ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: होटल में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन पैकेज, स्वास्थ्य मंत्री ने कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

होटल में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन पैकेज, स्वास्थ्य मंत्री ने कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

By @dmin
Published: May 30, 2021
Share
होटल में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन पैकेज, स्वास्थ्य मंत्री ने कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
होटल में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन पैकेज, स्वास्थ्य मंत्री ने कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। निजी अस्पताल और होटल की ओर से चलाए जा रहे वैक्सीनेशन पैकेज का सरकार ने टीका अभियान का उल्लंघन बताया है। शनिवार को केंद्र सरकार ने एक नोटिस जारी करते हुए जानकारी दी कि निजी अस्पताल, होटलों के सहयोग से जो वैक्सीनेशन पैकेज चला रहे हैं, वो सरकार के राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के दिशा-निर्देशों के खिलाफ है। सरकारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक, कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण केवल सरकारी केंद्र या निजी अस्पताल की ओर से संचालित निजी केंद्र, सरकारी या निजी दफ्तरों पर ही किया जा सकता है। इसके अलावा बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए उनके घर के पास के केंद्रों पर भी टीकाकरण किया जा सकता है। 

होटलों में टीकाकरण पैकेज #COVID19 नियमों के खिलाफ़, कानूनी कार्रवाई होगी!

कुछ अस्पतालों द्वारा होटलों के साथ मिलकर लोगों को वैक्सीनेशन पैकेज का ऑफर देना दुर्भाग्यपूर्ण है। @MoHFW_INDIA ने राज्यों को पत्र लिखकर पैकेज देने वालों के खिलाफ़ कार्रवाई करने को कहा है। @PMOIndia pic.twitter.com/4ey4VAmJD7

— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) May 29, 2021

केंद्र सरकार के मुताबिक, स्टार होटल में किए जाने वाली वैक्सीनेशन टीकाकरण के नियमों के खिलाफ है और इस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने नोटिस जारी कर इन बातों का जिक्र किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ तौर पर कहा है कि इन नियमों को तोडऩे वालों के खिलाफ जरूरी कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ऐसे ऑफर्स को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए कहा कि होटलों में टीकाकरण अभियान सरकारी नियमों के खिलाफ है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। बता दें कि सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह तय करने के लिए कहा है कि देश में केंद्र के दिशानिर्देशों के मुताबिक ही कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया जाए। देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार भले ही धीमी हो गई हो लेकिन मौत का आंकड़ा तीन हजार के पार होता जा रहा है।

सांसद के रूप में इस्तीफा देने के बाद ही डीडीसीए अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं गौतम गंभीर
उम्र के हिसाब से कितनी बार बदलें बच्चे का डायपर
भारत से बेहतर है ऑस्ट्रेलियाई टीम : पेन
कवर्धा क्षेत्र में भी कोरोना की दहशत, ग्रामीण क्षेत्रों में मची है कपकपी?
धरती के नजदीक से गुजरा बस के आकार का उल्कापिंड, नासा तक को नहीं लगी भनक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 226 # 30 may 2021
Next Article भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 7.5 मापी गई तीव्रता सोनितपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?