ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हैरतअंगेज: इंग्लैंड के खिलाफ बाउंड्री पर ‘सुपरवुमेन’ बनीं हरलीन देओल, तेंदुलकर बोले- कैच ऑफ द ईयर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

हैरतअंगेज: इंग्लैंड के खिलाफ बाउंड्री पर ‘सुपरवुमेन’ बनीं हरलीन देओल, तेंदुलकर बोले- कैच ऑफ द ईयर

By @dmin
Published: July 10, 2021
Share
हैरतअंगेज: इंग्लैंड के खिलाफ बाउंड्री पर 'सुपरवुमेन' बनीं हरलीन देओल, तेंदुलकर बोले- कैच ऑफ द ईयर
हैरतअंगेज: इंग्लैंड के खिलाफ बाउंड्री पर 'सुपरवुमेन' बनीं हरलीन देओल, तेंदुलकर बोले- कैच ऑफ द ईयर
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/नॉर्थम्पटन (एजेंसी)। इऩ दिनों भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जा रही है। श्रृंखला का पहला मैच दोनों टीमों के बीच नॉर्थम्पटन में खेला गया। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में मेजबान टीम ने डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर भारत को 18 रनों से हराया। इस मैच में भारत की क्षेत्ररक्षक हरलीन देओल ने कमाल कर दिया। भारत भले ही मैच हार गया लेकिन हरलीन ने अपनी बेहतरीन फील्डिंग के जरिए सबका दिल जीत लिया। उन्होंने इस दौरान इंग्लैंड की बल्लेबाज एमी जोंस का हैरतअंगेज कैच लपका। 

इंग्लैंड की पारी का 19वां ओवर चल रहा था और क्रीज पर एमी जोंस मौजूद थीं। ओवर की पांचवीं गेंद पर जोंस ने बाउंड्री की तरफ हवा में स्ट्रोक लगाया। यह गेंद उस तरफ गई जहां सीमा रेखा पर हरलीन देओल मौजूद थीं। इस दरम्यान उन्होंने पहले गेंद को बाउंट्री लाइन के बाहर जाने से रोका उसके बाद दूसरे प्रयास में कैच लपक लिया। उनके द्वारा लिए गए इस कैच को देख क्रिकेट फैंस उन्हें सुपरवुमेन बता रहे हैं। 

A fantastic piece of fielding 👏

We finish our innings on 177/7

Scorecard & Videos: https://t.co/oG3JwmemFp#ENGvIND pic.twitter.com/62hFjTsULJ

— England Cricket (@englandcricket) July 9, 2021

हरलीन द्वारा पकड़े गए इस के कैच की प्रशंसा भारत के कई दिग्गज क्रिकेटरों ने की है। सचिन तेंदुलकर ने हरलीन की तारीफ करते हुए उनके द्वारा लपके कैच को साल का सर्वश्रेष्ठ कैच करार दिया है। वहीं वीवीएस लक्ष्मण ने भी उनकी फील्डिंग की जमकर तारीफ की। 

इससे पहले इंग्लैंड ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 177 रन बनाए। इंग्लैंड की महिला टीम की ओर से नताली साइवर ने और एमी जोंस ने विस्फोटक पारियां खेलीं। इसके बाद भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 8.4 ओवर में तीन विकेट 54 रन बनाए। फिर बारिश शुरू हो गई। खराब मौसम और बारिश के चलत खेल संभव नहीं हुआ। उसके बाद डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर इंग्लैंड की महिला टीम को 18 रनों से विजेता घोषित किया गया। 

नॉर्थम्पटन में खेले गए इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। इंग्लैंड की सलामी महिला बल्लेबाज टैमी ब्यूमॉन्ट और डैने वायट ने अपनी टीम को अच्छी शुरूआत दिलाने में सफल रहीं। ब्यूमॉन्ट 18 और वायट 31 रन बनाकर आउट हुईं। इस दौरान साइवर ने 55 रनों की पारी खेली। जबकि एमी जोंस ने 27 गेंद पर 43 रन बनाए। भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच दूसरा मैच होव में रविवार को खेला जाएगा। 

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 2454 नए मरीज मिले, 12 की गई जान, एक्टिव केस 20 हजार से ज्यादा
शराब घोटाला : दिल्ली-पंजाब-हैदराबाद के 35 ठिकानों पर ED की रेड, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया हैं मुख्य आरोपी
हमें मार दीजिए चाहे गाड़ दीजिए, फर्क नहीं पड़ता, लखीमपुर जाने की जिद में राहुल
छत्तीसगढ़ में शिक्षक की पिटाई से मासूम की आंख में उतरा खून, गलत गिनती की मिली सजा
इलाज के लिए भर्ती हत्या की आरोपी किन्नर जिला अस्पताल से फरार… जेल अधीक्षक ने लापरवाही के लिए किया दो प्रहरियों को निलंबित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महासमुंद जिले में पैंगोलिन की तस्करी, 4 आरोपी गिरफ्तार महासमुंद जिले में पैंगोलिन की तस्करी, 4 आरोपी गिरफ्तार
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 267 # 10 july 2021

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?