ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वैशाली नगर के 1200 लोगों ने देखी “द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म, विधायक रिकेश ने किया था आह्वान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

वैशाली नगर के 1200 लोगों ने देखी “द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म, विधायक रिकेश ने किया था आह्वान

By Mohan Rao
Published: November 25, 2024
Share
वैशाली नगर के 1200 लोगों ने देखी द साबरमति एक्सप्रेस
SHARE

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में 35 हजार से अधिक भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनाए हैं। उनकी आईडी से भाजपा के सदस्य बनने वाले लोगों सहित उन्होंने इच्छुक आमजनों को साबरमती फ़िल्म निःशुल्क दिखाने की आज से शुरुआत की है। भिलाई के चंद्रा मौर्या छबिगृह में 12 बजे से आज 1200 लोगों ने एक साथ बैठ कर इस फिल्म का आनंद लिया। श्री सेन ने फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट  भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य बनने वाले युवा, महिला, पुरूष व वरिष्ठ नागरिकों से भी यह फिल्म अवश्य देखने का आह्वान किया था।

विधायक रिकेश ने बताया कि 25 नवंबर से वैशाली नगर के निवासी सपरिवार यह फिल्म देखेंगे जिसके लिए सिनेमाघर में उन्होंने व्यवस्था करवाई है। लोग अलग-अलग क्षेत्र के अनुसार व्यवस्थित ढंग से सपरिवार इस फिल्म का आनंद लेते हुए गोधरा कांड के वास्तविक सच को जान सकें इसके लिए वो प्रयासरत हैं। लगभग सप्ताह भर सिनेमाघर में फिल्म देखने वैशाली नगर विधानसभा के लोग पहुंचेंगे।

आपको बता दें कि विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट को 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिला है और बीते दिन ही पीएम नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आ रही है, जिसे आम लोग देख पाएंगे। विक्रांत मैसी की फिल्म वर्ष 2002 में गोधरा ट्रेन त्रासदी कहानी को बयां करती है।

गौरतलब है कि फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट की कहानी गोधरा कांड पर आधारित है। अगर गोधरा कांड की बात की जाए तो ये भारत के इतिहास की वो घटना है, जो 27 फरवरी 2002 की सुबह घटी थी। इस दिन साबरमती एक्सप्रेस अपने टाइम पर 12 बजे गोधरा रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। बिहार के मुजफ्फरपुर से गुजरात के अहमदाबाद तक चलने वाली इस ट्रेन में हजारों यात्री सवार थे। उस दिन बड़ी संख्या में कार सेवक भी सवार थे। ट्रेन पर अचानक हमला हो जाता है और इसकी चार बोगी को फूंक दिया जाता है, जिसमें 59 लोग जल गए थे और 48 पेसेंजर घायल हो गए थे। इसी घटना के दौरान क्या क्या हुआ था ये सब विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में दिखाया गया है।

CG Crime : शराब पार्टी के बाद युवक की हत्या, खून से लथपथ मिला शव… हाथ से पंजा भी गायब
2 नवंबर से शुरू होगा भिलाई बचाओ अभियान, भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश बोले- भिलाई में फिर खिलेगा विकास का कमल
दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर, नकली पुलिस बनकर की थी चोरी, चश्मा बेचने के बहाने करते थे रेकी
मुख्यमंत्री सहायता कोष से रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर जिले को 4 करोड़ जारी… सभी कलेक्टरो को कोरोना की स्थिति पर निरंतर समीक्षा के निर्देश
रिसेप्शन के दौरान हर्ष फायरिंग में गई दूल्हे के दोस्त की जान, हवा की जगह जमीन पर हुआ फायर और सीने में लगी गोली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article यूनिक्स ने 99 घंटे का प्लेटाइम और कस्टमाइज़ेबल इक्वलाइज़र मोड के साथ 'नोट्स' वायरलेस नेकबैंड लॉन्च किया यूनिक्स ने 99 घंटे का प्लेटाइम और कस्टमाइज़ेबल इक्वलाइज़र मोड के साथ ‘नोट्स’ वायरलेस नेकबैंड लॉन्च किया
Next Article श्री रामलला दर्शन योजना: राजधानी रायपुर के 850 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना, मंत्री टंकराम ने दिखाई हरी झंडी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?