ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तिरुपति बालाजी मंदिर के 14 पुजारी सहित स्टॉफ के 140 लोग कोरोना पॉजिटिव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

तिरुपति बालाजी मंदिर के 14 पुजारी सहित स्टॉफ के 140 लोग कोरोना पॉजिटिव

By @dmin
Published: July 17, 2020
Share
140 people of staff including 14 priests of Tirupati Balaji temple, Corona positive
140 people of staff including 14 priests of Tirupati Balaji temple, Corona positive
SHARE

तिरुपति (एजेंसी)। आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में कोरोना संक्रमण काफी बढ़ गया है। यहां के 14 पुजारियों सहित ट्रस्ट के 140 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए ट्रस्ट पर मंदिर के पट एक बार फिर से बंद करने का दबाव बढ़ गया है।

बता दें कि 11 जून को अनलॉक 1 के तहत मंदिर के पट आम लोगों के दर्शनों के लिए खोले गए। तिरुपति बालाजी मंदिरमें कोरोना संक्रमण से बचने के लिए ट्राय ओजोन स्प्रे सिस्टम लगाया गया है। इसमें मंदिर में आने वाले लोगों पर पूरे समय डिसइंफेक्टेंट का छिड़काव होता रहता है। जहां से लोग मंदिर में प्रवेश करते हैं और कतार में लगते हैं वहां फव्वारों के जरिए लगातार सेनेटाइजेशन होता रहता है। इसके बावजूद मंदिर में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुरुआत में गिनती के लोग कोरोना पॉजिटिव थे लेकिन अब यह संख्या बढ़ गई है। मंदिर खुलने के बाद दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 15 हजार तक गई, लेकिन मंदिर में कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब भीड़ कम हो रही है।

दर्शन बंद करने की उठ रही मांग

मंदिर में संक्रमण बढऩे के बाद अब यहां दर्शन बंद करने की मांग उठ रही है। कर्मचारी संगठनों ने भी ट्रस्ट से मांग की है कि मंदिर को फिलहाल बंद कर दिया जाए, ताकि बाकी कर्मचारियों और पुजारियों में कोरोना फैलने से रोका जा सके। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी आंध्र सरकार से मांग की है कि स्थिति को बिगडऩे से पहले जरूरी कदम उठाने चाहिए। ट्रस्ट के अध्यक्ष वाईवी सुब्बारेड्डी का कहना है कि मंदिर में स्थिति अभी नियंत्रण में है, इसलिए मंदिर फिर से बंद नहीं किया जाएगा। जो कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं, उन्हें क्वारंटाइन किया गया है।

गैस गोदाम में ब्लास्ट से दहले लोग… फटे 350 सिलिंडर, लोगों ने कहा लगा जैसे ज्वालामुखी फटा हो
एम्स का नर्सिंग स्टाफ दूसरे दिन भी हड़ताल पर, कहा-मरीजों की सेवा न कर पाने का दुख लेकिन हम मजबूर
आतंकी हमला: श्रीनगर में पुलिस टीम पर फायरिंग में एक जवान घायल, इस आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी
बस्तर में एनकाउंटर : अबूझमाड़ में नक्सलियों को घेर कर मारा, चार माओवादी ढेर, एक जवान शहीद
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 145 लाख मीट्रिक टन से पार…. पिछले साल का टूटा रिकार्ड, 25 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Case filed against Union minister for the overthrow of Gehlot government, Shekhawat told audio fake गहलोत सरकार गिराने के आरोप में केंद्रीय मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज, शेखावत ने ऑडियो को बताया फर्जी
Next Article नेटफ्लिक्स फिल्म रात अकेली है का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री सुलझाएंगे नवाजुद्दीन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?