ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 15 साल की लड़की का मिला कंकाल: घर से 200 मीटर दूर झाडिय़ों में था कंकाल, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

15 साल की लड़की का मिला कंकाल: घर से 200 मीटर दूर झाडिय़ों में था कंकाल, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

By @dmin
Published: July 15, 2022
Share
SHARE

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा में गुरुवार को 15 साल की लड़की का कंकाल मिला है। लड़की 16 दिन पहले राशन लेने के लिए निकली थी। इसके बाद से लापता थी। लड़की का कंकाल उसके घर से महज 200 मीटर की दूरी पर तालाब किनारे झाडिय़ों में मिला है। इसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया। ग्रामीणों ने सड़क जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, खरौद नगर में तालाब के किनारे झाडिय़ों में एक नर कंकाल पड़ा था। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नर कंकाल को कब्जे में ले लिया और गुमशुदगी दर्ज कराने वालों को सूचना दी। जानकारी मिलने पर तिवारी पारा निवासी मान सिंह सारथी और उनके परिवार के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने कंकाल पर मिले कपड़े से पहचान अपनी 15 साल की बेटी बेबी सारथी के रूप में की।

बेबी शासकीय कन्या शाला में 6वीं की छात्रा थी। वह 29 जून को अपराह्न 4 बजे राशन लेने निकली थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने आस-पड़ोस में और रिश्तेदारों सहित सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया, पर बेबी का कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने कपड़े और अन्य सामान से पहचान की है। वहीं पुलिस का कहना है कि डीएनए टेस्ट कराने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

बच्ची के हत्यारे को सरेआम फांसी देने की मांग

दूसरी ओर लड़की का कंकाल मिलने के बाद परिजनों सहित स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया है। लोगों ने परिजनों के साथ बच्ची के हत्यारे को फांसी देने की मांग को लेकर शिवरीनारायण-सेमरा मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक हंगामा और नारेबाजी चलती रही। मौके मौजूद पुलिस और प्रशासनिक टीम ने उन्हें जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। काफी समझाने के बाद परिजन माने। फिर दो घंटे बाद जाम खुल सका।

हरेली त्योहार से होगा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज, राजीव युवा मितान क्लब से लेकर राज्य स्तर पर होंगे आयोजन
छत्तीसगढ़ के नेशनल हाइवे बन रहे ग्रीन कॉरिडोर, एनएचएआई ने इस साल लगाए ढाई लाख से ज्यादा पौधे
पीएम मोदी 28 मई को नया संसद भवन राष्ट्र को करेंगे समर्पित, लोकसभा में 888 व राज्यसभा में होगी 384 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंडित सुंदरलाल शर्मा की पुण्यतिथि पर किया नमन…
राजनांदगांव में ट्रेलर और ट्रक में भीषण टक्कर के बाद लगी आग, एक ड्राइवर जिंदा जला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ब्राउन शुगर के साथ 4 गिरफ्तार: आरोपियों के पास से 4 लाख रुपए की नशीली टेबलेट जब्त…
Next Article छॉलीवुड एक्ट्रेस की सड़क हादसे में मौत: महाराष्ट्र में ट्रक से भिड़ी पुष्पांजलि शर्मा की बस…

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?