आज रणवीर सिंह अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। रणवीर ने एडवर्टाइजमेंट राइटिंग से करियर की शुरुआत की थी। फिल्म बैंड बाजा बारात से उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू किया और ये फिल्म सुपरहिट रही, इसके साथ ही उनका एक्टिंग करियर भी चल पड़ा। आज रणवीर जाना-माना नाम हैं। उन्हें बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक मैन के नाम से भी जाना जाता है। रणवीर सिंह ने अपने करियर में 20 फिल्में की हैं जिनमें से 4 ही फ्लॉप हुई हैं। तो चलिए आज रणवीर की अबतक की जर्नी पर एक नजर डालते हैं।

बचपन से ही एक्टर बनना था सपना
रणवीर का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में एक सिंधी हिंदू फैमिली में हुआ था। रणवीर का सपना बचपन से ही ए्क्टर बनने का था इसलिए उन्होंने स्कूल प्ले और डिबेट में पार्टिसिपेट करना शुरू कर दिया। वो स्कूल में होने वाली हर डिबेट में पार्टिसिपेट किया करते थे। उन्होंने एचआर कॉलेज से कॉमर्स की पढ़ाई की। इस दौरान रणवीर लगातार ऑडिशन भी दे रहे थे लेकिन कहीं उनका सिलेक्शन नहीं हो रहा था। अबतक रणवीर को पता चल गया था कि बॉलीवुड में एंट्री इतनी भी आसान नहीं है। कॉमर्स के बाद उन्होंने माइनर एकेडमी से एक्टिंग क्लासेस लेनी शुरू कर दी।
राइटर के तौर पर हुई करियर की शुरुआत
रणवीर को जब कोई फिल्म नहीं मिल रही थी तब उन्होंने एडवर्टाइजिंग एजेंसी के साथ राइटर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया। अब भी रणवीर को एक्टर बनने की भूख थी लेकिन कई जगहों पर ऑडिशन देने के बाद भी उन्हें छोटे-मोटे रोल ही मिल रहे थे।
आदित्य चोपड़ा ने दी पहली फिल्म
रणवीर ने फिल्म बैंड बाजा बारात के लिए ऑडिशन दिया जो आदित्य चोपड़ा को बेहद पसंद आया और उन्होंने इस फिल्म में बिट्टू शर्मा के रोल के लिए रणवीर सिंह को कास्ट कर लिया। इस फिल्म से रणवीर को बॉलीवुड में तो एंट्री मिल चुकी थी लेकिन फिल्म में उन्हें टिपिकल दिल्ली के लड़के का रोल करना था। ऐसे में इस रोल के लिए रणवीर ने कई दिनों तक दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस में बिताए और वहां का माहौल जाना। फिल्म 2010 में रिलीज हुई। फिल्म स्लीपर हिट रही। इस फिल्म में रणवीर की एक्टिंग को काफी सराहा गया। इस फिल्म के लिए रणवीर को बेस्ट मेल डेब्यू का अवॉर्ड दिया गया था। फिल्म ने 15 अवॉर्ड जीते थे।
एक साल में ही आई दूसरी फिल्म
रणवीर को एक साल के अदंर ही दूसरी फिल्म मिल गई और 2011 में फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहलÓ आई। इस फिल्म में भी रणवीर के रोल को काफी तारीफें मिलीं। रणवीर के करियर की पहली सुपरहिट फिल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीलाÓ थी। फिल्म में रणवीर और दीपिका की जोड़ी को खासा पसंद किया गया था। महज 48 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 220 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।
12 सालों के करियर में 20 फिल्मों में किया काम
रणवीर सिंह ने महज 12 सालों के फिल्मी करियर में खुद को टॉप स्टार्स की लिस्ट में शामिल कर लिया है। उन्होंने अबतक 20 फिल्में की हैं। सभी फिल्मों में रणवीर की परफॉरमेंस को सराहा गया है। उनकी 20 में से 4 फिल्में फ्लॉप रहीं हैं।
देश के सबसे ज्यादा पेड एक्टर्स में से एक
रणवीर देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स में से एक हैं। उन्हें 2012 से लगातार की फोब्र्स की सेलिब्रिटी-100 की लिस्ट में शामिल किया जाता रहा है। 2019 में उन्हें भारत के सबसे पावरफुल लोगों में से एक माना गया था।
2018 में दीपिका से की शादी
रणवीर और दीपिका फिल्म ‘गोलियों की रासलीला: रामलीलाÓ की शूटिंग के दौरान ही एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे। 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल 2018 में शादी के बंधन में बंध गया। दोनों ने इटली में शादी की और इस फंक्शन से मीडिया को दूर रखा गया।
36 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते
रणवीर सिंह ने डेब्यू फिल्म के लिए बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था। इसके अलावा एक्टर ने बेस्ट एक्टर के 3 और अवॉर्ड भी जीते हैं। इसके अलावा एक्टर ने 32 अन्य अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। फिलहाल रणवीर फिल्म सर्कस और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग में व्यस्त हैं।




