ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading:
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

By @dmin
Published: June 14, 2022
Share
SHARE

थॉर: लव एंड थंडर: हॉलीवुड पर भी चढ़ा हिंदुस्तान का केसरिया रंग, नए पोस्टर में क्रिस हेम्सवर्थ की ध्यान मुद्रा पर पूरा फोकस

Contents
  • पोस्टर में दिखा थॉर का अलग रूप
  • इस दिन रिलीज होगी फिल्म

डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस के बाद अब मार्वल स्टूडियोज की एक और फिल्म सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है। हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर की। हाल ही में इस फिल्म का एक नया पोस्टर मेकर्स ने जारी किया है। इस पोस्टर को मार्वल स्टूडियो के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से साझा किया गया है। नए पोस्टर में फिल्म के एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। एक्टर के इस नए लुक की वजह से लोगों में अब इस फिल्म के हिंदुस्तानी कनेक्शन होने की चर्चा तेज हो गई है।

पोस्टर में दिखा थॉर का अलग रूप

फिल्म का पोस्टर जारी होते ही हर तरफ क्रिस हेम्सवर्थ की किरदार की चर्चा होने लगी है। दरअसल, पोस्टर में क्रिस ध्यान की मुद्रा में नजर आ रहे हैं, साथ ही उन्होंने केसरिया रंग के कपड़े भी धारण कर रखे हैं। इस पोस्टर में क्रिस पर नए लुक पर पूरी तरह फोकस किया गया है, जिसकी वजह से भारतीय दर्शक सोशल मीडिया पर इस फिल्म के भारत से कनेक्शन होने की संभावना जता रहे हैं।

थॉर: लव एंड थंडर का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था। इंडिया मार्वल ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इसका हिंदी ट्रेलर जारी किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। दो मिनट 14 सेकंड के इस ट्रेलर को ढाई करोड़ से व्यूज मिले हैं। ट्रेलर में ‘गार्डियन ऑफ द गैलेक्सी का किरदार कोर्ग थॉर की कहानी सुनाते नजर आता है। इस दौरान वह थॉर के ट्रांसफॉर्मेशन से लेकर उसके प्यार तक की घटनाओं के बारे में बच्चों बताता है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

क्रिस हेम्सवर्थ की यह फिल्म विश्वस्तर पर 8 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब खबर है कि इसे भारत में 7 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म से भारतीय दर्शकों को तीन साल बाद ‘एवेंजर्स एंडगेम के किरदार थॉर को दोबारा सिल्वर स्क्रीन पर देखने का मौका मिलेगा। बता दें कि फिल्म से क्रिस हेम्सवर्थ और नताली पोर्टमैन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी दोबारा बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ : सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने ली भ्रष्टाचार उन्मूलन की शपथ
shreekanchanpath 49 # 02 December 2024
छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, अब 31 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश
कटनी में मनाया गया 1857 की क्रांति के प्रणेता राजा शंकर शाह और कुँवर रघुनाथ शाह का शौर्य दिवस
झटका: जल्द दिवालिया हो सकती है वोडाफोन आइडिया, जानिए क्या है मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तमन्ना भाटिया ने साउथ के फैंस को बताया ज्यादा ईमानदार, बॉलीवुड के लिए कही ये बात…
Next Article अहान शेट्टी ने खुद को बताया नेपोटिज्म का प्रोडक्ट, बोले-स्टार किड्स के लिए इंडस्ट्री में आना आसान है

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?