नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को घोषणा की कि जांच में उत्कृष्टता के लिए 21 महिला सहित देश के 121 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। इन 121 पुलिस अधिकारियों में सीबीआई के 15, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस के 10-10, उत्तर प्रदेश पुलिस के आठ, केरल और पश्चिम बंगाल के सात और शेष अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारी शामिल हैं।

बता दें कि जांच में उत्कृष्टता के लिए पदक देने की शुरुआत साल 2018 में आपराधइक मामलों की जांच में बेहतर काम करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई थी। गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि इनमें 21 महिला अधिकारी भी शामिल हैं। स्वसंत्रता दिवस के मौके पर यह अवार्ड प्रदान किया जाएगा।




