ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वापसी पर 14 दिनों का क्वारंटाइन अनिवार्य, इन राज्यों में भी है जरूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

वापसी पर 14 दिनों का क्वारंटाइन अनिवार्य, इन राज्यों में भी है जरूरी

By @dmin
Published: May 24, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली (एजेेंसी)। कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन की वजह से जहां-तहां फंसे प्रवासियों वापस अपने घरों की ओर लौटने का सिलसिला जारी है। अब सरकार कल (25 मई) से डॉमेस्टिक फ्लाइट सेवा भी शुरू करने जा रही है। इसके चलते कई राज्य सरकारों ने वापस आ रहे लोगों के लिए 14 दिनों का क्वारंटाइन जरूरी कर दिया है। अब ओडिशा सरकार ने फैसला लिया है कि जो भी विमान से राज्य वापस आएगा, उसे क्वारंटाइन रहना होगा।
ओडिशा सरकार के अनुसार, ओडिशा में वापसी पर 14 दिनों का क्वारंटाइन अनिवार्य होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में 7-दिनों का संस्थागत और 7-दिनों का होम क्वारंटाइन होना होगा। वहीं, शहरी क्षेत्रों में 14 दिनों का अनिवार्य होम क्वारंटाइन रहेगा। वहीं, पंजाब, अंडमान-निकोबार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, असम, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश ने भी कहा है कि विमान से आने वाले यात्रियों को 14 दिन होम क्वारंटाइन होना होगा।

Contents
  • योगी सरकार ने नियम तय किए
  • जम्मू-कश्मीर में जांच रिपोर्ट आने तक पृथकवास जरूरी
  • पंजाब-छत्तीसगढ़ ने भी लिया फैसला
Tweets by AHindinews

योगी सरकार ने नियम तय किए

उत्तर प्रदेश में 25 मई से शुरू होने वाली हवाई उड़ानों का प्रोटोकॉल तैयार कर लिया गया है। इनमें जो प्रदेश के बाहर के निवासी आएंगे उन्हें क्वारंटाइन में रखा जाएगा। जो यात्री एक-दो दिन के लिए अपने काम से आएंगे, उन्हें अपने रिटर्न टिकट का पूरा ब्योरा देना होगा। यह भी बताना होगा कि वह कहां रुकेंगे। किस काम से आए हैं।

जम्मू-कश्मीर में जांच रिपोर्ट आने तक पृथकवास जरूरी

प्रशासन ने कहा कि अगले हफ्ते से राज्य में आने वाले यात्रियों को कोविड-19 जांच कराना अनिवार्य होगा। जांच रिपोर्ट आने तक उन्हें संस्थागत पृथकवास में रहना होगा। प्रशासन ने कहा कि सड़क, रेल और हवाई मार्ग से आने सभी यात्रियों या प्रदेशवासियों के लिए कोविड-19 जांच अनिवार्य है। जांच रिपोर्ट आने तक उन्हें 14 दिनों के लिए संस्थागत पृथकवास में रहना होगा। रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें गृह पृथकवास में भेजा जाएगा।

पंजाब-छत्तीसगढ़ ने भी लिया फैसला

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में विमान, ट्रेन या बस से आने वाले सभी यात्रियों को अनिवार्य तौर पर 14 दिन के होम क्वारंटाइन में जाना होगा। अंडमान-निकोबार प्रशासन ने कहा कि सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। उन्हें 14 दिन के लिए होम क्वारेंटाइन में जाना होगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 25 मई से राज्य में आने वाले सभी विमान यात्रियों को 14 दिन के इंस्टिट्यूशन क्वारंटाइन पीरियड में जाना होगा।

फैट को तेजी से पिघलाने में कारगर है फूलगोभी! जानें अन्य कमाल के फायदे
सुकमा में आईईडी ब्लास्ट : मवेशियों को चराने गई महिला की मौत… टारगेट पर थे जवान
Bhilai : रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी, शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई.. अब कोर्ट के आदेश पर हुआ एफआईआर
ट्रक से भिड़ी पुलिसकर्मियों की कार, 4 की मौके पर मौत, एक घायल
नगरीय निकाय चुनाव : दुर्ग में चार बजे तक 60 फीसदी मतदान… सबसे ज्यादा पाटन में 82 फीसदी वोटिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अपने दिमाग को तरोताजा रखने के लिये मैं शॉट्स के बीच करता हूं ध्यान: अजय चौधरी
Next Article कोरोना और लॉकडाउन के बीच भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयार की नई रणनीति कोरोना और लॉकडाउन के बीच भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयार की नई रणनीति

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?