ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 10 महीने बाद फिर आमने-सामने भारत और पाकिस्तान, एशिया कप में लगातार चौथी बार हराने का मौका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

10 महीने बाद फिर आमने-सामने भारत और पाकिस्तान, एशिया कप में लगातार चौथी बार हराने का मौका

By @dmin
Published: August 28, 2022
Share
10 महीने बाद फिर आमने-सामने भारत और पाकिस्तान, एशिया कप में लगातार चौथी बार हराने का मौका
10 महीने बाद फिर आमने-सामने भारत और पाकिस्तान, एशिया कप में लगातार चौथी बार हराने का मौका
SHARE

दुबई (एजेंसी)। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का महामुकाबला रविवार को दुबई के उसी मैदान में होगा, जहां दोनों टीमें दस माह पहले टी-20 विश्वकप में भिड़ी थीं। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम टी-20 विश्वकप में मिली हार का बदला लेने के साथ ही एशिया कप में प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ छह साल से चले आ रहे विजय अभियान को भी जारी रखना चाहेगी। 2016 एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को एक और 2018 में दो बार हराया था।

रोहित शर्मा और विराट कोहली पिछले एक दशक से सीमित ओवरों की क्रिकेट में भारतीय टीम के महत्वपूर्ण सदस्य रहे हैं। रोहित अतिरिक्त आक्रामक बल्लेबाजी रवैया अपनाना चाहेंगे, तो विराट के लिए मुश्किल दौर से उबरने के लिए यह उपयुक्त मंच होगा। भारतीय टीम का इससे भी बड़ा लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्वकप के लिए टीम संयोजन को अंतिम रूप देना होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले 10 वर्षों से द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई हैं। दोनों देश आईसीसी के टूर्नामेंटों में ही आमने-सामने होते हैं। पिछली बार जब भारत ने पाकिस्तान का सामना किया था तो 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

प्रयोगों के बावजूद शीर्ष क्रम पुराना
भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के कई प्रयोगों के बावजूद भारतीय शीर्ष क्रम में लगभग वही बल्लेबाज हैं जो पिछले साल टी-20 विश्व कप में खेले थे। रोहित और ऋषभ पंत ने अपने आक्रामक तेवरों के कारण काफी उम्मीद जगाई है, जबकि सूर्यकुमार यादव मैदान के चारों तरफ शॉट खेलने की अपनी काबिलियत के कारण भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी बन गए हैं। दीपक हुड्डा को भी आयरलैंड के खिलाफ पारी का आगाज करने का मौका दिया गया था। अब कोहली और केएल राहुल की वापसी हो गई है और ऐसे में इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए अनुभवी खिलाडिय़ों को ही मौका मिलने की संभावना है। राहुल ने 2022 में अब तक एक भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

सूर्यकुमार, पंत, हार्दिक और कार्तिक की भूमिका रहेगी खास
उप कप्तान राहुल ने शुक्रवार को कहा था, भारतीय टीम का पिछले विश्वकप के बाद नए दृष्टिकोण के साथ खेलना अच्छा रहा है और उम्मीद है कि हम इसे यहां जारी रखेंगे। काफी कुछ सूर्यकुमार, पंत और हार्दिक पंड्या के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। ये तीनों और फिनिशर की भूमिका निभा रहे दिनेश कार्तिक पाकिस्तानी आक्रमण पर हावी होने की कोशिश करेंगे।

शीर्ष क्रम के बाद पाक बल्लेबाजी में नहीं दम
दूसरी ओर पाकिस्तान की बात है तो उसके कप्तान और मुख्य बल्लेबाज बाबर आजम अपने पुराने दिग्गज खिलाडिय़ों से भिन्न हैं। वह शांत चित्त खिलाड़ी हैं, जिसका की टीम को फायदा ही हुआ है। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान शीर्ष क्रम में मजबूत जोड़ी है और उन्होंने पिछले साल भारतीय लक्ष्य को हासिल करके अपनी काबिलियत का अच्छा सबूत दिया था। नंबर तीन पर फखर जमां अपनी ठोस बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। पाकिस्तान के अन्य बल्लेबाजों में निरंतरता का अभाव है। आसिफ अली, खुशदिल शाह और हैदर अली अच्छे खिलाड़ी हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभी नियमित तौर पर एक जैसा प्रदर्शन नहीं किया है।

पाक को आफरीदी तो भारत को खलेगी बुमराह की कमी
पाकिस्तान को शाहीन शाह आफरीदी की कमी खलेगी तो भारत के लिए भी जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति किसी झटके से कम नहीं है। वह पीठ की चोट के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हैं। उनके अलावा टी-20 के विशेषज्ञ गेंदबाज हर्षल पटेल भी पसलियों की चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे।

तीन गेंदबाज और दो ऑलराउंडर के साथ उतर सकती है टीम इंडिया
भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की बात करें तो अनुभवी भुवनेश्वर कुमार के साथ अर्शदीप सिंह दूसरे तेज गेंदबाज हो सकते हैं, जिन्होंने हाल ही में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरे पर प्रभावित किया था। तीसरे तेज गेंदबाज की कमी को हार्दिक पंड्या पूरी कर देंगे। स्पिन गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल का खेलना लगभग पक्का है।

अब कप्तान रोहित और अंतरिम मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण दूसरे स्पिनर के रूप में अश्विन और रवि बिश्नोई में से किसे चुनते हैं। हालांकि रविंद्र जडेजा भी विश्व स्तरीय स्पिनर हैं। ऐसे में टीम दो ऑलराउंडर हार्दिक और जडेजा के साथ ही तीन गेंदबाजों भुवनेश्वर, अर्शदीप और युजवेंद्र के साथ उतर सकती है। बाकी शीर्ष बल्लेबाजों में रोहित के अलावा राहुल, विराट, सूर्यकुमार, पंत और कार्तिक को उतार सकती है।

Breaking : नेहरू नगर चौक पर हादसा : डंपर की चपेट में आया बुजुर्ग… अस्पताल में भर्ती
बीजापुर में सुरक्षाबलों बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सली… सीएम साय बोले- नक्सलियों के खात्मे के लिए सरकार संकल्पित
जब फूट-फूट कर रोती इस बच्ची ने कहा…मुझे पति के पास जाना है…देखे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो…हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
महंगाई का एक और वार, एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 100 रुपये से ज्यादा बढ़े
हाईकोर्ट ने दिया आईपीएस मुकेश गुप्ता को झटका : सरकारी आदेश को बताया सही, कैट व सिंगल बेंच के आदेश को किया निरस्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दर्दनाक हादसा, ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर, नौ लोगों की मौत बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटने से आठ की मौत, 37 लोग घायल
Next Article गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी' गुस्ताखी माफ: गुलाम ने अध्यक्ष को लिखा पांच पन्नों का इस्तीफा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?