ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 10 दिवसीय विधायक ट्रॉफी का आगाज: मंत्री ताम्रध्वज साहू उतरे पिच पर, विधानसभा स्तरीय छत्तसीगढ़ी ओलंपिक का भी होगा आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

10 दिवसीय विधायक ट्रॉफी का आगाज: मंत्री ताम्रध्वज साहू उतरे पिच पर, विधानसभा स्तरीय छत्तसीगढ़ी ओलंपिक का भी होगा आयोजन

By Om Prakash Verma
Published: December 20, 2022
Share
10 दिवसीय विधायक ट्रॉफी का आगाज: मंत्री ताम्रध्वज साहू उतरे पिच पर, विधानसभा स्तरीय छत्तसीगढ़ी ओलंपिक का भी होगा आयोजन
10 दिवसीय विधायक ट्रॉफी का आगाज: मंत्री ताम्रध्वज साहू उतरे पिच पर, विधानसभा स्तरीय छत्तसीगढ़ी ओलंपिक का भी होगा आयोजन
SHARE

भिलाई। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा स्तरीय विधायक ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत आज से अंडा गांव के गांधी भांठा मैदान में हो गया। इस उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू पिच पर उतरे और बल्ला घुमा कर इस प्रतियोगिता का उदघाटन किया गया।

पहली बार आयोजित दुर्ग ग्रामीण विधानसभा स्तरीय विधायक ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन के लिए मुख्य अतिथि व क्षेत्रीय विधायक ताम्रध्वज साहू अंडा गांव के गांधी भांठा खेल मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर उद्घाटन के लिए पिच पर उतरे और बल्ले पर अपना हाथ आजमाया। इसके पश्चात आज खेलने वाली टीमों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी गई और क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन समिति की ओर से दी जाने वाली ड्रेस कोड भी खिलाडिय़ों को प्रदान किया गया। मंचासीन मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू का स्वागत आयोजन समिति की ओर से कांग्रेस के युवा नेता दिग्विजय सिन्हा ने किया।

प्रतियोगिता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू ने कहा कि इस प्रतियोगिता के बाद हम पहली बार विधानसभा स्तरीय छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेल का भी आयोजन करने जा रहे हैं। इस आयोजन के लिए उन्होंने युवा नेता दिग्विजय सिन्हा को उनकी टीम सहित शुभकामनाएं भी दी। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर दिन भर आयोजित होने वाले विभिन्न अनेक कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में भी बताया। प्रतियोगिता के सरक्षंक हर्ष साहू ने सभी टीमों को बधाई देते हुये कहा कि खिलाडिय़ों को मैदान के अंदर खेल में हार जीत को भुलाकर अच्छे प्रदर्शन और अच्छा व्यवहार करना चाहिए। खेल भावना के साथ खेल खेलना चाहिए।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ताम्रध्वज साहू, अध्यक्षता अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, शालनी रिवेंन्द्र यादव, विशेष अतिथि ,अध्यक्ष केश कला बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन नंदकुमार सेन, उपाध्यक्ष श्रम कल्याण बोर्ड केशव बंटी हरमुख, महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी जितेंद्र साहू, सदस्य मंडी बोर्ड तारकेश्वर चन्द्राकर, अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेंद्र देशमुख, नगर निगम रिसाली महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग झमित गायकवाड़, योगिता चन्द्राकर कृषि सभापति जिला पंचायत दुर्ग, हर्ष साहू, सामज सेवी, मुकुंद पारकर अध्यक्ष सरपंच संघ, मनीष चंद्राकर जनपद सदस्य, उमादेवी चन्द्राकर सरपंच ग्राम पंचायत अंडा आसपास दुर्गग्रामीण विधानसभा सरपंच गण नगर निगम रिसाली एल्डरमैन एवं पार्षद गण समस्त राजीव युवा मितान क्लब उपस्थित थे। प्रतियोगिता का प्रथम दिवस उद्घाटन मैच पाऊवारा मध्य अंजोरा के बीच खेला गया जिसमें अंजोरा की टीम विजय रही। इस प्रतियोगिता में 64 टीमों ने भाग लिया है।

कोराना का कहर: कोरोना के दैनिक आंकड़ों में फिर बढ़ोत्तरी, रिकॉर्ड 4.12 लाख से ज्यादा नए केस…. पहली बार चार हजार के करीब पहुंची मौतों की संख्या
भयंकर हादसा, होटल में आग लगने से 8 लोगों की मौत, जान बचाने खिड़कियों से कूदे कई लोग
पेरिस ओलंपिक में भारत को दूसरा पदक : मनु भाकर ने सरबजोत के साथ मिलकर साधा कांस्य पर निशाना, रचा इतिहास
कोविड मरीजों के लिए चंदूलाल चंद्राकर कोविड हॉस्पिटल में अभी 75 आक्सीजन बेड उपलब्ध…. जरूरतों के अनुरूप अस्पताल को लगातार किया जा रहा अपडेट
दर्दनाक हादसा : बच्चे का शव लेकर जा रहे एंबुलेंस की ट्रक से भिड़त, तीन की मौत… ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधायक की नेक पहल: इस बस्ती के लोगों को अब उनके ही वार्ड में मिलेगा राशन, बनवाया सरकारी राशन दुकान का नया भवन विधायक की नेक पहल: इस बस्ती के लोगों को अब उनके ही वार्ड में मिलेगा राशन, बनवाया सरकारी राशन दुकान का नया भवन
Next Article CG Breaking : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या, चार माह बाद पकड़ाया मास्टर माइंड… हत्या व लूट के कई मामलों में शामिल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?