ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: होली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने की तैयारी में जुटी सरकार, मेधावी छात्राओं को स्कूटी और बुजुर्ग महिलाओं को फ्री यात्रा कराने पर भी मंथन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

होली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने की तैयारी में जुटी सरकार, मेधावी छात्राओं को स्कूटी और बुजुर्ग महिलाओं को फ्री यात्रा कराने पर भी मंथन

By @dmin
Published: March 12, 2022
Share
लखीमपुर खीरी हिंसा: सीएम योगी बोले- पीडि़त के साथ होगा न्याय, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
लखीमपुर खीरी हिंसा: सीएम योगी बोले- पीडि़त के साथ होगा न्याय, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश की अफसरशाही ने योगी सरकार की दूसरी पारी में जनता से किए गए वादों पर अमल की तैयारी शुरू कर दी है। नई सरकार के गठन की तस्वीर साफ होने के बाद मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें चुनावी वादे के मुताबिक पीएम उज्जवला योजना की सभी पात्र लाभार्थियों को पहला मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर होली पर देने, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था तथा मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने की योजना के क्रियान्वयन से जुड़ी कार्रवाई पर विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव ने संकल्प पत्र के प्रत्येक बिंदु का अध्ययन कर टाइमलाइन तय कर क्रियान्वयन का निर्देश दिया है। संकल्प-पत्र के ऐसे बिंदुओं की पहचान की जानी है, जिन पर तुरंत कार्य प्रारंभ किया जाना है। इसके अलावा ऐसे बिंदु जिन पर अगले एक माह में कार्य प्रारंभ किया जाना है, चिह्नित करने को कहा गया है। जिन बिंदुओं पर कुछ समय बाद कार्य शुरू किया जा सकता है, उनकी अलग सूची तैयार होगी।

अधिकारी ने बताया कि भाजपा ने संकल्प-पत्र में पीएम उज्जवला योजना के समस्त लाभार्थियों को होली तथा दीपावली पर दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का वादा किया है। योगी सरकार की प्रचंड जनादेश के साथ दोबारा वापसी के बाद पहली होली 17-18 मार्च को पड़ रही है। ऐसे में इस वादे पर अमल की तत्काल तैयारी का निर्देश दिया गया। प्रदेश में करीब 1 करोड़ उज्जवला लाभार्थी बताए गए हैं। इस पर करीब 1000 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। यह कब दिया जाए, इस पर निर्णय मुख्यमंत्री से विचार-विमर्श कर किया जाएगा।

इसी तरह भाजपा ने 60 वर्ष की महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था का वादा किया है। परिवहन विभाग को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। इसके अलावा कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रानी लक्ष्मीबाई योजना के अंतर्गत मुफ्त स्कूटी वितरित करने का वादा है। इसके लिए मेधावी की परिभाषा तय कर इस संबंध में भी तैयारी का निर्देश दिया गया। इसी तरह संकल्प पत्र के अन्य बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से धीवर महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात… नई मछली पालन नीति के लिए जताया आभार
प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-01 की कार्यकारिणी का गठन
Education: 10वीं का परिणाम आने से पहले 11वीं में मिलेगा दाखिला, जानिए क्यों लिया गया यह निर्णय
देश में कोरोना के 4858 नए मामले, 24 घंटे में 18 की गई जान
निगम अमला पहुंचा तब ली राहत की सांस: दर्जन भर रिहायसी क्षेत्र से निकला पानी…. देर रात तक आयुक्त करते रहे भ्रमण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article International air service will continue till 15 July 35 यात्रियों को लेकर दिल्ली से आया एयर इंडिया का विमान लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसला
Next Article शासकीय व निजी क्षेत्र में रोजगार के बहुत से अवसर, कॅरियर बनाने का ले संकल्प: डॉ. अतुलकर शासकीय व निजी क्षेत्र में रोजगार के बहुत से अवसर, कॅरियर बनाने का ले संकल्प: डॉ. अतुलकर

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?