ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग जिले में बनेंगे 10 नए स्वामी आत्मानंद स्कूल, कॉलेजों का होगा रिनोवेशन… डीएमएफ से मिलेगी राशि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग जिले में बनेंगे 10 नए स्वामी आत्मानंद स्कूल, कॉलेजों का होगा रिनोवेशन… डीएमएफ से मिलेगी राशि

By Mohan Rao
Published: May 3, 2023
Share
जिला खनिज न्यास की बैठक
SHARE

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में बुधवार को जिला खनिज संस्थान न्यास की बैठक संपन्न हुई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण नियंत्रण, सतत् आजीविका, भौतिक अधोसंरचना एवं अन्य विकास कार्यों हेतु 60 करोड़ रुपए की राशि अनुमोदित की गई। शिक्षा के क्षेत्र में 10 नए आत्मानंद स्कूलों का निर्माण, महाविद्यालयों का जीर्णोद्धार, प्राथमिक शालाओं में बच्चों की बैठक व्यवस्था व संचालित स्कूलों में अधोसंरचना एवं उपकरणों की उपलब्धता हेतु प्रस्तुत सभी प्रस्ताव स्वीकृत किए गए।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिला चिकित्सालय के जीर्णोद्धार एवं रख-रखाव के लिए राशि स्वीकृत की गई। सतत् आजीविका हेतु नगरीय व ग्रामीण निकायों में स्वरोजगार हेतु विभिन्न गतिविधियों के संचालन हेतु राशि स्वीकृत की गई। इसके अलावा दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में अधोसंरचना विकास कार्यों के लिए 45 लाख रू., जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों हेतु प्रति विधानसभा 35 लाख रू. एवं सभी सदस्यों के क्षेत्र में विकास कार्यों हेतु प्रति सदस्य हेतु 10 लाख रुपए स्वीकृत किए गए।

कलेक्टर मीणा ने बैठक में कहा कि दुर्ग शिक्षाधानी के नाम से जाना जाता है। यहां कई कॉलेज एवं स्कूल हैं जहां से पढ़कर निकले छात्रों ने देश-दुनिया में जिले और राज्य का परचम लहराया है। ऐसे में जिले के शिक्षण संस्थाओं की गुणवत्ता को और बेहतर करना हमारी प्राथमिकता है। इसके अंतर्गत जिले में 10 स्वामी आत्मानंद स्कूल, खेल मैदान व उपकरण, पेवर ब्लॉक, बाउंड्रीवाल, कम्प्यूटर लैब व डिजिटल क्लास रूम निर्माण हेतु राशि स्वीकृत की गई है। जिले में 42 आत्मानंद स्कूल संचालित हैं जिनमें 28 अंग्रेजी माध्यम व 14 हिंदी माध्यम में संचालित हैं। इसके साथ जिले के सभी प्रमुख महाविद्यालयों के अधोसंरचनात्मक विकास एवं आधुनिकीकरण 5 रुपए करोड़ राशि स्वीकृत की गई।

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु जिला चिकित्सालय दुर्ग के अपग्रेडेशन, उपकरण की उपलब्धता, व चिकिसा अधिकारी एवं कर्मचारियों के मानदेय भुगतान हेतु राशि स्वीकृत की गई। सतत् आजीविका – स्वरोजगार व नवाचार को बढावा देने के उद्देश्य से सतत् आजीविका हेतु सभी नगरीय निकायों में वेंडिंग जोन निर्माण, पेंट युनिट निर्माण एवं ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में मशरूम यूनिट की स्थापना करने राशि स्वीकृत की गई।

साथ ही इस बैठक में प्रदुषण नियंत्रण हेतु वन विभाग नंदनी में वंडर लैण्ड निर्माण, अपचारी बालकों हेतु नवनिर्मित प्ले ऑफ सेफ्टी एवं विशेष भवनों तथा परिसर में सी.सी.टी.वी. कनेक्शन, आई.आई.टी भिलाई परिसर में पेयजल हेतु पााईप लाईन, गोबर से बिजली निर्माण, लोकसभा तथा विधानसभा क्षेत्र में अधोसरंचना विकास एवं अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए राशि अनुमोदित की गई।  बैठक में सांसद विजय बघेल, विधायक दुर्ग शहर अरूण वोरा, सदस्य सचिव अश्वनी देवांगन सीइओ जिला पंचायत, पदेन सदस्य अधिकारी एवं सदस्य जनप्रतिनिधि व नागरिक शामिल हुए।

लैवेंडर तेल के ये फायदे जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान
इंडिया फर्स्ट टेक कॉनक्लेव में राज्य के स्टार्ट-अप को चार श्रेणियों में बेस्ट स्टार्ट-अप का आवार्ड, 838 स्टार्ट-अप इकाईयां रजिस्टर्ड
वेदांता एल्युमीनियम ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ में डीकार्बनाइजेशन, वॉटर पॉज़िटिविटी और जैव विविधता पहलों के लिए पीडब्ल्यूसी के साथ किया करार
झीरम घाटी नक्सली हमले की जांच के लिए गठित न्यायिक जांच आयोग की कार्यवाही पर रोक
जाको राखे साइंया, मार सके न कोय : मासूम राहुल ने इन मुहावरो को सच साबित किया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक बार फिर शुरू हो रहा चंद्रा-मौर्या सिनेमा, 5 मई को छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ले सुरु होगे मया के कहानी होगी प्रदर्शित
Next Article भोला पठार के जंगल में मिला नरकंकाल, मौके से बैग और एडमिट कार्ड मिला, जांच में जुटी पुलिस भोला पठार के जंगल में मिला नरकंकाल, मौके से बैग और एडमिट कार्ड मिला, जांच में जुटी पुलिस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?