ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 13 हजार नए कोरोना संक्रमित मिले, 19 की मौत, सक्रिय मामले 114475
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

13 हजार नए कोरोना संक्रमित मिले, 19 की मौत, सक्रिय मामले 114475

By @dmin
Published: July 5, 2022
Share
Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200
कोरोना संकट : इन 4 राज्यों ने बढ़ा रखी है टेंशन, देश के कुल मामलों में 67 फीसदी कोविड-19 केस यहीं से
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में बीते 24 घंटे में 13 हजार से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 19 लोगों की मौत हो गई। असम में 14 फरवरी के बाद एक दिन में सर्वाधिक 161 केस मिले हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब सक्रिय केस 1,14,475 हो गए हैं। दैनिक संक्रमण दर घटकर 2.90 फीसदी हो गई है। सोमवार की तुलना में नए मामलों में तीव्र गिरावट आई है। सोमवार को बीते 24 घंटे में 16,135 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे, जबकि मंगलवार को 13,085 नए संक्रमित पाए गए। बीते कुछ दिनों में कोरोना केस में घट बढ़ का सिलसिला जारी है। रविवार को 16,103 नए केस मिले थे, जबकि शनिवार को 17,092 और शुक्रवार को 17,070 संक्रमित मिले थे।

सोमवार की तुलना में मंगलवार को दैनिक संक्रमण दर में भी तेज गिरावट आई है। सोमवार को यह 4.85 फीसदी थी, जबकि मंगलवार को यह घटकर 2.90 फीसदी रह गई।

देश में कोरोना एक नजर में

  • 13,086 नए केस मिले बीते 24 घंटे में
  • 4,35,31,650 अब तक देश में कुल केस
  • 1,14,475 कुल सक्रिय केस की संख्या, 24 घंटे में 611 बढ़े
  • 19 लोगों ने बीते 24 घंटे में महामारी से दम तोड़ा 5,25,242 कोरोना मृतकों की कुल संख्या
  • 98.53 फीसदी है कोविड रिकवरी रेट
  • 86.44 करोड़ लोगों का अब तक कोविड टेस्ट किया गया
  • 2.90 फीसदी है दैनिक संक्रमण दर, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 3.81 फीसदी

देश में मिला नया वैरिएंट बीए.2.75 मिला, घबराने की जरूरत नहीं
इस बीच, देश में अब कोरोना वायरस के नए वैरिएंट बीए.2.75 की पहचान हुई है़ लेकिन वैज्ञानिक इसके साथ दूसरे वैरिएंट को लेकर अधिक चिंतित हैं जो अलग-अलग राज्यों में दिखाई दे रहे हैं। ये वैरिएंट वायरस की स्पाइक प्रोटीन संरचना में नौ तरह के बदलाव कर चुके हैं, जिनमें कुछ डेल्टा की तरह इम्युनिटी कम करने की क्षमता रखते हैं। हालांकि वैज्ञानिकों का साफतौर पर कहना है कि अभी घबराने की जरूरत नहीं है। इसके कारण मृत्युदर या फिर अस्पतालों में भर्ती होने की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है।

इस्राइल के वैज्ञानिकों ने की पुष्टि
इस्राइल के वैज्ञानिकों ने भारत में नए वैरिएंट मिलने की पुष्टि की थी जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अब तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। वहीं, इन्साकॉग ने बताया, भारत में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट पहले से मौजूद हैं। बीए.2.75 वैरिएंट भी अभी कुछ समय पहले मिला है लेकिन इससे ज्यादा चुनौती बीए.4 और बीए.5 वैरिएंट की है जो सीधे इम्युनिटी कम कर रहे हैं। ये महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों में मिले हैं। इन्साकॉग के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया, यह वैरिएंट हाल ही में हाइलाइट हुआ है। ओमिक्रॉन के बीए.4 और बीए.5 उप प्रकारों की तुलना में यह अधिक व्यापक रूप से फैल रहा है।

Big news : अब टाउनशिप में नहीं आएगा गंदा पानी, विधायक देवेन्द्र की पहल पर 336 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार
शांति समिति की बैठक में तालाब सफाई की मांग…. दूसरे दिन ही निगमायुक्त ने लिया एक्शन…. तालाब सफाई प्रारंभ
बाइक की फ्रंट पर गर्लफ्रेंड को बिठाकर स्टंटबाजी, एसपी शशिमोहन सिंह के हत्थे चढ़ा प्रेमी जोड़ा
कोरोना: अप्रैल के बाद सबसे कम संक्रमित मामले हुए दर्ज, लेकिन मौत के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
सोती रही महिला और गहने उतार ले गया चोर, दुर्ग में सामने आया हैरान कर देने वाला मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व गुस्ताखी माफ: पुरानी पैंट से बनाते थे थैली, फटी जींस का क्या करें
Next Article कोयला घोटाला मामला: ED की बड़ी कार्रवाई, पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में छापेमारी इन कंपनियों पर ईडी का बड़ा एक्शन, देशभर में 44 ठिकानों पर छापा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?