ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 100 करोड़ वसूली का मामला: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख देर रात गिरफ्तार… इस मामले में भी आरोपी हैं पूर्व गृहमंत्री… पढ़े पूरी खबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

100 करोड़ वसूली का मामला: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख देर रात गिरफ्तार… इस मामले में भी आरोपी हैं पूर्व गृहमंत्री… पढ़े पूरी खबर

By @dmin
Published: November 2, 2021
Share
100 करोड़ की वसूली मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को 14 दिन की न्यायिक हिरासत… जज ने नहीं दी घर का खाना मंगवाने की इजाजत
100 करोड़ की वसूली मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को 14 दिन की न्यायिक हिरासत… जज ने नहीं दी घर का खाना मंगवाने की इजाजत
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। 100 करोड़ की वसूली मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनिल देशमुख को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। ईडी द्वारा कई बार समन भेजने के बाद भी वे पेश होने के बजाए लुकाछिपी कर रहे थे। सोमवार को अचानक ईडी के सामने पेश हुए। ईडी दफ्तर पहुंचे देशमुख से 13 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि अनिल देशमुख को ईडी ने पांच बार पूछताछ के लिए समन जारी किया था, लेकिन वह बीमारी और लंबी उम्र का बहाना बनाकर गायब थे। हर बार उनके वकील इंद्रपाल सिंह ही दफ्तर पहुंचते थे। उनकी दलील थी कि देशमुख 75 साल के हैं और महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से वे पेश नहीं हो सकते।

कई विवादों में फंस चुके हैं देशमुख
ईडी ने बताया कि देशमुख की तरफ से किसी भी सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा था ऐसे में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को कस्टडी के लिए उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा । अनिल देशमुख का विवादों से पुराना नाता रहा है। वह भ्रष्टाचार के अलावा आय से अधिक संपत्ति रखने और गृहमंत्री रहते अपने पद का दुरुपयोग करने के मामले में भी आरोपी हैं। 

देशमुख पर हैं यह आरोप
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने करीब ढाई महीने पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे एक पत्र में आरोप लगाया था कि अनिल देशमुख ने ही मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वझे को हर महीने 100 करोड़ रुपये की वसूली का टारगेट दिया था। हालांकि, अनिल देशमुख ने आरोपों से इंकार किया था, लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से सीबीआई जांच के आदेश के बाद देशमुख को पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

सीबीआई को मिल चुके हैं कई सुराग
करीब दो महीने पहले 17 सितंबर 2021 को अनिल  देशमुख के मुंबई और नागपुर के कुछ ठिकानों पर छापा मारा था। 100 करोड़ की वसूली मामले की जांच हाथ में आते ही सीबीआई की अलग-अलग टीमों ने अनिल देशमुख के मुंबई और नागपुर स्थित आवास और कार्यालयों और कॉलेज समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इनमें नागपुर की टीम के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे थे। सीबीआई कई बार देशमुख के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। 

आयकर विभाग भी कस चुका है शिकंजा
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इनकम टैक्स विभाग ने भी अनिल देशमुख के खिलाफ कार्रवाई की थी। आईटी की टीमों ने नागपुर और मुंबई स्थित आवास और कॉलेज समेत कई ठिकानों पर दबिश दी थी। इसके साथ ही आयकर विभाग ने उनके करीबी और रिश्तेदारों के घर पर भी छापा मारा था।

लोक निर्माण मंत्री ने नवा रायपुर में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के आवास निर्माण की प्रगति का जायजा लिया
‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत युवा संगम: नागालैंड से आए विद्यार्थी समझेंगे ’36’ ‘गढ़’ की महत्ता
छत्तीसगढ़ विधानसभा के सेंट्रल हाल में देश के महान विभूतियों के तैलचित्र का अनावरण
पीके की भविष्यवाणी: आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय दल बनने में लगेंगे 15-20 साल, बोले- रातोंरात नहीं होता चमत्कार
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री भिलाई इकाई का सम्मान समारोह: सरंक्षक मंडल के सदस्यों को किया सम्मान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 66th Rail Week Celebrations: Divisional Railway Manager honored the personnel who did excellent work 66 वां रेल सप्ताह समारोह: उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मान
Next Article राज्योत्सव में दिल्ली के इंडियन ओशन बैंड और मुम्बई के कबीर कैफे ने बांधा शमां राज्योत्सव में दिल्ली के इंडियन ओशन बैंड और मुम्बई के कबीर कैफे ने बांधा शमां…. राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रस्तुति को सराहा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?