ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 12 जनवरी 2022 से शुरू होगी नीट पीजी काउन्सलिंग, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

12 जनवरी 2022 से शुरू होगी नीट पीजी काउन्सलिंग, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

By @dmin
Published: January 9, 2022
Share
12 जनवरी 2022 से शुरू होगी नीट पीजी काउन्सलिंग, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
12 जनवरी 2022 से शुरू होगी नीट पीजी काउन्सलिंग, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। जूनियर डॉक्टरों के लिए 12 जनवरी 2022 से पीजी नीट काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। भारत के स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। डॉ मनसुख मंडाविया ने कहा कि, रेसीडेंट डॉक्टरस को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिए आश्वासन अनुसार, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद MCC द्वारा NEET-PG काउन्सलिंग 12 जनवरी 2022 से शुरू की जा रही है। इससे कोरोना से लड़ाई में देश को और मज़बूती मिलेगी। सभी उम्मीदवारों को मेरी शुभकामनाएं।

रेसीडेंट डॉक्टरस को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिए आश्वासन अनुसार, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद MCC द्वारा NEET-PG काउन्सलिंग 12 जनवरी 2022 से शुरू की जा रही है।

इससे कोरोना से लड़ाई में देश को और मज़बूती मिलेगी। सभी उम्मीदवारों को मेरी शुभकामनाएं।

— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) January 9, 2022

इससे पहले नीट दाखिले में आरक्षण पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (एमसीसी) ने अहम नोटिस जारी किया था। इसमें एमसीसी ने अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बारे में बताया है और आश्वासन दिया था कि काउंसलिंग का नया शेड्यूल जल्द ही वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी होगा। 

एमसीसी ऑल इंडिया कोटा सीटों में नीट यूजी प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए 15 फीसदी और नीट पीजी प्रवेश 2021 के लिए 50 फीसदी सीटों पर ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित करेगा। यूजी और पीजी दोनों स्तरों के लिए बाकी बची सीटों (स्टेट कोटा) के लिए राज्यवार काउंसलिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। 

एमसीसी ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आरक्षण के नियम इस प्रकार रहेंगे –  
1. एससी – 15 फीसदी
2 – एसटी – 7.5 फीसदी 
3. दिव्यांग – क्षैतिज आरक्षण – 5 फीसदी
4. ओबीसी – नॉन क्रीम लेयर (केंद्र की ओबीसी लिस्ट के मुताबिक) – 27 फीसदी
5- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ( EWS ) – 10 फीसदी 

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अपने एक अंतरिम आदेश में वर्ष 2021-22 के नीट-पीजी मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग शुरू करने को मंजूरी दे दी। साथ ही ओबीसी के छात्रों को 27 प्रतिशत तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 10 फीसदी आरक्षण की वैधता को बरकरार रखा। कोर्ट ने कहा, वर्ष 2021-22 के लिए नीट-पीजी की काउंसिलिंग पहले के मानदंडों के आधार पर होगी। यानी आठ लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले ईडब्ल्यूएस कोटे के लिए पात्र होंगे। पीठ ने कहा, नीट-पीजी 2021 व नीट-यूजी 2021 के आधार पर काउंसलिंग 29 जुलाई 2021 को जारी नोटिस में दर्ज आरक्षण को प्रभावी बनाते हुए होगी। इसमें ओबीसी छात्रों को 27 एवं ईडब्ल्यूएस के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण शामिल है।

कोर्ट ने कहा, दो दिनों में कोर्ट में पेश सभी याचिकाओं पर विस्तृत आदेश की आवश्यकता है। हम पांडे समिति की सिफारिश स्वीकार करते हैं कि 2019 के मेमोरंडम में तय मानदंड वर्ष 2021-22 के लिए उपयोग होंगे ताकि प्रवेश प्रक्रिया अव्यवस्थित न हो। मानदंडों की वैधता पर निर्णय मार्च में याचिकाओं पर सुनवाई के बाद होगा।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने ली समीक्षा बैठक, बोले- शहरों के विकास और जन सुविधाएं विकसित करने गंभीरता से काम करें आयुक्त और सीएमओ
Breaking News : जशपुर में मंदिर के पुजारी से गाली गलौच, पूजा-पाठ बंद करने की भी दी चेतावनी… आरोपी गिरफ्तार
वाणिज्य एवं उद्योग के लिए 417.23 करोड़ रूपए की अनुदान मांगें पारित
अगर चुना गया तो भारत के साथ संबंधों को मजबूत करना होगी प्राथमिकता: जो बाइडेन
लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी वक्फ बिल पास, 13 घंटे चली बहस… पक्ष में 128 और विपक्ष में पड़े 95 वोट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई ज्वेलर्स दुकान में लगी आग: सिलेंडर फटने से लोगों में हुई अफरा तफरी…
Next Article कोरोना: 50 फीसदी कर्मचारी ही आएंगे कार्यालय, पांच दिन ही खुलेंगे सरकारी दफ्तर कोरोना: 50 फीसदी कर्मचारी ही आएंगे कार्यालय, पांच दिन ही खुलेंगे सरकारी दफ्तर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?