ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 10 घंटे मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस करते थे विजय देवरकोंडा: पुरी जगन्नाध
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

10 घंटे मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस करते थे विजय देवरकोंडा: पुरी जगन्नाध

By @dmin
Published: August 21, 2022
Share
SHARE

पुरी जगन्नाथ के डायरेक्शन में फिल्म लाइगर 25 अगस्त को रिलीज हो रही है। डायरेक्टर फिल्म की यूएसपी लव, एक्शन और ड्रामा को बताया है। उनके मुताबिक, ‘लोग ऐसा सोचते हैं कि यह एक स्पोट्र्स बेस फिल्म है लेकिन यह ऐसा नहीं है बल्कि इसमें सब कुछ है। फिल्म में विजय का किरदार हकलाता है। इसे फिल्माना दिलचस्प रहा। यह हकलाने वाला आइडिया खुद विजय का ही है। उन्होंने इसकी प्रैक्टिस भी की।

Contents
  • सेंसर बोर्ड ने ऑडियो में लगाए चार-पांच कट
  • आसान नहीं था टायसन को साइन करना
  • थाई फाइट मास्टर ने डिजाइन किया एक्शन
  • 50 पर्सेंट एक्शन सीन वीएफएक्स पर शूट हुए

लाइगर का वर्किंग टाइटल फाइटर था, लेकिन बाद में ऋतिक की फिल्म से नाम मैच खा जाने से लाइगर टाइटल को रजिस्टर्ड करवाया गया। इसे इस साल जनवरी में ही रिलीज करने का प्लान था पर इसे बनाने में ही लगभग तीन साल लग गए। कुछ देरी कोविड के कारण भी हुई। अब जाकर सब कुछ फाइनल हुआ, तब इसे 25 अगस्त को ऑल इंडिया में रिलीज कर रहे हैं।

सेंसर बोर्ड ने ऑडियो में लगाए चार-पांच कट

पुरी ने बताया, फिल्म में मनचली, आफत, अकडी बकड़ी समेत कुल सात गाने हैं। रोमांटिक सॉन्ग आफत को लॉस एंजिल्स में शूट किया गया। दो सॉन्ग फाइट के बीच में आते हैं, जबकि कोका 2.0 पंजाबी सॉन्ग को रीमिक्स किया गया है, जो फिल्म के आखिर में आएगा। पूरी फिल्म को 100 दिन में फिल्माया गया है। इसकी ज्यादातर शूटिंग मुंबई में हुई। इसके अलावा गोवा में 15 दिन, लॉस एंजिल्स और अमेरिका में 20 दिन हुई। सेंसर बोर्ड ने वीडियो में नहीं, पर ऑडियो में चार-पांच कट जरूर लगाए हैं।

पुरी आगे कहा, फिल्म की कहानी में हीरो बनारस का है। उसे मार्शल आट्र्स में नेशनल चैंपियन बनना है। मां और बेटा यह सपना लेकर मुंबई आते हैं। यहां आकर दोनों चाय बेचते हैं। विजय के पिता अपने टाइम में बहुत नामी फाइटर थे, जो फाइट करते वक्त मर गए थे। अब उनका बेटा भी इसी खेल में नाम कमाना चाहता है। नेशनल चैंपियन बनने के बाद वह इंटरनेशनल चैंपियन बनने के लिए जाता है। उसे इस बीच एक अमीर लड़की से प्यार हो जाता है। आगे इंटरनेशनल चैंपियन बनने और प्यार की कहानी में क्या-क्या होता है, यह फिल्म की स्टोरी है।

आसान नहीं था टायसन को साइन करना

फिल्म में माइक टायसन को साइन करना में बड़ी मुश्किल काम रहा। उन्हें साइन करने के लिए एक साल तक अप्रोच करना पड़ा। इस बारे में पुरी ने कहा, हर दिन मैं प्रयास करता रहा कि उन्हें अप्रोच करूं। 100 बार जूम कॉल पर उनसे और उनकी लीगल टीम से बात हुई, तब जाकर फाइनली एक साल के बाद उनको साइन किया। उन्होंने शूटिंग के लिए कुल 60 दिन दिए। उनकी शूटिंग लास वेगास में हुई, क्योंकि वे वहीं रहते हैं। उन्होंने बोला कि लास वेगास में आओ, इधर शूटिंग करेंगे, इसलिए उनकी शूटिंग वहीं पर हुईं।

थाई फाइट मास्टर ने डिजाइन किया एक्शन

फिल्म में आठ बड़े एक्शन सीन हैं। फस्र्ट हाफ में चार, सेकंड हाफ में चार बड़े एक्शन सीन हैं। एक फाइट स्लम एरिया में, एक फाइट डोजो में तो एक फाइट रिंग में होती है। फाइट सीन्स को थाईलैंड के फाइट मास्टर केच्चा ने डिजाइन किया है। फिल्म में मिनी फाइटर्स के लिए जर्मनी, यूके आदि देशों से रियल फाइटर कास्ट किए गए। एक फाइट सीन में कम से कम 30 फाइटर होते थे।

50 पर्सेंट एक्शन सीन वीएफएक्स पर शूट हुए

पुरी ने और डिटेल्स शेयर करते हुए कहा, फिल्म में एक्शन की भव्यता अधिक है, इसलिए 50 पर्सेंट वीएफएक्स इस्तेमाल किया गया है और बाकी का सेट लगाया गया है। फिल्म में अन्नया पांडे का लव सीन है, इसलिए उन्हें फाइट की कोई फिजिकल ट्रेनिंग नहीं दी गई, लेकिन शूटिंग शुरू करने से पहले विजय को थाईलैंड जाकर एक महीने की फाइट की ट्रेनिंग लेनी पड़ी। उन्हें केच्चा ने ट्रेनिंग दी। हर एक फाइट सीन को फिल्माए जाने से पहले विजय 10 दिन की प्रैक्टिस करते थे। विजय ने इसके लिए वजन भी बढ़ाया है।

Bhilai Big News : औरंगाबाद से भिलाई पहुंचे युवक ने नाबालिग को किया अगुवा, दुष्कर्म के बाद घर छोडकर हुआ फरार
छत्तीसगढ़ में कोरोना: बीते 24 घंटे में सामने आए 2 हजार 437 नए मामले…. 6 हजार के करीब हुए स्वस्थ्य
11 लाख से ज्याद बार श्रीराम का नाम लिख महिला डॉक्टर ने बनाई खूबसूरत पेंटिंग, IPS दिपांशु काबरा ने शेयर किया वीडियो.. आप भी देखें यह Video
राजधानी में बाइक सवार पर पलटा कंटेनर, आधा शरीर फंसा… क्रेन के सहारे निकाल कराया गया एम्स में भर्ती
लोक निर्माण मंत्री ने राजधानी के निर्माणाधीन गोगांव अंडर ब्रिज की प्रगति का किया निरीक्षण… दिसम्बर तक कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कॉफी विद करण: डरती हूं कि करियर के पीक पर मुझे छोड़ देंगे शाहरुख: गौरी खान
Next Article लो ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है गंभीर शरीर पर होता है ऐसा असर, बरतें सावधानी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?