ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 10 जुलाई से शेमारू उमंग पर देखिए गहना के निस्वार्थ प्यार और संघर्ष की कहानी ”गौना एक प्रथा’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

10 जुलाई से शेमारू उमंग पर देखिए गहना के निस्वार्थ प्यार और संघर्ष की कहानी ”गौना एक प्रथा’

By Om Prakash Verma
Published: July 6, 2023
Share
10 जुलाई से शेमारू उमंग पर देखिए गहना के निस्वार्थ प्यार और संघर्ष की कहानी ''गौना एक प्रथा'
10 जुलाई से शेमारू उमंग पर देखिए गहना के निस्वार्थ प्यार और संघर्ष की कहानी ''गौना एक प्रथा'
SHARE

गौना भारत के कुछ राज्यों में प्रचलित विवाह से जुड़ा एक रिवाज है। इसके तहत शादी के बाद भी कुछ वर्षों तक दुल्हन अपने मायके में रहती है और जब वो थोड़ी सयानी हो जाती है तब उसे पूरे गाजेबाजे और बारात जैसे समारोह के साथ उसके ससुराल विदा किया जाता है। इसपर प्रकाश डालते हुए शेमारू उमंग ने दर्शकों के मनोरंजन के स्तर को एक पायदान ऊपर ले जाते हुए ‘गौना एक प्रथा’ नामक शो प्रस्तुत किया है जो इस 10 जुलाई से दर्शकों की टीवी स्क्रीन पर प्रस्तुत होगा। जहाँ, गौना की प्रथा से जुड़ी गहना की कहानी और उसके त्याग को दर्शकों के समक्ष पेश किया गया है। दिलों को छू लेने वाला यह फॅमिली ड्रामा शो गहना (कृतिका देसाई द्वारा अभिनीत किरदार), गौरव (रोहित पुरोहित द्वारा अभिनीत किरदार) के इर्द-गिर्द घूमती है जहाँ गहना शादी के बाद होने वाली गौना की प्रथा को पूरा करने को लेकर प्रतिबद्ध है, जिसे देखना दर्शकों के लिए रोचक होगा। .

‘गौना एक प्रथा’ की मुख्य अभिनेत्री कृतिका देसाई ने अपने किरदार के प्रति अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, मैं बहुत खुश हूँ कि मुझे गहना का किरदार निभाने का मौका मिला जो बहुत दृढ़ और ताकतवर है। यह एक ऐसा किरदार है जो प्रेम, त्याग और लचीलेपन की जटिलताओं को उजागर करता है। मैं गहना की जीवन यात्रा को पर्दे पर लाने के लिए रोमांचित हूं और मुझे विश्वास है कि दर्शक उसके जीवन में आने वाले संघर्ष और उनकी भावनाओं से जुड़ेंगे। गहना के जीवन को गहराई से समझना मेरे लिए सौभाग्य की बात है और मुझे यह अवसर देने के लिए मैं शेमारू उमंग टीम की आभारी हूं।

‘गौना एक प्रथा’ के मुख्य अभिनेता रोहित पुरोहित ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, सपने और आकांक्षाओं से भरे गौरव नामक व्यक्ति का किरदार निभाना मेरे लिए एक अविश्वसनीय यात्रा रही है। यह एक ऐसा किरदार है जो त्याग और अपने सपनों की खोज के बीच आने वाली जटिलताओं को उजागर करता है। मैं गौरव की आकांक्षाओं को पर्दे पर जीवंत करने के लिए उत्सुक हूं और मुझे विश्वास है कि दर्शक उनकी यात्रा से जुड़ेंगे। ‘गौना एक प्रथा’ एक मनोरम कहानी है जो दर्शकों को उनकी सीट से बांधे रखेगा। मैं अपने फैन्स की प्रतिक्रिया को लेकर बहुत उत्सुक हूँ।

शो में अपने नकारात्मक किरदार से कहानी में एक अलग तड़का लगाते हुए अभिनेत्री पार्वती सहगल बताती हैं, इस तरह के किरदार को चित्रित करना एक कलाकार के लिए हमेशा से एक सुनहरे अवसर के समान है। मुझे इसी तरह के यूनीक रोल का इंतज़ार था जो मौका मुझे शेमारू उमंग दिया। उर्वशी, गहना और गौरव के जीवन में कई चुनौतियों और बाधाओं को जोड़ेगी जो कहानी को एक नए मोड़ देगा। मुझे पूरा भरोसा है कि हमेशा की इस तरह इस बार भी मेरा किरदार दर्शकों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ेगा।

‘गौना एक प्रथा’ की कहानी दर्शकों को गहना के आत्म-खोज और उसके जीवन में आने वाली बाधाओं की यात्रा पर लेकर जाती है। चुनौतियों और सामाजिक मानदंडों के बीच, गहना का अपने पति के प्रति प्यार और अपने गौना को पूरा करने के लिए उसका अथक दृढ़ संकल्प इस मनोरंजक कहानी को आगे बढ़ाने वाली प्रेरक शक्ति बन जाता है। आप इस मनोरम कहानी के साक्षी बनने के लिए तैयार हो जाइए और देखिए कैसे गहना रिश्तों और सामाजिक अपेक्षाओं की बाधाओं को पार करती है और प्यार, त्याग और आने वाले उतार-चढ़ाव से दर्शकों को जोड़े रखती है।

निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने 5 कर्मचारियों को दी पदोन्नति, सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर हुआ प्रमोशन
विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा में बदल सकती हैं ये चीजें, पार्टी लीडरशिप ने पहले ही दिए संकेत
अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करने कल मनाया जाएगा अंगदान महोत्सव
छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 2681 नए कोरोना मरीज, 2817 मरीज हुए ठीक…
सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा मॉडल बना छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भूपेश सरकार के कामकाज से प्रभावित हुए लोग, रत्नावली के समक्ष कांग्रेस में शामिल हुए सैकड़ों ग्रामीण भूपेश सरकार के कामकाज से प्रभावित हुए लोग, रत्नावली के समक्ष कांग्रेस में शामिल हुए सैकड़ों ग्रामीण
Next Article डीए के बाद सरकारी कर्मचारियों को मिली एक और सौगात, तीन साल कम हुई पूर्ण पेंशन व वीआरएस की सेवा अवधि

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?