ति का मामला भी अभी तक लटका हुआ है। इस संबंध में शासकीय महाधिवक्ता द्वारा मुख्य सचिव क़ो भी कई बार पत्र लिखा गया है। लेकिन इसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई है। ये स्थिति निराशाजनक है, इस पर जल्द निर्णय लिया जाए। प्रदेश कांग्रेस लीगल कमिटी के अध्यक्ष शैलेद्र दुबे, महासचिव मोनलाल निषाद समेत प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने सोमवार को विधि मंत्री मो. अकबर से मुलाकात की और ज्ञापन देकर इस पर जल्द निर्णय लेने को कहा। अध्यक्ष दुबे ने विधि मंत्री को बताया कि प्रदेश के बीज निगम, विश्वविद्यालय से लेकर सभी अधिकरणों, मंडल व निगमों में भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में नियुक्त किए गए पैनल लॉयर पिछले १५ वर्षों से जमे हुए हैं। ये मनमानी पर उतारु हैं, शासन की पैरवी सही तरीके से नहीं की जा रही है। कांग्रेस को सत्ता में आए एक साल से अधिक समय बीत गया है, नियमानुसार इन पदो पर नए सिरे से नियुक्ति की जानी चाहिए। विधि मंत्री को बताया गया कि इस संबंध में शासकीय अधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा ने राज्य के मुख्य सचिव को तीन-चार पत्र लिखा है, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इन सभी पैनल लॉयरों को जल्द हटाया जाए। साथ ही कांग्रेस द्वारा एक साल पूर्व नियुक्त किए गए पैनल लॉयरों के कार्र्यों की समीक्षा की जाए, ये जरूरी है।

महापल्ली के गुरूशंकर का बिजली बिल का बोझ हुआ खत्म, अब सूरज की रोशनी से घर में हो रही बचत और कमाई
9वीं के छात्र ने हॉस्टल में की आत्महत्या, टाई का फंदा बनाकर खिड़की से लटका.. जांच में जुटी पुलिस
धान खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव 15 मार्च तक पूरा करने के निर्देश
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश के दूसरे सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री, 59.1 प्रतिशत लोगों ने उनके काम को सराहा
पूर्व विधायक कुलदीप जूनेजा को नोटिस, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को लेकर दिया था बयान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 65वीं राष्ट्रीय बेसबॉल प्रतियोगिता का समापन
Next Article जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?