ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हैदराबाद में आईपीएल स‌ट्टे का पैनल चला रहे 13 सटोरिये गिरफ्तार, करोड़ों के ट्रांजेक्शन का खुलासा
Share
Notification Show More
Latest News
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
October 10, 2026
चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
October 10, 2026
हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश
October 10, 2026
नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण
October 10, 2026
ऑटोम्यूटेशन से मिली बड़ी राहत, तहसील कार्यालय की दौड़भाग और लंबे इंतजार से मिली मुक्ति
अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

हैदराबाद में आईपीएल स‌ट्टे का पैनल चला रहे 13 सटोरिये गिरफ्तार, करोड़ों के ट्रांजेक्शन का खुलासा

By Mohan Rao Published May 18, 2026
Share
SHARE

भिलाई। आईपीएल सीजन में ऑनलाइन सट्टा का कारोबार बढ़ चढ़ कर फैला हुआ  है। दुर्ग पुलिस ने जिले में लगातार इससे जुड़े सिंडिकेट पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दुर्ग पुलिस द्वारा हैदराबाद में बैठकर आईपीएल स‌ट्टे का पैनल चला रहे 13 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। खासबात यह है कि पकड़े गए सटोरियों में अधिकतर भिलाई के हैं। सटोरियों के पास से पुलिस ने 9 लैपटांप, 46 मोबाइल तथा  2 लाख 57 हजार रुपए नगद जब्त किया है।

दरअसल दो दिन पहले छावनी व एसीसीयू की टीम द्वारा जावेद अख्तर निवासी चरौदा एवं आभास जायसवाल को विभिन्न बैंक के खातों सहित धर दबोचा था। पूछताछ पर पकड़े गये आरोपियों ने बताया था कि वे स्लम एरिया में व्यक्तियों से संपर्क कर उनके बैंक खातें विभिन्न बैंकों में खुलवाते हैं। उनके नाम पर  नया सिम खरीदवाते हैं तथा बैंक की पास बुक, एटीएम, नया सिम, चेकबुक ढ़ांचा भवन कुरूद निवासी निवासी कुणाल वर्मा को 25000 रुपए प्रति अकाउंट की दर पर बेच देते हैं।

पूछताछ में इन दोनों आरोपियों ने यहा भी बताया कि कुणाल वर्मा इन पास बुक एटीएम, सिम, चेकबुक का उपयोग ऑनलाईन क्रिकेट स‌ट्टा में प्राप्त रकम का लेनदेन डिपाजिट विड्राल में करता है। कुणाल वर्मा स्वयं sat sport बुक चलाता है। पूछताछ में यह भी पता चला कि हैदराबाद के अल्फापुरम एसएस रेसीडेंसी में कुनाल वर्मा और शमसाबाद के नक्षत्र सोसायटी में रोहित चौहान ऑनलाईन आईपीएल क्रिकेट स‌ट्टा भिलाई के युवकों को ले जाकर चलवा रहे हैं। लोगों के एकाउन्ट व सिम, चेक युक. एटीएम इसी काम में उपयोग करते है।

इनकी निशानदेही पर विक्की साहू, अभिषेक भारती, गुरफान खान, राजकुमार पासवान, तुकेश्वर साहू,  जेदखान, के श्रीनू, शेख स‌द्दाम, विकास राय, विकास निषाद, रोहित चौहान, कुणाले वर्मा व प्रतीक पटेल को गिरफ्तार कर नगदी रकम, मोबाईल, लेपटाप, जुमला करीबन 10 लाख रुपए बरामद किया गया है। लगभग 5 करोड़ का ट्रांजेक्शन विभिन्न खातों में पाया गया है जिसकी जांच जारी है। सिंडीकेट द्वारा चला रहे म्यूल एकाउन्ट पर भी कार्रवाई की बात पुलिस ने कही है। सभी आरोपियों के संपती का विवरण का मंगाया जा रहा है। मामले में संगठित अपराध होने पर संगठित अपराध की धारा के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है।

कुणाल वर्मा पुरे पैनल का मास्टर माइंड है जो पैनल खरीदकर म्यूल एकाउन्ट की व्यवस्था करता था कुणाल वर्मा के ऊपर के चैनल की जांच की जा रही है। इस वर्ष आईपीएल सीजन में अपराध नियत्रंण के लिए अब तक 14 कार्रवाई दुर्ग पुलिस द्वारा की गई है। इन्ही खातों में 63 सायबर कम्पलेन दर्ज है। इसमें संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस पार्टी रवाना की गई है। पकड़े गए सटोरियों के खिलाफ थाना छावनी के अपराध क्रं. 320/2026 धारा 318(4), 319 बीएनएस जोड़ने धारा 317(2), 317(4), 111, 61 (2) बीएनएस एवं छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपीगण (नाम एवं पता)

  1. विक्की कुमार साहू पिता स्व० जितेन्द्र साहू उम्र 24 साल पता चंडी मंदिर मठपारा दुर्ग
  2. अभिषेक भारती पिता रामा ईश्वर भारती उम्र 23 साल पता वृन्दानगर केम्प 1 भिलाई
  3. गुफरान खान पिता मन्नान खान उम्र 32 साल पता नूरमल्ल नूरानी बस्ती थाना शाहजानाबाद भोपाल (मप्र)
  4. राजकुमार पासवान पिता मनोज पासवान उम्र 27 साल पता इन्दिरा नगर राजेन्द्र प्रसाद गदा चौक सुपेला
  5. तुकेश्वर साहू पिता राजेन्द्र कुमार साहू उम्र 21 साल पता वृन्दानगर केम्प । गणेश मंदिर के पास निलाई
  6. जेदखान पिता मन्नान खान उम्र 25 साल पता नूर महल नूरानी बस्ती थाना शाहजानाबाद भोपाल (मप्र)
  7. के श्रीनु पिता स्व० के ताता राव उम्र 25 साल पता केम्प 1 वृन्दानगर भिलाई
  8. शेख स‌द्दाम पिता रोज इलम उम्र 24 साल पता वृन्दानगर केम्प 1 भिलाई
  9. विकास राय पिता विरेन्द्र राय उम्र 21 साल पता इन्दिरा नगर क्रामराज लांड्री के पास थाना सुपेला
  10. विकास निषाद पिता ईश्वर राम निषाद उम्र 20 साल पत्ता केम्प 1 वृन्दानगर भिलाई
  11. रोहित चौहान पिता छोटेलाल खैहान उम्र 21 साल पता शंकरपारा मराठा बस्ती के पास सुपेला
  12. कुणाल वर्मा पिता नेतराम वर्मा उम्र 23 साल पता ढांचा भवन सांई मंदिर के पास कुरूद
  13. प्रतीक पटेल पिता स्व० बेनु पटेल उम्र 20 साल पता रामनगर जहाज बिल्डिंग के सामने उड़िया मोहल्ला थाना वैशाली नगर

You Might Also Like

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम

चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश

नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

Mohan Rao May 18, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डीएमएफ घोटाला : पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा सुप्रीम कोर्ट से राहत, सशर्त मिली जमानत
Next Article महासमुंद में 7 किलो से ज्यादा सोना बरामद, जांच के दौरान पकड़ाया… 9 करोड़ से ज्यादा है कीमत

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?