रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में 853 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस बीच 1104 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 14 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3263 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 73 हजार 279 हो गई है। प्रदेश में अब तक 2 लाख 55 हजार 257 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 14 हजार 759 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिलेवार मिले नए मरीजों में रायपुर से 155, बिलासपुर से 94, दुर्ग से 84, राजनांदगांव से 72, रायगढ़ से 61, धमतरी से 52, कोरबा से 49, जांजगीर व सरगुजा से 39-39, कोरिया से 36, बालोद से 32, महासमुंद से 3, जशपुर से 19, बलौदाबाजार से 18, बलरामपुर से 15, बेमेतरा से 12, गरियाबंद से 11, कोंडागांव से 9, कवर्धा से 8, बस्तर से 7, कांकेर व गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 5-5, दंतेवाड़ा से 4 तथा मुंगेली व सुकमा से 2-2 शामिल हैं।





