ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 10 दिन बाद असम में बहाल हुईं इंटरनेट सेवाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

10 दिन बाद असम में बहाल हुईं इंटरनेट सेवाएं

By @dmin
Published: December 21, 2019
Share
SHARE

गुवाहाटी,असम में शुक्रवार को मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई हैं। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के मद्देनजर 10 दिन पहले यहां इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई थी। गुवाहाटी हाई कोर्ट ने गुरुवार शाम 5 बजे तक इंटरनेट सेवा बहाल करने का आदेश दिया था लेकिन राज्य सरकार ने मोबाइल इंटरनेट प्रदाताओं को अदालत का आदेश लागू करने का कोई निर्देश जारी नहीं किया था।

निजी सेवा प्रदाता एयरटेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘हमें राज्य सरकार से इस प्रतिबंध को जारी रखने के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली इसलिए हमने अपने ग्राहकों की सेवा बहाल कर दी।’ सरकारी सेवा प्रदाता बीएसएनएल के अलावा रिलायंस जिओ और वोडाफोन ने भी अपनी सेवाएं बहाल कर दी है।

आपको बता दें कि हिंसक घटनाओं को देखते हुए 11 दिसंबर की शाम से मोबाइल और ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा रद्द कर दी गई थी। राज्य में 17 दिसंबर को ब्रॉडबैंड सेवा बहाल की जा चुकी है। असम के वित्त मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने गुरुवार की शाम को कहा था कि मोबाइल इंटरनेट सेवा शुक्रवार को बहाल कर दी जाएगी। इससे पहले गुवाहाटी हाई कोर्ट ने असम सरकार को निर्देश दिया था कि वह गुरुवार शाम में 5 बजे तक इंटरनेट सेवा बहाल करे।

मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद लोगों के मोबाइल फोन पर वॉट्सऐप और सोशल मीडिया के माध्यम से सूचनाएं आने लगीं। एक सोशल मीडिया यूजर ने बताया, ‘मेरे फोन पर संदेशों की ऐसी बाढ़ सी आई हुई है कि फोन कई बार हैंग हो गया और रिस्टार्ट करना पड़ा।’ संशोधित नागरिकता कानून को लेकर असम में हालिया इतिहास में सबसे हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गया था। यहां तीन रेलवे स्टेशनों, डाक घरों, बैंकों, बस टर्मिनलों, दुकानों और दर्जनों वाहनों को या तो क्षतिग्रस्त किया गया या आग के हवाले कर दिया गया था। राज्य में पिछले सप्ताह हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई

जम्मू-कश्मीर: ड्रोन की निगरानी में रहेंगे अल्पसंख्यक समुदाय के लोग…. संदिग्धों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त नाकेबंदी
कृषि कानूनों पर उबाल…. प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में राजपथ पर ट्रैक्टर को लगाई आग
सीज फायर के बाद पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग : तीनों सेना प्रमुखों से चर्चा, रक्षामंत्री , एनएसए डोभाल, आईबी और रॉ के चीफ मौजूद
आईपीएल 2021 पर फिर संकट के बादल…. महाराष्ट्र में संक्रमण के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता…. बदलना पड़ सकता है वेन्यू
कोरोना के मामलों में भारी कमी: कल की तुलना में 50 हजार मरीज कम, लेकिन मृतकों की संख्या में इजाफा, सक्रिय मामले 22 लाख के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article US सांसद बोले- आर्टिकल 370 हटाने से फायदा
Next Article गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस में की शिकायत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?