ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 1 जनवरी 2022 की स्थिति में 18 वर्ष पूरा करने वाले व्यक्ति भी जुड़वा सकते हैं मतदाता सूची में नाम… करना होगा यह काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

1 जनवरी 2022 की स्थिति में 18 वर्ष पूरा करने वाले व्यक्ति भी जुड़वा सकते हैं मतदाता सूची में नाम… करना होगा यह काम

By @dmin
Published: November 15, 2021
Share
1 जनवरी 2022 की स्थिति में 18 वर्ष पूरा करने वाले व्यक्ति भी जुड़वा सकते हैं मतदाता सूची में नाम… करना होगा यह काम
1 जनवरी 2022 की स्थिति में 18 वर्ष पूरा करने वाले व्यक्ति भी जुड़वा सकते हैं मतदाता सूची में नाम… करना होगा यह काम
SHARE

दुर्ग। 1 जनवरी 2022 की स्थिति में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोग जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं वे अपना नाम जुड़वा सकते हैं। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा ने बताया कि निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अपेक्षित अहर्ता पूरी करने वाले तहसील कार्यालय में अथवा एनवीएसपी डाट इन में अथवा प्ले स्टोर में जाकर वोटर हेल्पलाइन में आवेदन दे सकते हैं। इसके साथ ही वे नाम काटने अथवा संशोधन के आवेदन भी कार्यालयीन दिवस में तहसील कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 30 नवंबर तक कार्यालयीन दिवसों में सभी मतदान केंद्रों में दावा-आपत्ति प्राप्त करने का कार्य किया जाएगा।

विशेष अभियान दिवस के तहत् 21 नवंबर दिन रविवार को भी दावा आपत्ति प्राप्त करने का कार्य किया जाएगा। सतत् अद्यतीकरण के तहत् मतदाता सूची में नाम जोडऩे/काटने एवं संशोधन के लिए कार्यालयीन दिवस में किसी भी दिन तहसील कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। तहसील कार्यालय दुर्ग/धमधा/ पाटन में स्थापित मतदाता सुविधा केन्द्र से मतदाता अपना मतदाता फोटो परिचय पत्र तैयार करवा सकते हैं।

1 जनवरी को जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गई है वे प्रारूप-6 में आवेदन प्रस्तुत कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। मतदाता सूची से नाम विलोपन हेतु प्रारूप 07 में मतदाता सूची की प्रविष्टयों में सुधार के लिए प्रारूप 08 तथा एक ही विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थानांतरण की दशा में प्रारूप 08 क में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान तथा मतदाता सूची से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर में स्थित टोल फ्री नंबर 1950 में कार्यालयीन दिवस में प्रात: 10:30 से शाम 5:30 तक की अवधि में संपर्क कर सकते हैं।

पुनरीक्षण के समय प्राप्त दावा-आपत्ति की सूची वेबसाईट पर उपलब्ध रहेगी। सूची में आपत्ति होने पर संबंधित निर्वाचक/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। मतदाता सूची में नाम जोडऩे, काटने, संशोधन एवं स्थानांतरण के लिए प्ले स्टोर से वोटर हेल्प लाईन एप डाउनलोड कर अथवा एनवीएसपी डाट इन पोर्टल में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं।

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी
दावा-आपत्ति 30 नवंबर तक किया जाएगा। विशेष अभियान 21 नवंबर तक चलाया जाएगा। दावा-आपत्तियों का निराकरण 20 दिसंबर के पहले किया जाएगा। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 05 जनवरी तक किया जाएगा।

Breaking News : दुर्ग सेंट्रल जेल में बंदी ने की खुदकुशी, टॉयलेट के पास फंदे पर झूला, पत्नी की हत्या के केस में था बंद
कुपोषण को मात देकर फिर खिलखिलाया बचपन
Durg Lockdown Breaking: कल से खुलेंगे बार व क्लब…. कलेक्टर ने जारी किया आदेश… जाने क्या हैं दिशा निर्देश
Landslide : केके रेललाइन पर गिरी चट्टान, ट्रेन यातायात ठप.. विशाखापट्नम-किरंदुल रद्द
दुर्ग पुलिस कर रही दुर्गा पंडालों में पैदल पेट्रोलिंग, समितियों को दे रहे सुरक्षा संबंधि टिप्स
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article किताब पर बवाल: नैनीताल में सलमान खुर्शीद के घर आगजनी और पथराव, बजरंग दल के नेताओं पर तोडफ़ोड़ का आरोप किताब पर बवाल: नैनीताल में सलमान खुर्शीद के घर आगजनी और पथराव, बजरंग दल के नेताओं पर तोडफ़ोड़ का आरोप
Next Article राहुल के बाद अब प्रियंका बोलीं, गांधी परिवार से इतर हो कांग्रेस प्रमुख राहुल और प्रियंका गांधी की कोशिशों पर पानी फेर रहे हैं कांग्रेस के दिग्गज नेता?

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?