ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 12-18 साल के बच्चों के लिए वैक्सीन का ट्रायल पूरा, जानिए कब से टीकाकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

12-18 साल के बच्चों के लिए वैक्सीन का ट्रायल पूरा, जानिए कब से टीकाकरण

By @dmin
Published: June 27, 2021
Share
So far 1.35 crore people have been vaccinated in the state… 90 percent of 45 plus people
So far 1.35 crore people have been vaccinated in the state… 90 percent of 45 plus people
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए भारत को जल्द ही एक और हथियार मिलने वाला है। कोविड वर्किंग ग्रुप के अध्यक्ष डॉ एनके अरोड़ा ने कहा है कि जायडस कैडिला वैक्सीन का ट्रायल लगभग पूरा हो चुका है। जुलाई के अंत तक या अगस्त में, हम 12-18 आयु वर्ग के बच्चों को यह टीका देना शुरू कर सकते हैं। एनके सिंह ने रविवार को कहा कि ICMR एक स्टडी लेकर आया है जिसमें कहा गया है कि तीसरी लहर देर से आने की संभावना है। हमारे पास देश में हर किसी का टीकाकरण करने के लिए 6-8 महीने की विंडो अवधि है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में, हमारा लक्ष्य हर दिन 1 करोड़ खुराक देने का है।

एनके अरोणा ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि लोग सक्रिय रूप से आगे आएं और टीके लें, यह नितांत आवश्यक है। कई अफवाहें हैं, गलत सूचना जो देश में फैल रही है। इसी तरह लोगों के मन में कुछ अस्पष्ट भय रहता है। उन्हें लगता है कि कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं या टीका असुरक्षित हो सकता है।

डॉ एन के अरोड़ा ने कहा कि कोरोना वायरस के अन्य स्वरूपों की तुलना में ‘डेल्टा प्लस स्वरूप का फेफड़ों के उत्तकों से ज्यादा जुड़ाव मिला है लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि इससे गंभीर बीमारी होगी या यह ज्यादा संक्रामक है। कोरोना वायरस के नए स्वरूप डेल्टा प्लस की 11 जून को पहचान हुई। हाल में इसे ‘चिंताजनक स्वरूप के तौर पर वर्गीकरण किया गया। देश के 12 राज्यों में डेल्टा प्लस के अब तक 51 मामले आ चुके हैं। इस स्वरूप से संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से आए हैं।

कोरोना के खिलाफ लड़ाई जारी है: PM
वहीं, पीएम मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि भारत ने एक दिन में 86 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। पीएम ने कहा कि कोरोना के खिलाफ हम देशवासी जो लड़ाई लड़ रहे हैं वह जारी है, लेकिन इस लड़ाई में एक साथ हमने की असाधारण मील के पत्थर हासिल किए हैं। अभी कुछ दिन पहले, हमारे देश ने एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की। ??21 जून को, जब नए चरण का वैक्सीन अभियान शुरू हुआ, 86 लाख से अधिक लोगों ने एक दिन में मुफ्त वैक्सीन खुराक प्राप्त करने का रिकॉर्ड बनाया।

तबादला ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ गृहविभाग ने बड़ी संख्या में किया आईपीएस अधिकारियों का तबादला… 40 अफसरों का ट्रांसफर… देखें पूरी सूची
पेट्रोल-डीजल व गैस-तेल की बढ़ती किमतों के विरोध में कांग्रेस का चक्काजाम, बीच सड़क पर सिलेंडर लेकर पहुंचे कांग्रेसी….. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
मुख्यमंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें किया नमन
ताइक्वांडो प्रीमियर लीग की द्वितीय श्रेणी वेट कैटेगरी का आयोजन दिसंबर में
यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में भगवद गीता और नाट्यशास्त्र शामिल, पीएम मोदी ने कहा- यह गर्व का क्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नितिश कश्यप बने अखिल भारतीय असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस के छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया प्रदेश उपाध्यक्ष नितिश कश्यप बने अखिल भारतीय असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस के छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया प्रदेश उपाध्यक्ष
Next Article दर्दनाक हादसा, ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर, नौ लोगों की मौत हादसा : नाले में गिरी दिल्ली से नैनीताल जा रही कार, चार की मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?