ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जोधपुर में एक ही परिवार के 11 पाकिस्तानी शरणार्थियों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

जोधपुर में एक ही परिवार के 11 पाकिस्तानी शरणार्थियों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

By @dmin
Published: August 9, 2020
Share
ICC T20 World Cup postponed due to Corona, BCCI may announce about IPL
ICC T20 World Cup postponed due to Corona, BCCI may announce about IPL
SHARE

जोधपुर (एजेंसी)। राजस्थान के जोधपुर में एक ही परिवार के 11 पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों की मौत हुई है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह देचू थाने के लोड़ता गांव की घटना है। पुलिस ने बताया कि जोधपुर जिले के लोड़ता गांव में एक खेत में रविवार सुबह पाकिस्तान के एक हिंदू परिवार के ग्यारह सदस्य मृत पाए गए। परिवार का एक व्यक्ति देचू क्षेत्र के लोड़ता गांव में जीवित पाया गया है। पुलिस के मुताबिक जीवित पाए गए व्यक्ति ने इस घटना के बारे में कोई अनुमान नहीं होने का दावा किया है।

पुलिस का कहना है कि हम अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं लगा पाए हैं। लेकिन प्रथम दृष्टया में जाहिर होता है कि सभी सदस्यों ने रात में किसी जहरीली रसायन का सेवन किया था, जिससे इन लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि झोंपड़ी में चारों ओर किसी रसायन की गंध थी, जिससे लगता है कि इन्होंने कुछ जहरील पदार्थ खाया होगा। पुलिस ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य भील समुदाय के पाकिस्तान के हिंदू प्रवासी थे और गांव में खेत में एक झोपड़ी बना कर रह रहे थे, जिसे उन्होंने खेती के लिए किराए पर लिया था।

वहीं जिले के एसपी ने कहा कि किसी भी शव पर न तो कोई चोट का निशान था और न ही किसी तरह के मारपीट के कोई सबूत मिले हैं, लेकिन हम किसी भी अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए फॉरेंसिक टीम और एक डॉग स्क्वाड की सहायता लेकर जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी से संकेत मिलता है कि परिवार में किसी मुद्दे पर कुछ विवाद था। इस घटना में छह वयस्क व पांच बच्चों की मौत हुई है। देचू थाना अधिकारी राजू राम ने बताया कि इनमें सात महिला और चार पुरुष हैं।

प्रदेश के 6 स्वास्थ्य केंद्रों को प्रदान किया गया एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन, स्वास्थ्य मंत्री ने दी डॉक्टरों व मेडिकल स्टॉफ को बधाई
Big News: बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर: केंद्र सरकार की ओर से देश भर के 46 अलग-अलग स्थानों पर रोजगार मेले का आयोजन
विधायक देवेंद्र की पहल से शहर में खुलेंगे 42 लाख की लागत से 6 नए वाटर एटीएम
साइकिल चलाते हुए कुएं में गिरे बच्चे, दोनों की मौत
जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की बैठक: नियुक्तियों पर हुई चर्चा, जिला अध्यक्ष तुलसी साहू ने दिए टिप्स…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Offensive posts against the Prime Minister on Facebook फेसबुक पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट: शिकायत लेकर थाने पहुंचे विहिप एवं भाजपा कार्यकर्ता
Next Article Khamtrai robbery case: fake robbery incident, story scribe wanted to suppress money, police arrested three accused खमतराई लूट मामला: फर्जी निकली लूट की वारदात, कहानी गड़ रकम दबाना चाहता था मुंशी, पुलिस ने किया तीन आरोपियों को गिरफ्तार

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?