ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 149 रुपये का प्रीपेड प्लान: जियो, वोडाफोन और एयरटेल में से किसका बेस्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

149 रुपये का प्रीपेड प्लान: जियो, वोडाफोन और एयरटेल में से किसका बेस्ट

By @dmin
Published: January 7, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली. रिलायंस जियो, वोडाफोन और एयरटेल एक के बाद एक कई नए प्रीपेड प्लान ले आए हैं। जिससे इन टेलिकॉम कंपनियों में प्रतिस्पर्धा और बढ़ गई है। अगर आप करीब एक महीने की वैलिडिटी वाला कोई रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं तो आपको कम से कम 149 रुपये तो खर्च करने ही होंगे। रिलायंस जियो, वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल तीनों ही कंपनियां 149 रुपये वाला प्रीपेड प्लान लेकर आती हैं। यहां हम आपको इन तीनों प्लान में मिल रहे बेनिफिट्स के बारे में बताएंगे, जिससे आप तय कर सकें कि किस कंपनी के प्लान में आपका फायदा होगा।

Reliance Jio का 149 रुपये वाला प्लान
रिलायंस जियो के 149 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 24 दिन की है। प्लान की खास बात है कि इसमें आपको हर दिन 1 जीबी डेटा और 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं। इस तरह कुल 24 जीबी डेटा यूजर्स को मिलता है। प्लान में जियो से जियो नेटवर्क पर कॉलिंग मुफ्त मिलती है, जबकि अन्य नेटवर्क के लिए 300 नॉन-जियो मिनट्स मिलती हैं। यह मिनट पूरी हो जाने के बाद ग्राहकों को 6 पैसे प्रति मिनट की दर से चार्ज किया जाएगा। इसके अलावा प्लान में जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है।

Airtel का 149 रुपये वाला प्लान
एयरटेल के प्लान की वैधता 28 दिन की है। इस प्लान की खास बात है कि इसमें एयरटेल से किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग अनलिमिटेड रहती है। इसमें किसी प्रकार की FUP मिनट्स की जरूरत नहीं पड़ती। प्लान में आपको कुल 2 जीबी डेटा और 300 एसएमएस प्रतिदिन मिलते है। इसके अलावा एयरटेल Xstream और विंक म्यूजिक जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है।

Vodafone का 149 रुपये वाला प्लान
बेनिफिट्स के मामले में वोडाफोन का प्लान भी एयरटेल के जैसा ही है। वोडाफोन के प्लान की वैधता भी 28 दिन की है, जिसमें वोडाफोन से किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग अनलिमिटेड रहती है। प्लान में आपको कुल 2 जीबी डेटा और 300 एसएमएस प्रतिदिन मिलते है। इसके अलावा वोडाफोन प्ले और Zee5 जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है।

किस प्लान में फायदा
अगर आप कॉलिंग ज्यादा करते हो तब आप वोडाफोन या एयरटेल के प्लान में से किसी को भी चुन सकते हो, क्योंकि इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है जबकि जियो में ऐसा नहीं है। वहीं अगर आप डेटा का इस्तेमाल ज्यादा करते हो तब आप रिलायंस जियो के प्लान को चुन सकते हो क्योंकि उसमें 1 जीबी डेटा हर रोज मिलता है।

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों और रेस्टोरेंट्स के बीच छूट का ही नहीं अन्य विवाद भी
फ्लाइट के साथ जुड़ीं सान्या मल्होत्रा; स्टाइल, आत्मविश्वास और अपने अंदाज़ के साथ आगे बढ़ेगा भारत
रुपया मजबूत हुआ
सुप्रीम कोर्ट ने एलआईसी आईपीओ पर रोक लगाने से किया इनकार
एशिया के सबसे अमीर शख्स की सीमेंट किंग बनने की तैयारी, जानें क्या है गौतम अडानी की योजना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने नगर निगम भिलाई चरौदा का किया आकस्मिक निरीक्षण 
Next Article मुकेश अंबानी को लगी 9333 करोड़ रुपये की चपत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?