ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेलवे  के 101 अफसरों को मिला अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार, एसईसीआर के दो अफसर भी हुए सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDelhiFeaturedNationalRailway NewsRaipur

रेलवे  के 101 अफसरों को मिला अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार, एसईसीआर के दो अफसर भी हुए सम्मानित

By Mohan Rao
Published: December 22, 2024
Share
101 रेलवे अफसरों को मिला अतिविशिष्ठ रेलवे सम्मान
SHARE

रायपुर/नईदिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को भारत मंडपम, नई दिल्ली में 101 रेलवे अधिकारियों को 69वां अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार और विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ज़ोनों को 22 शील्ड प्रदान की। इस समारोह में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ सतीश कुमार, रेलवे बोर्ड के सदस्य और विभिन्न रेलवे ज़ोनों व उत्पादन इकाइयों के महाप्रबंधकों की उपस्थिति रही। समारोह में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के हरीश कुमार बंजारे सीनियर सेक्शन इंजीनियर (टीआरडी) व राजेश कुमार तिवारी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (ट्रैक मशीन) को भी अतिविशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार मिला।

समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत में रेल यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करने के लिए सुरक्षा, रखरखाव, गुणवत्ता और प्रशिक्षण में तीन गुना अधिक ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। उन्होंने घोषणा की कि अगले वर्ष से उत्कृष्ट SMQT (सुरक्षा, रखरखाव, गुणवत्ता और प्रशिक्षण) प्रथाओं के माध्यम से रेलवे के कार्य संस्कृति में उत्कृष्टता लाने के लिए शील्ड के साथ वित्तीय पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान रेलमंत्री ने रस्कार विजेताओं को उनके असाधारण कार्य और प्रयासों के लिए बधाई दी। उन्होंने भारतीय रेलवे द्वारा पिछले एक दशक में प्राप्त परिवर्तनकारी प्रगति को रेखांकित किया। उन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी रेल लिंक और उत्तर-पूर्व संपर्क परियोजनाओं की तीव्र प्रगति का उल्लेख किया। 2025 तक 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य, वंदे भारत, नमो भारत और माल गलियारा जैसी परियोजनाओं की तीव्र प्रगति, और कवच सुरक्षा प्रणाली का बड़े पैमाने पर कार्यान्वयन जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

रेलमंत्री ने की शिकायत-मुक्त भर्ती प्रक्रिया की प्रशंसा
रेलमंत्री ने स्टेशन पुनर्विकास, परिणामी दुर्घटनाओं में भारी कमी (345 से 90 तक), और 1.5 लाख पदों की शिकायत-मुक्त भर्ती प्रक्रिया की प्रशंसा की। उन्होंने स्वच्छता पहलों और एक नए सुपर ऐप की घोषणा की, जो यात्री अनुभव में क्रांति लाएगा। उन्होंने बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण और यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करने के लिए सुरक्षा, रखरखाव, गुणवत्ता और प्रशिक्षण पर तीन गुना प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने उद्योग सहयोग, उन्नत निरीक्षण प्रणाली, और जमीनी स्तर की प्रतिक्रिया के आधार पर अधिकारियों और तकनीशियनों के लिए बेहतर प्रशिक्षण का आश्वासन दिया।

अमृत भारत स्टेशन” जैसी परियोजनाओं की सराहना
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ सतीश कुमार ने भारतीय रेलवे की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए कहा कि वह गति, आराम और सुरक्षा के उच्चतम मानकों का पालन करते हुए विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव प्रदान करेगा। उन्होंने “अमृत भारत स्टेशन” जैसी परियोजनाओं की सराहना की, जो स्टेशनों को लिफ्ट, एस्केलेटर, और दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं से सुसज्जित कर रहे हैं। भारतीय रेलवे हर वर्ष अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार प्रदान करता है। ये पुरस्कार व्यक्तिगत और ज़ोनल प्रदर्शन के लिए दो श्रेणियों में दिए जाते हैं। व्यक्तिगत पुरस्कार रेलवे कर्मियों की मेहनत और असाधारण योगदान को मान्यता देते हैं, जबकि शील्ड सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और रेलवे के समग्र प्रदर्शन में योगदान के लिए दी जाती हैं।

खाली स्टेडियम में भी हो सकता है IPL, सौरव गांगुली का टूर्नामेंट के भविष्य पर बड़ा बयान
सरकार का फैसला: ब्रिटेन भेजी जाने वाली कोविशील्ड की 50 लाख खुराकें भारत में होंगी इस्तेमाल, राज्यों को मिलेगी राहत
Fraud : जमीन बेचने के बाद शातिर ने उसी जमीन पर फिर से ले लिया लोन, किसान को लगाया लाखों का चूना… ऐसे खुला फर्जीवाड़ा
प्लास्टिक मुक्त भारतÓ में करें योगदान:मोदी
पोल्का डॉट साड़ी में अंजलि अरोड़ा ने ढाया कहर, फैंस उनकी एक झलक के लिए रहते हैं बेताब…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मिट्टी, मुरूम व रेत के अवैध परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त किए पांच वाहन
Next Article दुर्ग में डीएसपी ने किया महिला से रेप, घर पर अकेली पाकर बिगड़ी नीयत… पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?